गुरुवार, 12 नवंबर 2009
शनिवार व्रत
व्रत विधि -किसी भी शुक्ल पक्ष के पहले शनिवार से शुरू कर ११ या ५१ व्रत करे प्रात: काल स्नान करके काला वस्त्र धारण कर एक लोटे में काले तिल व लौंग मिश्रित जल पीपल वृक्ष की जड़ में पश्चिम की तरफ़ मुह करके डाले तथा शनिदेव का स्मरण करे पुरे दिन व्रत करने के बाद शाम को पीपल वृक्ष अथवा बालाजी के मन्दिर में तिल के तेल के दीपक जलाना चाहिए पूजन करने के साथ ही कथा का श्रवण भी करना चाहिए भोजन सूर्यास्त के २ घंटे बाद करे भोजन में उड़द की दाल का बना पदार्थ पहले किसी भिक्षुक को खिलाये फ़िर स्वयं ग्रहण करे गरीब व निर्धन व्यक्तियो को काला कम्बल,छाता,तिल,जूते आदि यथाशक्ति दान करना चाहिए यदि हो सके तो शनि ग्रह का मंत्र भी यथाशक्ति जपना चाहिए
शुकवार व्रत
व्रत विधि -शुक्ल पक्ष के प्रथम शुकवार से शुरू कर यह व्रत २१ या ३१ करने चाहिए |स्नान अदि के बाद श्वेत वस्त्र धारण कर शुक्र ग्रह की मूर्ति के समक्ष श्वेत वस्तुओ से पूजन व स्मरण करना चाहिए दिन भर व्रत करने के बाद सूर्यास्त के डेढ़ घंटे बाद पूजन व कथा श्रवण करना चाहिए| भोजन में श्वेत वस्तुए जैसे खीर चावल दूध शक्कर आदि से बने पदार्थो का भोग लगाकर, गाय को खिलाये फ़िर स्वयं ग्रहण करे|हो सके तो एक माला शुक्र ग्रह के मंत्रो की भी करनी चाहिए |
शुक्रवार के दिन किए जाने वाले अन्य व्रत (संतोषी माता व्रत व वैभव लक्ष्मी व्रत ) करने की विधि अलग होती हैं |
शनिवार, 7 नवंबर 2009
दीपावली एवं मुहूर्त

पं. किशोर घिल्डियाल
मुहूर्त ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण अंग है। सनातन धर्म संस्कृति में हर शुभ व धार्मिक कार्य मुहूर्त विश्लेषण कर ही किया जाता है।
इस भौतिकवादी युग में हर व्यक्ति कम श्रम और समय में ज्यादा से ज्यादा धन कमाना चाहता और इसके लिए कुछ भी करने को तत्पर रहता है। किंतु अथक् प्रयासों के बावजूद बहुत से लोगों को वांछित धन की प्राप्ति नहीं हो पाती। ऐसे में उन्हें उपयुक्त मुहूर्त में संबद्ध देवी देवताओं की पूजा अर्चना करनी चाहिए।
धन वैभव की कामना की पूर्ति हेतु दीपावली का पर्व सर्वाधिक उपयुक्त अवसर है। दीपावली की रात सिंह लग्न के आरंभ के समय यदि लक्ष्मी का आवाहन पूजन किया जाए तो उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
कार्तिक मास की अमावस्या तिथि महा निशा की रात को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन सूर्य का तुला राशि में प्रवेश होता है। तुला राशि का स्वामी शुक्र सभी मनोकामनाएं पूरी करने वाला ग्रह है। यह कालपुरुष की कुंडली में धन व सप्तम भाव का स्वामी भी है अतः जब तुला राशि में सूर्य और चंद्र का मिलन होता है तब नैसर्गिक कुंडली के अनुसार चतुर्थेश (चंद्र) व पंचमेश (सूर्य) का मिलन होने से लक्ष्मी योग का उदय होता है। यह योग कार्तिक अमावस्या (दीपावली) को पड़ता है। इसलिए यह दिन अति धनदायक माना जाता है। इस दिन जब सिंह का आरंभ होता है तब तृतीय स्थान में सूर्य और चंद्र की युति होती है। इस युति के समय साधना उपासना करने से साधक के पराक्रम में वृद्धि होती है, उसके मार्ग में आने वाली बाधाओं का निवारण होता है और सूर्य के अपनी उच्च राशि को देखने से भाग्यवृद्धि होती है। इस दृष्टि से सिंह लग्न की महत्ता अपरंपार है। आधी रात में पड़ने के कारण इसकी विशेषता और बढ़ जाती है क्योंकि अर्धरात्रि में ही लक्ष्मी का आगमन भी माना जाता है।
÷÷अर्धरात्रे भवेव्येय लक्ष्मी राश्र््रयितुं गृहान्''
अर्धरात्रि में लक्ष्मीपूजन को ब्रह्मपुराण में भी श्रेष्ठ कहा गया है। सिंह लग्न के अतिरिक्त वृष लग्न को भी अच्छा माना जाता है।
विभिन्न लग्नों और मुहूर्तों के
शुभाशुभ परिणाम
मेष लग्न
इस लग्न में किए गए अनुष्ठानों से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
वृष लग्न
इस लग्न में किया जाने वाला कार्य असफल व घातक होता है।
मिथुन लग्न
यह लग्न संतान हेतु घातक होता है।
कर्क लग्न
शुभ, सफल व सर्वसिद्धिप्रदायक होता है।
सिंह लग्न :
बुद्धि हेतु हानिकारक होता है।
कन्या लग्न
तंत्र साधना हेतु श्रेष्ठ माना गया है।
तुला लग्न
इसमें किया जाने वाला अनुष्ठान सर्वसिद्धि प्रदाता माना जाता है।
वृश्चिक लग्न
यह एक श्रेष्ठ व लग्न है और इसमें अनुष्ठान करने से स्वर्ण आदि द्रव्यों की प्राप्ति होती है।
धनु लग्न
यह एक अशुभ लग्न है।
मकर लग्न
शुभ व पुण्यदाता लग्न है।
कुंभ लग्न
इस लग्न में साधना करने से श्रेष्ठ फल की प्राप्ति होती है।
मीन लग्न
यह एक अशुभ लग्न है।
विशेष
ध्यातव्य है कि महानिशा की रात्रि अति शुभ मानी गई है, अतः इस रात्रि को किसी भी लग्न में की गई साधना का कोई दुष्परिणाम नहीं होता।
इस वर्ष कार्तिक अमावस्या दोपहर १२ बजकर ३६ मिनट पर आरंभ होगी तथा सूर्य तुला राशि में ११ बजकर २० मिनट पर भ्रमण के लिए प्रवेश करेगा। इस तरह तुला संक्रांति होने के कारण यह पूरा दिन तथा रात्रि अति शुभ मानी जाएगी। विशेष बात यह है कि चंद्र कन्या राशि में ही स्थित रहेगा।
दिन के लग्न मुहूर्त
दिन के समय धनु, मकर, कुंभ व मीन लग्न रहेंगे। इनमें धनु में अभिजित मुहूर्त ११ बजकर ४६ मिनट से १२ बजकर २८ मिनट तक रहेगा, परंतु इस बीच अमावस्या नहीं होगी। मकर लग्न में नीचस्थ गुरु राहु के साथ होगा जो अशुभ है। कुंभ लग्न में लग्नेश शनि अष्टम होगा, अतः मीन लग्न ही पूजन हेतु थोड़ा उपयुक्त है। इसके अतिरिक्त मेष, वृष व मिथुन लग्न पूजा हेतु शुभ हैं क्योंकि इन तीनों लग्नों में लग्नेशों की स्थिति अच्छी रहेगी। कहा भी गया है- ÷÷सर्वेदोषाः विनश्यन्ति लग्नशुद्धिर्यदा भवेत्'' अर्थात लग्न शुद्धि होने पर कोई दोष नहीं होता। वैसे भी प्रदोष काल में पूजन करना अति लाभकारी होता है। कर्क लग्न में नीचस्थ मंगल और केतु स्थिति के कारण लग्न श्रेष्ठ नहीं है। उसके बाद सिंह लग्न हर दृष्टि से उपयुक्त व श्रेष्ठ लग्न है।
