astro analysis लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
astro analysis लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 23 जनवरी 2017

क्या “काबिल” होगी “रईस”



आज सवेरे सवेरे हमारे एक फिल्म उद्योग से जुड़े मित्र ने यह जानने का प्रयास किया हैं की शाहरुख खान की आने वाली फिल्म “रईस” व ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म “काबिल” जो की दोनों इसी सप्ताह रिलीज़ हो रही हैं कैसा व्यापार कर पाएगी इसका ज्योतिष के अनुसार उत्तर बताए ?

“रईस” फिल्म शाहरुख के भविष्य के लिए काफी मायने रखती हैं क्यूंकी उनकी पिछली तीन फिल्मे दिलवाले,फैन व डीयर ज़िंदगी ज़्यादा कुछ धमाका नहीं कर पायी हैं जबकि उनके समकक्ष “सलमान खान” ने जहां “सुल्तान” जैसी फिल्म से अपना डंका बजवाया वही “आमिर खान” ने तो भारतीय फिल्मों की सबसे बड़ी हिट फिल्म “दंगल” बनाकर इतिहास ही रच डाला हैं ऐसे मे उनकी यदि यह “रईस” फिल्म कुछ बड़ा नहीं करती तो शाहरुख के  लिए मुश्किल हो जाएगी | कहानी के अनुसार इस फिल्म “रईस” मे शाहरुख एक शराब माफिया के किरदार मे हैं जो मुंबई मे अपनी ही तरीके से अपनी दुनिया चलाता हैं और गरीबो का मसीहा बनता हैं |

वही यदि “काबिल” फिल्म की बात करे तो ऋतिक की पिछली फिल्म “मोहन-जोदारों” की असफलता ने उन्हे भी मुश्किल मे डाल रखा हैं ऋतिक एक बेहतरीन अभिनेता हैं इसमे कोई दो राय नहीं हैं परंतु उनके फिल्मों के चयन को लेकर हमेशा कोई ना कोई परेशानी लगी रहती हैं इस “काबिल” फिल्म के विषय मे कहा जा रहा हैं की इसमे ऋतिक ने एक ऐसे अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया हैं जो अपनी पत्नी की हत्या का बदला अपराधियों से बड़े ही दिलचस्प तरीके से लेता हैं |
संगीत की दृस्टी से देखे तो दोनों फिल्मों का संगीत कुछ खास नहीं हैं दोनों फिल्मों मे पुराने फिल्मी गानो को नए अवतार मे डाला गया हैं वही हिरोइनों की बात करे तो दोनों मे हिरोइनों का भी कोई खास महत्व नज़र नहीं आता हैं | जहां तक निर्देशको की बात हैं तो दोनों निर्देशक राहुल ढोलकिया व संजय गुप्ता इससे पहले भी कई एक्शन पैक फिल्मे बनाकर अपना लोहा बॉलीवुड फिल्मजगत मे मनवा चुके हैं |

चूंकि फिल्म बनाने मे कई लोगो का हाथ होता हैं और सबकी सही जन्म पत्रिका का मिल पाना मुश्किल होता हैं | हम ज्योतिष मे प्रश्न कुंडली के माध्यम से जानने का प्रयास करते हैं की कौन सी फिल्म कैसी रहेगी |

प्रश्न के अनुसार इस वक़्त मीन लग्न बना हैं (23/1/2017 10:29:44 दिल्ली ) जिसका स्वामी गुरु बुध की राशि मे सप्तम भाव पर स्थित होकर लग्न को देख रहा हैं वही सप्तमेश बुध दशम भाव मे हैं जो दोनों फिल्मों मे कांटे की टक्कर होना बता रहा हैं गुरु मंगल के नक्षत्र मे हैं जो लग्न मे स्थित हैं वही बुध शुक्र के नक्षत्र मे हैं जो द्वादश भाव मे हैं | मंगल के प्रभाव कारण दोनों फिल्मों के एक्शन की अवश्य तारीफ होगी |

