शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

बाधक राशियो का सच

 

प्रत्येक बाधक राशि का दूसरा भाव अथवा दूसरी राशि,चौथे या दसवें भाव में पड़ता है |

मेष लग्न में कुंभ राशि बाधक होती है जो ग्यारहवें भाव में पडती है जिसका दूसरा भाव मकर राशि (दसवे भाव) में पड़ता है |

वृषभ लग्न में भारत की मुख्य राशि मकर राशि नवे घर में पढ़ती है तथा इसकी दूसरी राशि कुंभ दसवें भाव में पढ़ती है |

मिथुन लग्न में धनु राशि सातवें भाव में बाधक बनती है इसकी दूसरी राशि दसवें भाव में मीन राशि पर पड़ती है |

कर्क राशि लग्न में वृषभ राशि 11 भाव में पढ़ती है उसकी अगली राशि चतुर्थ भाव में पडती है

सिंह लग्न में नवा भाव अर्थात मेष राशि बाधक बनती है इसकी अगली राशि चौथे भाव में पडती है |

इसी प्रकार हम सब राशि के दूसरी राशि को भी देख सकते हैं जो कि हमेशा 10वीं और चौथे भाव अथवा राशि में ही पड़ेगी |

लग्न के आधार पर बाधक स्थान इस प्रकार निर्धारित होता है: 

चर लग्न (मेष, कर्क, तुला, मकर): इनके लिए 11वाँ भाव बाधक होता है।
स्थिर लग्न (वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ): इनके लिए 9वाँ भाव बाधक होता है। 
द्विस्वभाव लग्न (मिथुन, कन्या, धनु, मीन): इनके लिए 7वाँ भाव बाधक होता है।




शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

10 अवतारो की जन्म तिथि

 


आनन्द रामायण के मनोहर काण्ड के तीसरे सर्ग के अनुसार 10 अवतारो कीजन्म की तिथिया इस प्रकार से हैं |


चैत्र शुक्ल पंचमी को मत्स्य अवतार का जन्म हुआ था  ।

ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी को कूर्मावतार का जन्म हुआ था ।

चैत्र कृष्ण नवमी को वाराहावतार का जन्म हुआ था  |

वैशाख शुक्ल चतुर्थी र्को नृसिंह अवतार हुये थे ।

भाद्रपद शुक्ल द्वादशी को वामन अवतार हुये थे |

वैशाख शुक्ल तृतीया को परशुराम अवतार हुये थे |

चैत्र शुक्ल नवमी को श्रीराम अवतार हुआ था  ।

भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को कृष्णावतार हुआ था   |

पौष शुक्ल सप्तमी को बौद्धवतार हुआ था ।

कल्कि अवतार अभी होना हैं |

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

मृत्यु निकट आने के लक्षण

 


"पूर्वकाल में पार्वती जी ने - भगवान शंकर से प्रश्न किया हे भगवन | हे देव मनुष्य में मृत्यु का चिन्ह और आयु का प्रमाण क्या है ?  श्री शंकर जी बोले " हे देवि, भीतरी एवं बाहरी, स्थूल और सूक्ष्म चिन्हों द्वारा मनुष्य के शेष आयु के दिन,पक्ष,मास, ऋतु, अयन, एवं वर्ष का ज्ञान सम्भव हो सकता है "

१ - यदि मनुष्य का शरीर सब ओर से अचानक पीला पड़ जाय और ऊपर से लाल दिखाई देने लगे |

२ - जब मुख, कान, आंख, और जिव्हा का अचानक स्तम्भन हो जाये |

३ - जब पीछे से आती हुई भयावह ध्वनि न सुनाई दे |

४ - सूर्य, चंद्रमा और अग्नि के रहने पर भी यदि प्रकाश न दिखाई दे, और सब कुछ काला दिखाई दे |

५ -- जिसके कंठ और मुख सूखने लगे |

६ -- जिसकी जीभ मोटी हो जाये और दोनों ओर से लार बहने लगे |

७ -- जब मनुष्य जल, तेल, घी और दर्पण में अपनी छाया न देख सके, अथवा विकृत छाया दिखाई दे |

८ -- यदि रात्रि में इंद्रधनुष और दोपहर में उल्कापात देखे और उसे कौए और गीध घेरने लगें |

