व्यापार लाभ जून माह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
व्यापार लाभ जून माह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 7 जून 2024

जून 2024 मे भारतीय बाज़ार


7 जून को सूर्य एवं शुक्र दोनों मृगशिरा नक्षत्र में आकर एक नक्षत्र संबंध बनाएंगे । वृष राशि में चतुर्ग्रही योग चल रहा है । यह ग्रहयोग बाज़ार मे तेजी का कारक ही रहेगा । रुई, सूत, रेशम,कपूर, कस्तूरी, चन्दन, सोना, चाँदी, उड़द, मूँग, मोठ, चने, बाजरा, अलसी आदि में अच्छी तेजी बनेगी ।

11 जून को बुध भी मृगशिरा नक्षत्र में आकर सूर्य शुक्र के साथ एक नक्षत्र सम्बन्ध बनाएगा जिससे रूई, चाँदी, तिल, सरसों, मूँग में घटावढ़ी के बाद तेजी बनेगी ।

12 जून को शुक्र मिथुन राशि में आने से रूई, कपास, सूत, वस्त्र, पाट, बारदाना, अरण्डी, तिल, तेल, सरसों, अरहर, ग्वार, में मन्दी, जबकि अलसी, गुड़, घी, चना, गेहूँ, जौं, चावल, शेयरों में घटाबढ़ी के बाद तेजी बनेगी ।

13 जून को गुरु रोहिणी नक्षत्र में आएगा जिससे सोना, चाँदी, गुड़, खाण्ड, हींग, घी, चने की दाल में मन्दी बनेगी । रूई में घटाबढी रहेगी ।

14 जून को सूर्य मिथुन राशि में आकर शुक्र के साथ मेल करेगा जिस कारण सोना, चाँदी, रेशम, सूत, कपास, रूई, सरसों, लोहा, तिल, तेल, गुड़, खाण्ड, शक्कर, खाण्ड, घी, मूँग, उड़द, गेहूँ, चना, चावल आदि सभी अनाजों में तेजी का रुख रहेगा । इसी दिन बुध भी मिथुन राशि में आकर सूर्य-शुक्र के साथ मेल करेगा । अकेला बुध यहाँ पर मन्दी कारक होता है परन्तु इस ग्रहयोग के कारण बाज़ार मे तेजी ही बनेगी । उपरोक्त सभी वस्तुओं/जिन्सों में तेजी लेकर चलें । शीघ्र ही बैंकिंग शेयर्ज़ भी तेज़ होंगे ।

17 जून को बुध एवं शुक्र दोनों आर्द्रा में आकर एकनक्षत्र सम्बन्ध बनाएंगे जिस कारण मन्दी का योग होने पर भी अधिक मन्दी नहीं बन पाएगी । गेहूँ, तिल, उड़द, जाँ, चना, मूँग, मोठ आदि सब अनाजों में पहले मन्दी बनकर फिर मामूली तेजी बनेगी ।

19 जून को मंगल भरणी नक्षत्र में आकर गेहूँ आदि अनाजों, सोना, चाँदी, रूई में थोड़ी तेजी ले आएगा ।

21 जून को सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में आकर बुध एवं शुक्र के साथ एकनक्षत्र सम्बन्ध बनाएगा जिससे रूई, सूत, कपास, खल, अलसी, एरण्ड, मोती, गेहूं, चावल, चना, जौं, चाँदी में तेजी बनेगी व सोने के भावों में घटाबड़ी रहेगी ।

24 जून को बुध पुनर्वसु नक्षत्र में आने से चाँदी, रूई, कपास, सूत, सन में विशेष मन्दी का झटका लगेगा ।

26 जून को बुध पश्चिम में उदय होने से सोना, चाँदी, चावल, गेहूँ, जाँ, चना, अलसी सरसों, एरण्ड, हींग, गुग्गुल, पारा, गुड़, घी, तेल में पहले अच्छी तेजी बनकर बाद में मन्दी बन जाएगी। शेयर्ज तेज रहेंगे |

27 जून को गुरु रोहिणी नक्षत्र के द्वितीय चरण में आने से सभी प्रकार के अनाजों, चाँदी, घी में तेजी बनेगी । सुपारी, मिर्च, सरसों, राई, हींग, तेल, खजूर, छुहारा, हल्दी में कुछ मन्दी बने ।

28 जून को शुक्र पुनर्वसु में बुध के साथ एकनक्षत्र सम्बन्ध बनाएगा जिससे सोना, चाँदी, रूई, कपास में मन्दी का योग होने पर भी बीच में तेजी का झटका लगेगा |

29 जून को बुध कर्क राशि में आएगा कर्क राशि पर मंगल की विशेष नीच दृष्टि चल रही है । ध्यान दें, इसीदिन शनि वक्री भी हो रहा है । सोना, चाँदी, क्रूड ऑयल, गुड़, दूध, सरसों, गुड़ में झटके की तेजी बनकर बाद में मन्दी की लाईन बन सकती है सावधानी से चल तुरन्त मुनाफा काटते जाएं क्योंकि सोना/चाँदी, कॉपर किसी धातु तेजी बनकर अगर वापिस आने लगे तो समझ लेना 10-15 दिन मन्दी का या घटाबढ़ी के बाद भाव स्थिर रहें ।