हमने प्रश्न “रईस” फिल्म के अनुसार रखा हैं जो इसके ज़्यादा सफल होने की भविष्यवाणी कर रहा हैं युवा वर्ग इस “रईस” को ज़्यादा पसंद करेगा वही “काबिल” भी सफल होती दिखाई दे रही हैं काबिल मे ऋतिक के अभिनय की ज़्यादा तारीफ होती दिख रही हैं विशेषकर स्त्री जातको मे ऋतिक की व इस फिल्म की बहुत तारीफ होगी |

रईस जहां शुरू मे ही रफ्तार पकड़ेगी वही काबिल धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करती दिख रही हैं | ज्योतिषानुसार कहें तो दोनों ही फिल्मे सफल होंगी जिसमे रईस ज़्यादा सफल होगी जो 100 करोड़ के आस पास व्यापार कर लेगी परंतु कोई खास बड़ा धमाका नहीं कर पाएगी शाहरुख की दृस्टी से कहें तो यह फिल्म उनके लिए सामान्य ही रहने वाली हैं वही ऋतिक अपने को एक बार फिर से बॉलीवुड मे स्थापित कर काबिल कर लेंगे |

  

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2015

बाजीराव मस्तानी ........ कितनी सफल होगी

बाजीराव मस्तानी ........ कितनी सफल होगी

संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म बाजीराव मस्तानी 18 दिसंबर 2015 को आ रही हैं 300 वर्ष पूर्व रहे एक मराठा योद्धा बाजीराव पेशवा पर बनी यह फिल्म भंसालीजी का एक बड़ा सपना रही हैं जो उन्होने अपनी चर्चित फिल्म “हम दिल चुके सनम” के वक़्त देखा था वह चाहते थे की इस फिल्म मे सलमान खान व ऐश्वर्या राय काम करे परंतु ऐसा नहीं हो सका अब उन्होने अपनी पिछली फिल्म “रामलीला” के ही मुख्य कलाकार रणबीर सिंह व दीपिका पादुकोण को लेकर यह फिल्म बनाई हैं जिस मे एक अहम किरदार प्रियंका चोपड़ा का भी हैं भंसाली हमेशा से ही बड़े पैमानो पर फिल्मे बनाते रहे हैं साथ साथ उन्हे इतिहास से छेड़छाड़ कर फिल्म बनाने का बड़ा शौक रहा हैं अपनी फिल्म देवदास के एक गाने मे उन्होने चन्द्रमुखी व पारो का नृत्य दिखाया जो की असली देवदास मे नहीं हुआ था वही इस फिल्म बाजीराव मस्तानी मे भी उन्होने मस्तानी व काशिबाई के बीच एक नृत्य फिल्माया हैं जो वास्तव मे नहीं हुआ था संभवत: ऐसा वह अपनी फिल्मों को विवाद व चर्चा मे लाने के लिए करते हैं जिससे उनकी फिल्म सफल हो जातीं हैं | इनकी फिल्मों की एक विशेषता गीत-संगीत भी होता हैं जो बड़े पैमाने मे होने के कारण पहले से ही काफी सफल हो चुका होता हैं इस फिल्म मे भी ऐसा ही हैं |


आइए ज्योतिषीय दृस्टी से यह जानने का प्रयास करते हैं की यह फिल्म कितना सफल हो पाती हैं प्रश्न कुंडली के आधार पर देखे तो लग्नेश–द्वितीयेश का लाभ स्थान मे बैठना फिल्म की कामयाबी निश्चित दिखा रहा हैं वही धन भाव व विदेश भाव पर गुरु की दृस्टी इसे विदेशो से भी लाभ बता रही हैं सप्तम भाव के स्वामी (पार्टनर) का लाभ भाव मे होना उन्हे भी लाभ बता रहा हैं अत: स्पष्ट  हैं की फिल्म घाटे का सौदा नहीं बनने वाली वही फिल्मों के कारक ग्रह शुक्र को देखे तो वह कर्म भाव मे पंचमेश व करमेश होकर स्थित हैं जो बता रहा हैं की यह फिल्म जनता विशेषकर युवा वर्ग को बेहद पसंद आने वाली हैं रणबीर और दीपीका के प्रेम संबंध सारी दुनिया को पता ही हैं संभवत: आने वाले समय मे यह फिल्म ऐसी अन्य एतिहासिक फिल्मों के निर्माण का रास्ता खोलेगी जो हमें इतिहास के कई किरदारो के विषय मे बताएँगी | अत: ज्योतिष द्वारा देखे तो यह फिल्म अवश्य ही नाम व दाम दोनों कमा पाने सफल रहेगी भले ही यह फिल्म जगत की कमाई का एक नया इतिहास न लिख पाये | हमारा ऐसा मानना हैं की यह फिल्म धीरे धीरे जनता मे अपनी पकड़ बनाती जाएगी और अच्छा व्यवसाय करेगी जो लगभग 100-200 करोड़ का हो सकता हैं | वैसे इसी दिन आ रही शाहरुख खान की फिल्म “दिलवाले” से भी इसका दिलचस्प मुक़ाबला होता दिख रहा हैं |

