बुधवार, 28 सितंबर 2016

अमावस्या और पित्र श्राद

अमावस्या और पित्र श्राद

हमारे सभी प्राचीन धर्म व ज्योतिष शास्त्रो मे अमावस्या का दिन पितरो की शांति हेतु श्राद्द कर्म करने के लिए विशेष महत्व का बतलाया गया हैं | पित्रपक्ष अर्थात जब सूर्य कन्या राशि मे गोचर करता हैं तब उस माह मे पड़ने वाली अमावस्या को हमारे विद्वान नक्षत्र अनुसार विशेष रूप से अधिक महत्व का बताते हैं | इस अमावस्या को भारतीय ज्योतिष के अनुसार उन सभी पिरों की शांति हेतु विशेष माना जाता हैं जिनकी मृत्यु अकाल अथवा अस्वाभाविक रूप से हुई होती हैं | यह अमावस्या कन्या राशि मे पड़ती हैं जहां से सूर्य का गोचर अपनी नीच राशि की और होता हैं और धरती पर ठंड का आगमन होने लगता हैं |

विभिन्न शास्त्रानुसार ऐसा कहा गया हैं की जो अमावस्या अनुराधा,विशाखा एवं स्वाति नक्षत्र से युक्त हो उसमे श्राद्द कर्म करने से पित्र 8 वर्षो तक तृप्त रहते हैं, जो अमावस्या पुष्य,पुनर्वसु या आर्द्रा नक्षत्र से युत हो उसमे पूजित होने से पित्र 12 वर्षो तक तथा अमावस्या के धनिष्ठा,पूर्वभाद्रपद्ब या शतभीषा नक्षत्र मे होने पर श्राद्द किए जाने पर पित्र हमेशा के लिए तृप्त हो जाते हैं | श्राद्द कर्म के अतिरिक्त यदि कोई वर्ष भर प्रत्येक अमावस्या के दिन भगवान सत्यनारायकी कथा का पाठ करता हैं तो भी पित्रो की मुक्ति हो जाती हैं | इसके अतिरिक्त जो व्यक्ति यह सब भी नहीं कर सकते उन्हे सिर्फ अपनी रसोई मे जल के स्थान मे अपने पिरों के लिए सरसों के तेल का "दिया" जलाना चाहिए तथा स्नान करते समय पित्रो के लिए जलांजलि ( हाथसे जल लेकर पूर्व दिशा की और छोड़ना ) देनी चाहिए |

इस वर्ष यह अमावस्या 30 सितंबर को परही हैं |


सोमवार, 26 सितंबर 2016

मंगल चन्द्र केतू ........आत्महत्या 5

मंगल चन्द्र केतू ........आत्महत्या 5

1)16/9/2016 को दिल्ली के मधु विहार इलाके मे एक 30 वर्षीय महिला डॉक्टर ने ससुराल वालो से तंग आकर स्वयं को जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या करी | इस दिन मंगल की चन्द्र व केतू दोनों पर दृस्टी हैं |

2)18/9/2016 को चेन्नई मे अपनी प्रेमिका के कत्ल की सजा भुगत रहे 22 वर्षीय इंजीनियर ने बिजली की तारों से स्वयं को जेल मे ही मार डाला इस दिन मंगल केतू के नक्षत्र मे हैं और उसकी चन्द्र पर दृस्टी हैं |

3)19/9/2016 को दिल्ली मे एक व्यक्ति ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी प्रेमिका को मारकर स्वयं को भी मार डाला इस दिन चन्द्र व मंगल दोनों केतू के नक्षत्र मे हैं |

4)20/9/2016 को दिल्ली मे 16 वर्षीय काम करने वाली लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या करी इस दिन मंगल केतू नक्षत्र मे हैं तथा चन्द्र मंगल की राशि मे हैं |

5)22/9/2016 को दिल्ली मे एक 19 वर्षीय काम करने वाली लड़की ने अपने मालिक के घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या करी | इसी दिन पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके मे गाज़ियाबाद की एक 20 वर्षीय महिला ने किसी अज्ञात कारण से इमारत से कूद कर अपनी जान दे दी इस पूरे दिन मंगल केतू नक्षत्र मे हैं तथा चन्द्र मंगल की नक्षत्र  मे हैं |