विशेष - ता. 29 जून के बाद शेयर बाज़ार में तेजी चलेगी । 

रविवार, 5 जून 2022

जून माह मे व्यापार जगत

प्रस्तुत लेख मे हम व्यापार जगत के लिए ग्रह अनुसार होने वाली संभावनाओ को बता रहे हैं जिनसे हमारे व्यापारी भाई बंधु लाभ प्राप्त कर सकते हैं |

जून माह की शुरुआत मे शुक्र भरनी नक्षत्र मे तथा गुरु उत्तरभद्र पद नक्षत्र मे प्रवेश करेंगे | शुक्र राहू के साथ व शनि की नज़र मे होंगे तथा गुरु मंगल संग होंगे जिससे शुक्र रुई,चाँदी,सोना व दलहन मे तेजी आएगी |

इस समय आयात कोटे का ऐलान हो सकता हैं | गुरु मंगल का राशि संबंध रुई,कपास,तेल,गुड,खंड,सोना चाँदी,तांबा,दलहन व सोया तेल मे तेजी हो सकती हैं |  

5 जून को बुध मार्गी होगा एवं साथ ही 5 जून को कुम्भ राशिस्थ शनि भी वक्री हो रहा है । शनि का वक्रत्व तेलवाना,कालीमिर्च,सुपारी, सोना - चांदी, गुड़ - खाण्ड, घी में जोरदार तेजी या मन्दी का झटका देगा । जिससे व्यापारी लाभ में रहेंगे ।

8 जून को सूर्य मृगशिरा में एवं मंगल रेवती नक्षत्र में दाखिल होगा । इस समय सूर्य बुध के साथ वृष राशि में है, सूर्य का बुध के साथ मेल होने से बाज़ार तेजी की तरफ बढ़ते हैं। लेकिन इसी दिन मंगल बृहस्पति के साथ गुरु की ही राशि में है, ऐसी ग्रह स्थिति में रुई, सूत, सण, सोना, चांदी, उड़द, मूंगफली आदि तिलहन, शेयर बाजार, हल्दी एवं कालीमिर्च तेज रहेगी लेकिन रेवती नक्षत्र का मंगल बाज़ारों में मन्दी कारक है, अतः 'नक्षत्र प्रवेश काल' को ध्यान में रखकर 12 जून तक व्यापार बढ़ावें ।

13 जून को राहु भरणी नक्षत्र में आएगा । इस समय राहु पर वक्री शनि की दृष्टि भी है, अत: रुई, कपास, गुड़, खाण्ड, घी एवं सोया आदि तेल तेज रहेंगे, क्योंकि वर्षाविचार से तेल, तिलहन में तेजी रहेगी । यह तेजी उत्तम मध्यम रूप से आगे तक चल सकती है ।

15 जून को सूर्य मिथुन राशि में आकर 26 जून तक मंगल की दृष्टि में ही रहेगा । इसी दिन शुक्र कृत्तिका नक्षत्र में दाखिल होगा। 17 जून के लगभग तक शुक्र मेष में राहु एवं शनि की नज़र में रहेगा । अत: रुई, सूत, कपास, सरसों, तेलवाना, गुड़, खाण्ड, शक्कर, चीनी, घी, चावल, गेहूं, दालों एवं सोना, चांदी में तेजी का रुख रहेगा ।

इन सभी कारणो से जून 5, 8, 15 को शेयरबाज़ारों में तेजी बनेगी ।

18 जून को बुध रोहिणी में आएगा एवं शुक्र वृषराशि में बुध के साथ एकराशि सम्बन्ध बना लेगा । जिससे  रुई, कपास में जोरदार घटाबढ़ी चलेगी। सोना-चांदी में घटाबढ़ी के बाद तेजी आने के योग हैं। बुध-शुक्र का संयोग अनाजों में मन्दे की उम्मीद होने पर भी तेजी करे ।

18 से 21 जून तक व्यापारी सोच-विचार से काम करें, क्योंकि बाजार अचानक टूट भी सकते हैं ।

22 जून को सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में आने पर मौसम खराब होने से बाजारों में तेजी हो सकती है । रुई, सूत, कपास, खल, अलसी, एरण्ड, गेहूं, चावल, चना, जौ एवं सोना-चांदी में तेजी से लाभ लें । लेकिन 26 जून को शुक्र रोहिणी में आकर अचानक बाजारों में उथल-पुथल कर सकता है । संभव है - बाजारों में मन्दी प्रधान रहे ।

चांदी, सोना आदि धातु, अलसी, एरण्ड, सरसों आदि तिलहन, घी, तेल, गुड़, खाण्ड, दाख, छुहारा, सुफारी एवं नारियल में मन्दी रहे। 27 जून को मंगल मेष राशि में आकर राहु के साथ मेल करेगा। शनि की इस पर नज़र भी है । यह योग मन्दे की उम्मीद होने पर भी तेजी प्रधान रहेगा । गेहूं आदि अनाज, सोना, चांदी, तांबा आदि धातु, रुई, कपास, पाट, वारदाना, गुड़, खाण्ड, शक्कर, घी एवं तेल, तिलहन में तेजी रहे । ।

28 जून को बुध मृगशिरा नक्षत्र में आएगा। मासान्त तक रुई में तेजीं, चांदी में घटाबढ़ी के बाद मन्दीं, गेहूं, तिल, सरसों, उड़द एवं तेल-तिलहन में मन्दे का रुख रहेगा ।

गेहूं, जौ, चना में 30 जून के लगभग तेजी संभव है |