जहां तक पूजा का प्रश्न है, तो व्यवसाय के अनुरूप लग्न में ही पूजा करनी चाहिए। सामान्य लोगों, वस्त्र और अनाज तथा प्रसाधन और भवन निर्माण सामग्रियों के व्यापारियों को वृष लग्न में तथा कारखानों के स्वामियों और मशीनरी व दवाओं का कारोबार करने वालों को सिंह लग्न में पूजा करनी चाहिए।
राशियों के अनुसार पूजा, मुहूर्त व लक्ष्मी मंत्र
राशि लग्न मंत्र
मेष वृष (सायं) ओम ऐं क्लीं सौः
वृष सिंह (रात्रि) ओम ऐं क्लीं श्रीं:
मिथुन वृष (सायं) ओम क्लीं ऐं सौः
कर्क वृष (सायं) ओम ऐं क्लीं श्रीः
सिंह सिंह (रात्रि) ओम ह्रीं श्रीं सौः
कन्या सिंह (रात्रि) ओम श्रीं ऐं सौं
तुला वृष (सायं) ओम ह्रीं क्लीं श्रीं
वृश्चिक सिंह (रात्रि) ओम ऐं क्लीं सौः
धनु वृष (सायं) ओम हृीं क्लीं सौः
मकर सिंह (रात्रि) ओम ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं सौः
कुंभ सिंह (रात्रि) ओम ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं:
मीन सिंह (रात्रि) ओम ह्रीं क्लीं सौः
पंचदिवसीय महापर्व दीपावली

पं. किशोर घिल्डियाल
दीपावली सनातन धर्म संस्कृति का सर्वाधिक लोकप्रिय पर्व है। धन-समृद्धि, खुशहाली तथा उल्लास का यह पर्व कार्तिक कृष्णपक्ष त्रयोदशी को शुरू होता है और कार्तिक शुक्ल द्वितीया तक चलता है। इसीलिए इसे पंचपर्व की संज्ञा दी गई है। इन पांच दिनों में अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के उद्देश्य से अलग-अलग पर्व मनाए जाते हैं और अलग-अलग देवी देवताओं की पूजा आराधना की जाती है।
धनत्रयोदशी (धनतेरस)
यह पर्व मुख्यतः धन्वन्तरि की जयंती के रूप तथा अकाल मृत्यु से रक्षा हेतु मानाया जाता है। पौराणिक कथानुसार समुद्र मंथन के दौरान १४ रत्नों में एक आयुर्वेद के जनक धन्वन्तरि भी थे जो अमृतकलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन रोगमुक्त जीवन और दीर्घायु की प्राप्ति हेतु धन्वन्तरि के चित्र के समक्ष उनकी पूजा आराधना करना चाहिए और पूजा अर्चना के पश्चात् इस श्लोक का यथाशक्ति पाठ करना चाहिए।
एक अन्य मत के अनुसार यह पर्व अकाल मृत्यु से रक्षा की कामना से भी मनाया जाता है। इसी उद्देश्य से इस दिन लोग आटे का चौमुखी दीया बनाकर घर के बाहर अन्न की ढेरी पर रख कर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके निम्नलिखित श्लोक का पाठ करते हैं।
मृत्युना दण्डपाशाभ्यां कालेन श्यामया सहं।
त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयता मम्॥
इस दिन नए बरतन खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन बरतन खरीदने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। इसीलिए समाज के अमीर-गरीब सभी वर्गों के लोग इस दिन एक न एक बर्तन जरूर खरीदते हैं।