गुरुवार, 10 दिसंबर 2015

दिलवाले................ किंग खान का डर

दिलवाले................ किंग खान का डर

18 दिसंबर 2015 को शाहरुख खान की दिलवाले फिल्म आ रही हैं पिछले कुछ दिनो से शाहरुख व आमिर के द्वारा देश मे बढ़ रहे असहिष्णुता संबंधी बयानो ने इन दोनों खानो की मुश्किले बढ़ा दी हैं सोशल साइट्स पर इनके व इनकी फिल्मों के बारे मे बहिष्कार करने की बात कहीं जा रही हैं | ऐसे मे यह जानना दिलचस्प होगा की इनकी आगामी फिल्मों का क्या हश्र होगा वैसे कहा जा रहा हैं की शाहरुख खान ने सभी न्यूज़ चैनल्स को पैसा दिया हैं की वह उनकी इस फिल्म को पहले ही दिन सुपरहिट करार दे दे वही यह भी खबर फैलाई जा रही हैं की शाहरुख अपनी इस फिल्म की पहले दिन की कमाई चेन्नई बाढ़ राहत कोष मे दान देंगे जहां तक हमारा मानना हैं वो ऐसा कुछ नहीं करने वाले हैं | यह सिर्फ फिल्म को हिट कराने की अफवाह मात्र हैं |


आइए ज्योतिषीय दृस्टी से देखते हैं की फिल्म का क्या हश्र होगा चूंकि फिल्म निर्माण से जुड़े सभी व्यक्तिओ की कुंडली मिल पाना असंभव हैं अत: हम इस प्रश्न का जवाब प्रश्न कुंडली के आधार पर देखते हैं | लग्नेश का छठे भाव से संबंध आ रहा हैं अत: फिल्म से संबन्धित कोई विवाद ज़रूर होगा (जो की हो चुका हैं )छठे भाव से लग्नेश का संबंध विदेश भाव व धन भाव से बना हैं जो इस फिल्म को विदेश मे ज़्यादा लोकप्रिय कर रहा हैं तथा लाभ भी बता रहा हैं | वही देश मे देखे तो लग्न भाव केतू से पीड़ित हैं अर्थात फिल्म बड़बोले पन का शिकार ज़्यादा होगी इतनी चलेगी नहीं जितनी बताई जाएगी वही धन का मालिक मंगल राहू से पीड़ित होकर सप्तम भाव मे हैं तथा धन भाव को देख रहा हैं जो शाहरुख के अपने भाइयो अर्थात मुस्लिम वर्ग द्वारा फिल्म को हिट किए जाने की संभावना बता रहे हैं वही फिल्मों का कारक ग्रह शुक्र आठवे भाव से धन भाव को देख रहा हैं स्पष्ट हैं की फिल्म अच्छा व्यवसाय करेगी जो की लगभग 100-150 करोड़ के आस पास होता दिख रहा हैं परंतु बहुत बड़ी हिट (ब्लॉकबस्टर) साबित नहीं हो पाएगी जिसकी एक वजह इसी दिन आ रही फिल्म बाजीराव मस्तानी भी हैं |