रविवार, 26 जुलाई 2026

वक्री शनि के कुछ अजीब फल

 


जिन जातकों के जन्म काल में शनि वक्री होता है वे भाग्यवादी होते हैं। उनके क्रिया-कलाप किसी अदृश्य शक्ति से प्रभावित होते हैं। वे एकांतवासी होकर प्रायः साधना में लगे रहते हैं

धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि में शनि वक्री होकर लग्न में स्थित हो तो जातक राजा या गांव का मुखिया होता है और राजतुल्य वैभव पाता है।

द्वितीय स्थान का शनि वक्री हो तो जातक को देश तथा विदेश से धन की प्राप्ति होती है।

तृतीय भाव का वक्री शनि जातक को गूढ़ विद्याओं का ज्ञाता बनाता है, लेकिन माता के लिए अच्छा नहीं होता है।

चतुर्थ भावस्थ वक्री शनि मातृ हीन, भवन हीन बनाता है। ऐसा व्यक्ति घर-गृहस्थी की जिम्मेदारी नहीं निभाता और अंत में संन्यासी बन जाता है लेकिन चतुर्थ में शनि तुला, मकर या कुंभ राशि का हो तो जातक को पूर्वजों की संपत्ति प्राप्त होती है।

पंचम भाव का वक्री शनि प्रेम संबंध देता है,लेकिन जातक प्रेमी को धोखा देता है वह पत्नी एवं बच्चे की भी परवाह नहीं करता है।

षष्ठ भाव का वक्री शनि यदि निर्बल हो तो रोग, शत्रु एवं ऋण कारक होता है।

सप्तम भाव का वक्री शनि पति या पत्नी वियोग देता है यदि शनि मिथुन, कन्या, धनु या मीन का हो तो एक से अधिक विवाहों अथवा विवाहेतर संबंधों का कारक होता है।

अष्टम भाव में वक्री शनि हो तो जातक ज्योतिषी दैवज्ञ, दार्शनिक एवं वक्ता होता है ऐसा व्यक्ति तांत्रिक, भूतविद्या, काला जादू आदि से धन कमाता है।

नवमस्थ वक्री शनि जातक की पूर्वजों से प्राप्त धन में वृद्धि करता है। उसे धर्म परायण एवं आर्थिक संकट आने पर धैर्यवान बनाता है।

दशमस्थ शनि वक्री हो तो जातक वकील, न्यायाधीश, बैरिस्टर, मुखिया, मंत्री या दंडाधिकारी होता है।

एकादश भाव का वक्री शनि जातक को चापलूस बनाता है

व्यय भावस्थ वक्री शनि निर्दयी एवं आलसी बनाता है।

 


बुधवार, 22 जुलाई 2026

हीरे से जुड़े कुछ अजीब तथ्य

 


हीरा पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ है।

‎"डायमंड" (हीरा) शब्द ग्रीक शब्द "अदामास" (Adamas) से आया है और इसका अर्थ है "अजेय और अविनाशी"

‎1477 में ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक ने बरगंडी की मैरी को एक हीरा दिया था। यह किसी पुरुष द्वारा महिला को हीरा देने का सबसे पहला रिकॉर्ड था।

प्राचीन काल में पहने जाने वाले हीरों के बारे में माना जाता था कि वे ताकत, अजेयता और साहस को बढ़ावा देते हैं।

एक सिंगल एक-कैरेट हीरा बनाने के लिए, 250 टन मिट्टी का खनन किया जाता है।

हीरों की खोज सबसे पहले भारत में और फिर ब्राजील में हुई थी।