नरक चतुर्दशी (छोटी दीवाली)
इस पर्व को रूप चतुदर्शी भी कहा जाता है। यह पर्व नरक की यातना से बचने और सन्मार्ग पर चलने की कामना से मनाया जाता है। इस दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करने वाले लोगों के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और नरक की यातना से उनकी रक्षा होती है। स्नान से पूर्व अपामार्ग (चिड़चिड़ी) की लकड़ी को ७ बार सिर के चारों ओर घुमाकर निम्नलिखित श्लोक का पाठ किया जाता है।
सितालोष्ठसमायुक्तं सकण्टकलिन्वत्।
हर पापमपामार्ग भ्राग्यमाणः पुनः पुनः॥
स्नान के पश्चात् अपामार्ग की लकड़ी को दक्षिण दिशा में विसर्जित कर दिया जाता है। सायंकाल पूर्वाभिमुख होकर चौमुखी दीप का दान किया जाता है। दीपदान करते समय निम्नलिखित श्लोक का पाठ भी किया जाताहै।
दत्तो दीपंश्र्च्चतुदर्शमां नरक प्रीप्तयेभया।
चतुर्वर्तिसमायुक्तः सर्वपापान्मुक्तये॥
हनुमान जी का अवतार भी इसी दिन हुआ था। इसलिए श्रद्धालुजन इस दिन हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाते हैं और हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ करते हैं
दीपावली
दीपों का यह पर्व लक्ष्मीकृपा की प्राप्ति का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। दीपावली से अनेक कथाएं जुड़ी हैं। एक कथा के अनुसार इस दिन भगवान् विष्णु ने वामनावतार लेकर बड़े कौशल से दैत्यराज बलि से लक्ष्मी को आजाद कराया था तथा दैत्यराज को यह वरदान दिया था कि कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी, चतुर्दशी व अमावस्या के दिन पृथ्वी पर उसका राज्य रहेगा और इन तीन दिनों में जो कोई भी दीपदान कर लक्ष्मी का आवाहन करेगा, लक्ष्मी उस पर अवश्य कृपा करेंगी।
दीपावली पर्व के अवसर पर कमला जयंती मनाई जाती है। इसके अतिरिक्त इस दिन गणेश, लक्ष्मी, इंद्र, कुबेर, सरस्वती, बही खाता, तुला और दीपमालिका का पूजन व आरती करने का विधान है। इससे लक्ष्मी की पूरे वर्ष भर कृपा बनी रहे।
गोवर्धन पूजा
इस दिन भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर समस्त गोकुल वासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। तभी सेगावर्धन पूजा की शुरुआत हुई। इस दिन विशेषकर गाय, बैल आदि पशुओं की सेवा व पूजा अर्चना की जाती है तथा गोबर से आंगन लीपकर गोवर्धन पर्वत व श्रीकृष्ण भगवान की मूर्तियां बनाकर उनका पूजन कर निम्न मंत्र से प्रार्थना की जाती है और भोग लगाया जाता है।
÷÷गोवर्धन धराधर गोकुलत्राणकारक।''
बहुबाहुकृतच्छाय गवां कोटीप्पदोभवं।''
प्रतिवर्ष गोवर्धन पूजा करने से घर में धन धान्य, पशुधन समृद्धि, घी दूध आदि की कमी नहीं होती तथा अकाल नहीं पड़ता। इसे अन्नकूट पूजन भी कहा जाता है।
भाई दूज
इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। पौराणिक कथानुसार इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के निमंत्रण पर उनके घर गए, उनके हाथ से बना भोजन किया तथा उनसे वर मांगने को कहा। यमुना ने वर मांगा कि जो भाई आज के दिन अपनी बहन के घर जाकर भोजन करे उसकी रक्षा हो अर्थात वह अकाल मृत्यु को प्राप्त नहीं हो। यमराज ने उन्हें यह वरदान दिया और चले गए। तभी से यह पर्व भाई बहनों के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रत्येक व्यक्ति को पवित्र नदी में स्नान अवश्य करना चाहिए तथा यम के दस नामों का इस श्लोक से स्मरण करना चाहिए।
यमो निहन्ता पितृ धर्मराजौ, वैवस्त्रतो
दण्डधरश्चकालः।
भूताधियो दन्तकृतानुसारी, कृतांत
एतदशनाममिर्जपेत्
स्नान के पश्चात बहन के घर जाकर भोजन करें व उसे यथाशक्ति भेंट इत्यादि दें। यह पर्व वस्तुतः भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक है। इससे दोनों के बीच प्रेम प्रगाढ़ होता है और बहन का सौभाग्य तथा भाई की आयु बढ़ती है।
मुहूर्त : क्या है इसकी उपयोगिता
पं. किशोर घिल्डियालएक पौराणिक कथा के अनुसार माना जाता है कि पांच पांडवों में सहदेव मुहूर्त शास्त्र के ज्ञाता थे। महाभारत के युद्ध से पहले स्वयं दुर्योधन महाराज धृतराष्ट्र के कहने पर युद्ध में कौरवों की विजय हेतु शुभ मुहूर्त निकलवाने सहदेव के पास गए और सहदेव ने उन्हें शुभ मुहूर्त बताया। इस बात का पता जब भगवान कृष्ण को चला तब उन्होंने इस मुहूर्त को टालने हेतु व पांडवों की विजय के मुहूर्त हेतु अर्जुन को मोह से मुक्त करने के लिए उपदेश दिया था। इन सारे तथ्यों का उल्लेख श्रीमद्भगवत गीता में मिलता है।
अथर्ववेद में शुभ मुहूर्त में कार्य आरंभ करने का निर्देश है ताकि मानव जीवन के सभी पक्षों पर शुभता का अधिकाधिक प्रभाव पड़ सके। आचार्य वराहमिहिर भी इसकी अनुशंसा करते हैं।
मुहूर्त के संदर्भ में रामचरितमानस में एक स्थान पर उल्लेख है कि युद्ध के पश्चात् जब रावण मरणासन्न अवस्था में था तब श्रीराम ने लक्ष्मण को उससे तिथि व मुहूर्त ज्ञान की शिक्षा लेने भेजा था। इस कथा से भी मुहूर्त अर्थात शुभ पल के महत्व का पता चलता है। मुहूर्त का विचार आदि काल से ही होता आया है। हमारे शास्त्रों में भी ऐसे कई उदाहरण भरे पड़े हैं जिनसे इस तथ्य का पता चलता है। श्रीकृष्ण का कंस के वध हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करना आदि इस तथ्य को पुष्ट करते हैं। आज के इस वैज्ञानिक युग में भी वैज्ञानिक किसी परीक्षण हेतु उचित समय का इंतजार करते हैं। राजनेता चुनाव के समय नामांकन के लिए मुहूर्त निकलवाते हैं। इन सारे तथ्यों से मुहूर्त की उपयोगिता का पता चलता है।
यहां एक तथ्य स्पष्ट कर देना उचित है कि लग्न की शुद्धि अति महत्वपूर्ण और आवश्यक है। इससे कार्य की सफलता की संभावना १००० गुणा बढ़ जाती है।
मुहूर्त विचार में तिथियों, नक्षत्रों, वारों आदि के फलों का मात्रावार विवरण सारणी में प्रस्तुत है।
