how to select muhurat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
how to select muhurat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 5 मार्च 2022

मुहूर्त ज्ञात करने की विधि

 


हमारे विद्वानो ने ज्योतिष ग्रंथो मे किसी भी कार्य को करने के लिए मुहूर्त देखने के लिए कहा हैं जिससे उस कार्य मे सफलता प्राप्ति हो | प्रस्तुत लेख मे हम मुहूर्त ज्ञात करने का एक आसान सा तरीका बता रहे जिससे आप सब स्वयं मुहूर्त निकालकर जान सकेंगे की जो कार्य आप करने जा रहे हैं वो सफल होगा की नहीं | इसके लिए हमे कार्य किए जाने वाले दिन के निम्न अवयवो की आवश्यकता पड़ेगी |

वार,नक्षत्र,तिथि व लग्न 

अब इन वार,नक्षत्र,तिथि एवं लग्न का योग करे जो योग आए उसे 9 से भाग दे,अब जो शेष आए उसका फल देखे जो इस प्रकार से होगा |

1) व्यवधान,भय,पीड़ा से ग्रसित होना पड़ेगा |

2) प्राकृतिक घटनाओ से विघ्न पड़ेगे |

3) सफलता मिलेगी |

4) असफलता व अशुभता प्राप्त होगी |

5) शुभफल मिलेंगे |

6) अशुभ फल मिलेंगे |

7) सफलता व सिद्दी प्राप्त होगी |

8) रोग शोक संभावित होंगे |

9) शुभ फल की सूचना प्राप्त होगी |

नोट - 1) वार - रविवार से क्रम अनुसार गिने (1-7)

2) नक्षत्र - अश्विनी से रेवती (1-27)

3) तिथि - प्रथमा से पुर्णिमा (1-14) तथा अमावस्या 30 मानी जाएगी |

4) लग्न - मेष से मीन (1-12)

आइए इसे अब उदाहरण से समझते हैं |

सोमवार,कृतिका नक्षत्र,प्रथमा तिथि और मेष लग्न होने पर मुहूर्त हुआ = 2+3+1+1=7 आया जो की कार्य मे  सफलता व सिद्दी मिलेगी बता रहा हैं |