९ -- अगर आकाशमण्डल में छाया पथ (आकाश गंगा) और सप्तर्षिगण न दिखाई पड़ें |

१० - अगर अचानक सूर्य और चंद्रमा को राहु से ग्रस्त और दिशाओं को घूमता हुआ देखे |

तब 6 मास के भीतर उसकी मृत्यु निश्चित होती है ।

१ - जब बांयाँ हाथ एक सप्ताह तक फड़कता रहे |

२ -- जब देह में टूटन हो एवं तालू सूख जाए |

३ -- जब मनुष्य अपनी छाया को सिर विहीन देखे, अथवा छाया से रहित देखे |

४ -- अगर मनुष्य को अचानक नीले रंग की मख्खियां घेर लें |

५ - अगर गिद्द, कौआ, अथवा कबूतर अचानक सिर के ऊपर आकर बैठ जाये |

मनुष्य का जीवन १ मास का शेष रहता है ।

१ -- त्रिदोष हो जाने पर, जिसकी नासिका बहती रहे |

२ -- जब सूर्यमण्डल अथवा चन्द्रमण्डल किरणों से रहित प्रतीत हो अथवा लाल वर्ण वाला दिखलाई पड़े |

तब जीवन एक पक्ष (१५ दिनों) का शेष रहता है ।

इसी प्रकार प्राण वायु शरीर मे आने जाने के लिये वाम, दक्षिण और मध्य यह तीन नाड़ियां जानी जाती है । इनमें किसी एक के अधिक या कम चलने के बारे से भी आयु निश्चित करने का विज्ञान है ।

काल सभी प्राणियों के सन्निकट घूमता रहता है, बड़े बड़े देवताओं, दैत्यों, यक्षों, राक्षसों, सर्पो और मनुष्यों से भी काल नही मारा जा सकता है,परन्तु योगी आये हुए काल को भी वंचित कर देता है जिससे उसकी मृत्यु नहीं होती है ।

यह पँचभूतात्मक शरीर, आकाश, वायु, तेज (अग्नि), जल और पृथ्वी से उत्पन्न होता है । जब ये पंच महाभूत शब्द, स्पर्श, रूप, रस, और गंध अपने अपने गुणों को त्याग देते है, तब प्राणी की मृत्यु हो जाती है और जब अपने अपने गुणों को ग्रहण कर लेते है तब उसी को जीवन का प्रकट होना कहते हैं ।

 

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

पितृदोष मे करें पितृ स्त्रोत्र का पाठ


पितृ पक्ष की अमावस को पितृ स्तोत्र का पाठ करने से बहुत लाभ मिलता है!

‎

‎अर्चितानामूर्तानां पितॄणं दीप्ततेजसाम्।

‎नमस्यामि सदा तेषां ध्यानिनां दिव्यचक्षुषाम्॥

‎

‎इन्द्रादीनां च नेतारो दक्षमारीचयोस्तथा। 

सप्तर्षीणां तथान्येषां तां नमस्यामि कामदाम्॥

‎

‎मनवादीनां च नेतारः सूर्याचन्द्रमसोस्तथा।

‎तान् नमस्याम्यहं सर्वान् पितृनप्सूदधावपि ॥

‎

‎नक्षत्राणां ग्रहाणां च वाय्वग्न्योर्नभसस्तथा। 

द्यावापृथिव्योश्च तथा नमस्यामि कृताञ्जलिः ॥

‎

‎देवर्षीणां जनितॄंश्च सर्वलोकनमस्कृतान्।

‎अक्षय्यस्य सदा दातॄन् नमस्येऽहं कृताञ्जलिः ॥

‎

‎प्रजापतेः कश्यपाय सोमाय वरुणाय च।

‎योगेश्वरेभ्यश्च सदा नमस्यामि कृताञ्जलिः ॥

‎

‎नमो गणेभ्यः सप्तभ्यस्तथा लोकेषु सप्तसु। 

स्वयम्भुवे नमस्यामि ब्रह्मणे योगचक्षुषे ॥

‎

‎सोमाधारान् पितृगणान् योगमूर्तिधरांस्तथा।

‎नमस्यामि तथा सोमं पितरं जगतामहम् ॥

‎

‎अग्निरूपांस्तथैवान्यान् नमस्यामि पितॄनहम्।

अग्नीषोममयं विश्वं यत एतदशेषतः ॥

‎

‎ये तु तेजसि ये चैते सोमसूर्याग्निमूर्तयः।

‎जगत्स्वरूपिणश्चैव तथा ब्रह्मस्वरूपिणः ॥

‎

‎तेभ्योऽखिलेभ्यो योगिभ्यः पितृभ्यो यतमानसः।

‎नमो नमो नमस्ते मे प्रसीदन्तु स्वधाभुजः ॥

‎

‎

‎