अक्सर प्रश्न पूछा जाता है कि क्या शुभ मुहर्त में कार्यारंभ कर भाग्य बदला जा सकता है? यहां यह स्पष्ट कर देना आवश्यक है कि ऐसा संभव नहीं है। हम जानते हैं कि गुरु वशिष्ठ ने भगवान राम के राजतिलक के लिए शुभ मुहूर्त का चयन किया था, किंतु उनका राजतिलक नहीं हो पाया। तात्पर्य यह कि मनुष्य सिर्फ कर्म कर सकता है। सही समय पर कर्म करना या होना भी भाग्य की ही बात है। कार्य आरंभ हेतु मुहूर्त विश्लेषण आवश्यक जरूर है परंतु इसी पर निर्भर रहना गलत है। यदि किसी व्यक्ति को शल्य चिकित्सा करानी पड़े तो वह मुहूर्त का इंतजार नहीं करेगा क्योंकि मुहूर्त से ज्यादा उसे अपनी जान व धन इत्यादि की चिंताएं लगी रहेंगी। परंतु मुहूर्त के अनुसार कार्य करने से हानि की संभावना को तो कम किया ही जा सकता है।
शुक्रवार, 6 नवंबर 2009
गुरूवार व्रत
व्रत विधि -शुक्ल पक्ष के पहले गुरूवार से शुरू कर २१ या ५१ व्रत करने चाहिए प्रात:हल्दी मिश्रित जल से स्नान कर हल्दी का तिलक लगाकर भगवान् विष्णु का स्मरण व पूजन करना चाहिए तथा केले के पेड़ पर जल चढाना चाहिए|दिन भर व्रत कर शाम को सूर्यास्त के बाद भगवान विष्णु का पूजन कर कथा श्रवण करनी चाहिए चने की दाल से बने भोज्य पदार्थ से भोग लगाकर प्रसाद वितरण कर स्वयं प्रथम ७ ग्रास पीले भोज्य पदार्थ के ग्रहण कर अन्य पदार्थ लेने चाहिए|यदि गुरु ग्रह हेतु व्रत कर रहे हो तो एक माला गुरु ग्रह के मंत्र "ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौ स:गुरवे नमः"की जपनी चाहिए |कुंवारी कन्याओ व पुत्र की कामना करने वाली स्त्रीयों को यह व्रत व जप अवश्य करने चाहिए |
बुधवार व्रत
व्रत विधि-किसी भी शुक्ल पक्ष के प्रथम बुधवार से इस व्रत का आरम्भ कर यथासंभव २१ या ४५ व्रत करने चाहिए प्रात:विधारा नामक पौधे के पत्तो से मिश्रित जल से स्नान कर शिव परिवार की पूजा व स्मरण करना चाहिए.दिन भर व्रत कर सांझ के समय शिव परिवार की पूजा अर्चना श्वेत पुष्प,बेल पत्र,धुप,श्वेत वस्त्र व चंदन से कर बुधवार कथा का श्रवण व पाठन करना चाहिए आरती के बाद तीन तुलसी के पत्ते गंगाजल या चरणामृत के साथ ग्रहण कर हरे मूंग की दाल से बने भोजन पदार्थ से ५-७ ग्रास सेवन के बाद अन्य खाद्य पदार्थ से भोजन सूर्यास्त के आधे घंटे बाद करना चाहिए |
गुरुवार, 5 नवंबर 2009
मंगलवार व्रत
व्रत विधि -प्रात:काल स्नान आदि करके भगवान हनुमान जी का स्मरण व पूजन करे |दिन भर व्रत कर सायं काल में लाल फूल,लाल फल,लाल वस्त्र व लाल चंदन से भगवान हनुमान का पूजन व अर्चन कर,उनके सम्मुख तेल के दीपक जलाकर कथा सुने या सुनाये. सुंदर काण्ड,हनुमान चालीसा भी पढ़े,हो सके तो एक माला "ॐ क्रां क्रीं क्रौ स:भौमाय नमः"मंत्र की जपे |गुड आटे का हलवा बनाये किसी पशु को पहले खिलाये फ़िर ५ या ७ ग्रास स्वयं ग्रहण कर अन्य पदार्थ का भोजन करे|