6)24/9/2016 को दिल्ली मे एक बेरोजगार व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करी इस दिन मंगल केतू के नक्षत्र मे होकर चन्द्र को देख रहा हैं |

7)25/9/2016 को दिल्ली के नागलोई इलाके मे एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणो से स्वयं को फांसी लगा ली इस दिन भी मंगल केतू के नक्षत्र मे होकर चन्द्र को देख रहा हैं |


गुरुवार, 15 सितंबर 2016

अंक ज्योतिष द्वारा खोई वस्तु पाये

अंक ज्योतिष द्वारा खोई वस्तु पाये

अंक ज्योतिष की सहायता से खोई हुई से किसी भी प्रकार की वस्तु का पता बड़ी आसानी से लगाया जा सकता हैं यह प्रयोग काफी हद तक सही व सटीक निकलता हैं आप सब भी इसे आजमाए व हमें बताए |

इसके लिए जातक जिसका समान अथवा वस्तु खोई हैं उसे 1 से 108 तक किसी भी अंक को सोचने के लिए कहे यदि वह अंक 9 से अधिक सोचता हैं तो उसे कहें की उस अंक को वह 9 से भाग दे दे | अब जो शेष अंक आता हैं उसे जातक की खोई वस्तु का पता निम्न  प्रकार से देखने को कहें |

1 आने पर खोई वस्तु पूर्व दिशा की और मिलेगी |

2 आने पर खोई हुई वस्तु किसी स्त्री के पास होगी परंतु वापस नहीं मिलेगी |

3 आने पर खोई वस्तु दोस्तों अथवा परिवार मे से किसी के पास होगी जो मिल जाएगी |

4 आने पर खोई वस्तु स्वयं की लापरवाही कारण खोई होगी जो वापस नहीं मिलेगी |

5 आने पर खोई वस्तु के 2,3 दिन मे मिलने की आशा की जा सकती हैं |

6 आने पर खोई वस्तु जातक स्वयं किसी को देकर भुल गया होगा जो उसने रसोई मे काम करते हुये किसी को दी होगी |

7 आने पर खोई वस्तु कुछ ही समय बाद मिल जाएगी |

8 आने पर खोई वस्तु नहीं मिल पाएगी उसकी आशा छोड़ दे |

9 आने पर खोई वस्तु उसी दिन मिल गयी तो ठीक अन्यथा फिर नहीं मिलेगी |


आइए एक उदाहरण देखते हैं यदि खोई हुई वस्तु का स्वामी 22 अंक सोचता हैं जिसे 9 से भाग देने पर 4 शेष आता हैं तो उसे कहें की वस्तु उसकी लापरवाही कारण खोई हैं जो उसे वापस नहीं मिलेगी |

मंगल,चन्द्र केतू संबंध व आत्महत्या .........4

मंगल,चन्द्र केतू संबंध व आत्महत्या .........4

1)23/6/2016 को दिल्ली के रोहिणी इलाके मे दो सगी बहनो ने अपनी भाभी के तानो से तंग आकर मानसिक अवसाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करी वही 24/6/2016 को दिल्ली के गोपालनगर मे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर स्वयं भी आत्महत्या करी इन दोनों दिन मंगल की चन्द्र पर दृस्टी हैं तथा मंगल गुरु के नक्षत्र मे हैं गुरु राहू संग हैं जिसके ठीक सामने केतू हैं |

2)19/7/2016 को दिल्ली मे सरकारी अधिकारी के गमन संबंधी आरोपो के चलते उनकी पत्नी व बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करी वही इसी दिन दिल्ली मे ही आप पार्टी की एक कार्यकर्ता स्त्री ने शारीरिक शोषण के चलते जहर खाकर आत्महत्या करी इस दिन मंगल की केतू पर दृस्टी हैं केतू के सामने राहू गुरु संग हैं तथा चन्द्र गुरु की राशि मे ही हैं |

3)22/7/2016 को दिल्ली मे एक मेडिकल छात्र ने फीस ना होने के कारण फांसी लगाई वही एक वकील ने अवसाद के चलते जहर खाकर अपनी जान दे दी इस दिन मंगल की चन्द्र केतू पर दृस्टी हैं |

