मंगलवार, 30 मार्च 2021

राशियों की बुरी आदत

 

मेष राशि वापस जवाब देना भूल जाते हैं |

वृषभ राशि फिल्म देखने के दौरान बातचीत करते हैं |

मिथुन राशि किसी के भी बारे में बहुत जल्दी सलाह दे देते हैं |

कर्क राशि बहुत ज्यादा बचाव करके रखना चाहते हैं |

सिंह राशि क्षमा कर देते हैं परंतु भूलते नहीं हैं |

कन्या राशि हर चीज व्यवस्थित चाहते हैं |

तुला राशि बहुत सारा पैसा खर्चते हैं |

वृश्चिक राशि बहुत ज्यादा जुनूनी लगाव रखते हैं |

धनु राशि बहुत जल्दी इरादे बदल देते हैं |

मकर राशि किसी भी पुश्तक अथवा कहानी का अंत सबसे पहले पढते हैं |

 कुंभ राशि समय से नहीं सोते |

 मीन राशि सभी महत्वपूर्ण चीजें खो देते हैं |

रविवार, 28 मार्च 2021

दूसरा भाव और आपका धन


लग्न से दूसरा भाव धन का होता है यदि बलवान होतो आप
पूर्व जन्म से धन का सुख लेकर आए हैं तथा पूर्व जन्म के कर्मों के द्वारा आपको चमत्कारिक रूप से धन लाभ होता रहेगा |

यदि लग्न की तुलना में चंद्रमा से दूसरा भाव बलवान है तो आप अपनी बुद्धि से,अपनी विचारक शक्ति,अनुभव से धन लाभ करेंगे |

यदि सूर्य से दूसरा भाव बलवान होतो आप अपने वर्ण से,अपने नाम से,अपने बाप दादों के रसूख से अथवा कुटुंब परिवार की सहायता से लेकर धन अर्जित करेंगे |

इन तीनों के दूसरे भाव में जितने अधिक बलवान ग्रह होंगे आप उतने ही धनवान होंगे |