इस व्रत को विधिपूर्वक करने से मंगल ग्रह से सम्बंधित सभी परेशानियो का भी निवारण होता हैं व जिन व्यक्तियो का विवाह मांगलिक होने की वजह से विवाह नही हो पा रहा हैं उन्हें भी काफ़ी लाभ मिलता हैं |
बुधवार, 4 नवंबर 2009
सोमवार व्रत
व्रत विधि -सोमवार प्रात:स्नान आदि से निवृत हो स्वच्छ कपड़े पहन भक्ति भावना से शिव पूजन करे तथा पूर्ण दिवस व्रत रखे. संध्या को आटे से पुडी बनाकर उसमे घी और गुड मिलाकर उसका चूरमा बनाये उसके तीन हिस्से कर घी,गुड,दीप,नैवेद्द,पुंगीफल,बेलपत्र,चंदन,जनेऊ,अक्षत,पुष्प आदि से भगवान शिव का पूजन कर प्रथम हिस्सा शिवजी को दूसरा नंदी बैल या गाय को तथा तीसरा प्रसाद रूप में सभी को बांटकर स्वयं ग्रहण करे |
यह व्रत शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार से आरम्भ कर ५४ या कम से कम १० अवश्य करने चाहिए इस व्रत में फलाहार या भोजन का कोई खास नियम नही होता हैं परन्तु भोजन केवल एक समय ही करना होता हैं यह व्रत चंद्र ग्रह से भी सम्बंधित माना गया हैं यदि कुंडली में चंद्र की स्थिति अच्छी न हो तब भी सोमवार व्रत करने चाहिए इस दिन चंदन का तिलक लगाना शुभ माना जाता हैं भोजन में दही चावल व खीर के प्रथम ७ ग्रास खाने के बाद अन्य पदार्थ खाने चाहिए आमतौर से इस व्रत में दिन के तीसरे पहर में शिव पार्वती पूजन कर भोजन कर लिया जाता हैं इस व्रत को कार्तिक या सावन मास में आरम्भ करना अति शुभ होता हैं इस व्रत को कुंवारी कन्याये १६ सोमवार के रूप में गृहस्थ सौम्य प्रदोष के रूप में तथा अन्य सभी साधारण सोमवार के रूप में करते हैं यह व्रत सभी व्रतों से कम समय में लाभ प्रदान करने वाला माना गया हैं|
रविवार व्रत
व्रत करने की विधि -प्रात:काल स्नान आदि से निवृत हो स्वच्छ वस्त्र धारण करे पूजा के स्थान को साफ़ कर या गोबर से लीपकर भगवान सूर्य की शांतचित्त से पूर्ण श्रद्धा के साथ पूजा करे व मन ही मन जिस निमित व्रत कर रहे हैं उसका स्मरण करते सूर्य से उसे पूर्ण करने की इच्छा ज़ाहिर करे |पुरे दिन व्रत करने के बाद सायंकाल व्रत की कथा सुने व सुनाये, भगवान सूर्य की आरती कर उसके बाद व्रत का समापन करे|
यह व्रत शुक्ल पक्ष के प्रथम रविवार से किया जाता हैं तथा इसे एक वर्ष,३० सप्ताह या कम से कम १२ रविवार तो करना ही चाहिए इस दिन एक समय का भोजन या फलाहार करना चाहिए भोजन में गुड से बना हलवा इलायची डालकर सूर्यास्त से पूर्व प्रयोग करना चाहिए स्वयं भोजन करने से पहले हलवा किसी मन्दिर,भिखारी या बच्चोमें बाँटना चाहिए, भोजन में नमक व किसी भी तरह के तेल का प्रयोग ना करे जितना हो सके सात्विक भोजन ही करे प्रथम सात ग्रास हलवे के खाए फ़िर अन्य पदार्थ ग्रहण करे यदि निराहार रहने पर सूर्य छिप जाए तो दुसरे दिन सूर्योदय होने पर सूर्य को अर्ध देकर ही व्रत का समापन करे अर्थात भोजन करे|