4)30/7/2016 को गाज़ियाबाद के एक स्कूल की छात्रा ने फीस ना भरपाने के चलते अपने पिता की बेइज्जती कारण फांसी लाकर आत्महत्या करी इस दिन मंगल की चन्द्र व केतू दोनों पर दृस्टी हैं |

5)4/8/2016 को महाराष्ट्र नासिक मे एक पुलिस इंस्पेक्टर बाप ने अपनी बेटी को गोली मारकर स्वयं भी आत्महत्या कर ली वही दिल्ली मे एक व्यक्ति ने मानसिक अवसाद के चलते मेट्रो के नीचे आकर अपनी जान दे दी इस दिन चन्द्र केतू के नक्षत्र मे हैं और मंगल की केतू पर दृस्टी हैं |

6)8/8/2016 को दिल्ली प्रशांत विहार मे एक पुलिस वाले ने घरेलू झगड़े के कारण फांसी लगाई इस दिन चन्द्र मंगल नक्षत्र मे हैं और मंगल की केतू पर दृस्टी हैं |

7)18/8/2016 को कोटा मे एक छात्र ने पढ़ाई मे कम अंक आने के कारण आत्महत्या कर ली वही फ़रीदाबाद मे मेट्रो मे कार्यरत सी आइ एस एफ के एक जवान ने पारिवारिक क्लेस्क के कारण स्वयम को गोली मारकर आत्महत्या करी तथा दिल्ली मे एक सेवामुक्त रेलवे कर्मचारी ने अवसाद के चलते रेल भवन की इमारत से कूदकर अपनी जान दे दी इस दिन चन्द्र मंगल नक्षत्र मे हैं तथा मंगल की चन्द्र व केतू दोनों पर दृस्टी हैं |

8)19/8/2016 को जालौन मे एक किसान ने फसल के बर्बाद होने के कारण आत्महत्या करी वही इसी दिन अलीगढ़ मे एक स्त्री ने अज्ञात कारणो से पहले अपने दो बच्चो को आग लगाकर मार डाला फिर स्वयं भी आग लगाकर आत्महत्या कर ली इस दिन मंगल की चन्द्र व केतू दोनों पर दृस्टी हैं |

9)9/1/2014 को देहरादून मे एक गढ़वाली युवक ने पारिवारिक झगड़ो से तंग आकर अपनी बिल्डिंग से कूद कर जान दे दी इस दिन मंगल की चन्द्र केतू दोनों पर दृस्टी थी |

10)6/11/2014 को रेवाड़ी हरयाणा मे एक स्त्री ने फांसी लगाकर अपनी जान दी इस दिन चन्द्र मंगल की राशि मे हैं और मंगल की केतू पर दृस्टी हैं |

11)22/1/2015 को दिल्ली मे एक व्यक्ति ने स्वयं को गोली मारकर अपनी जान ली इस दिन चन्द्र राहू के नक्षत्र मे मंगल के संग ही हैं जिसके ठीक सामने केतू रहता हैं |

12)15/7/2016 को एक युवक ने प्रेम मे नकारे जाने के कार्न मेट्रो के आगे कूदकर अपनी जान दे दी इस दिन चन्द्र मंगल संग हैं और मंगल केतू को देख रहा हैं |

13)26/7/2016 को दिल्ली मे असफल प्रेम संबंधो के चलते एक युवा ने फांसी लगाई इस दिन चन्द्र मंगल की राशि व केतू के नक्षत्र मे हैं वही मंगल की केतू पर दृस्टी हैं |

14)1/8/2016 को तमिलनाडू मे एक बाप ने बेटी समेत जहर खाकर अपनी जान दे दी इस दिन चन्द्र मंगल केतू आमने सामने हैं |

15) 27/8 2016 को दिल्ली के सोनिया विहार मे एक महिला ने प्रेम प्रसंग के चलते  यमुना नदी मे कूद कर अपनी जान दे दी इस दिन भी मंगल की केतू व चन्द्र दोनों पर दृस्टी हैं |


16)9/9/2016 को दिल्ली मे एक ही परिवार के 3 सदस्यो ने अपने बेटे की मौत से अवसाद मे आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली इस दिन मंगल चन्द्र संग हैं जिसकी केतू पर दृस्टी हैं |