मकर संक्रांति 2023 माघ मास संक्रांति 2023 मकर राशि मे सूर्य प्रवेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मकर संक्रांति 2023 माघ मास संक्रांति 2023 मकर राशि मे सूर्य प्रवेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 8 जनवरी 2023

माघ मास मकर संक्रांति

मकर संक्रान्ति ( 14 जनवरी से 12 फरवरी, सन् 2023 ई. तक )

मकर संक्रान्ति कालीन गोचर ग्रहस्थिति फल

लग्न में मकरस्थ शनि सूर्य एवं शुक्र का मेल भयंकर प्राकृतिक आपदा का सूचक है । कुछ उ. भारतीय प्रान्तों,सीमाप्रान्तों एवं किसी मुस्लिम राष्ट्र में भारी परेशानी एवं हत्याकाण्ड सम्भव है । महंगाई पर कण्ट्रोल करना कठिन होगा । कुछ प्रान्त उग्रवाद जन्य जनधन हानि ग्रस्त रहें । चावल, घी, चना, गुड़ तेज रहेंगे ।

मकर संक्रान्ति प्रवेशकाल 14 जनवरी, सन् 2023 ई. को 20 घं. 43मि.

माघ मास में प्रत्येक राशि के लिए शुभाशुभ फल

मेष - रोगभय, अर्थलाभ होकर वृथा खर्च, बन्धुसुख, सम्पत्ति विवाद, सन्तान सुख, नई योजना से लाभ, स्त्री पक्ष से चिन्ता, कारोबार में बाधा आए । जनवरी मास की 18, 19, 26,27 तथा फरवरी की 4, 5, 6 तरीखे अशुभ रहेगी |

वृष – कफ वायु विकार, आर्थिक स्थिति कमजोर, मित्रों से मदद मिले, सन्तान पक्ष शुभ, नई योजना से लाभ, स्त्री कष्ट । जनवरी की 20, 21, 28, 29 तथा फरवरी की 7, 8 तरीखे अशुभ रहेगी ।

मिथुन - बिगड़े काम बनेंगे, कर्ज सिर चढ़े, जमीन - जायदाद लाभ, स्त्री/सन्तान को कष्ट, कार्यान्तर का विचार । जनवरी की 22, 23, 30, 31 तथा फरवरी की 1, 9, 10, 11 अशुभ रहगे ।

कर्क - गुप्त चिंता, शूगर से कष्ट, आर्थिक स्थिति सुधरे, निजी - जनसुख, यात्रा में कष्ट, कार्यान्तर से लाभ होगा । जनवरी की 15, 16, 17, 24, 25 तथा फरवरी की 2, 3, 12 अशुभ हैं ।

सिंह - सेहत ठीक, धनलाभ, खर्च अधिक हो, मित्र - बन्धुकष्ट, स्त्रीसुख, नई योजना में बाधा, कारोबार कमजोर रहे । जन. 18,19,26,27 तथा फरवरी 4, 5, 6 अशुभ ।

कन्या – कफ – वायु विकार, अर्थलाभ होकर हानि हो, निजी जनों से अनबन, स्त्रीपक्ष से लाभ, कारोबार पूर्ववत् रहेगा जनवरी की 20, 21, 28, 29 तथा फरवरी की 7, 8 अशुभ ।

तुला - उदरविकार, आय से व्यय अधिक हो, सन्तानपक्ष ठीक, स्त्रीकष्ट, कार्यान्तर से लाभ हो । जन. 22,23,30,31 तथा फरवरी की 1, 9, 10, 11 अशुभ ।

वृश्चिक - सेहत बिगड़े, धनलाभ, बन्धुसुख, शत्रु प्रबल, सम्पत्तिलाभ, कारोबार में प्रगति हो । जनवरी की 15,16,17, 24, 25 तथा फरवरी की 2, 3, 12 अशुभ |

धनु – धन लाभ होकर हानि भय, निजीजन - सहयोग, सन्तानपक्ष से परेशानी, सम्पत्ति लाभ की योजना, स्त्रीपक्ष से मदद हो । जन. 18, 19, 26, 27 फरवरी की 4, 5, 6 अशुभ |

मकर - सेहत ठीक, धनलाभ अच्छा हो, मित्र से अनबन, सन्तानसुख, स्त्रीकष्ट, कार्यान्तर से लाभ हो । जनवरी की 20, 21, 28, 29 तथा फरवरी की 7, 8 अशुभ ।

कुम्भ - सेहत ठीक रहे, अर्थलाभ होकर हानिभय, मित्र-बन्धुकष्ट, स्त्री एवं सन्तानपक्ष शुभ, आय से व्यय अधिक हो । जनवरी की 22, 23, 30, 31 तथा फरवरी की 1, 9, 10, 11 अशुभ ।

मीन - रोगभय, राजपक्ष से भय, आर्थिक संकट, बड़े भाई - बन्धु से सहयोग मिले, स्त्री को वायुरोग से कष्ट, कारोबार ठीक रहे। जनवरी की 15, 16, 17, 24, 25 तथा फरवरी की 2, 3, 12 तरीखे अशुभ रहेगी |