मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

बाधक ग्रह के शास्त्र अनुसार उपाय

बाधक ग्रह यदि लग्न में हो तो छाया पात्र का दान करना चाहिए |

यदि दूसरे भाव में हो तो मंत्र जाप करना चाहिए |

तीसरे भाव में होतो पूजा अर्चना करनी चाहिए |

चौथे भाव मे होतो देव मंदिर बनाए |

पांचवें में होतो तर्पण ब्राह्मणों को अन्न दान दें |

छठे भाव में हो तो प्रतिकार बली करें |

सातवें भाव में प्रतिमा के सम्मुख नृत्य करें |

अष्टम भाव में हो तो व्रत उपवास करें |

नवे भाव में आवाहन मंत्र आदि करें |

दसवें भाव में हो तो तर्पण मार्जन करें |

ग्यारहवें भाव में हो तो तर्पण दे |

बारहवें भाव में यदि बाधक ग्रह हो सूर्य हो या सिंह राशि होने पर सूर्य आराधना करे |

चंद्र या कर्क राशि होने पर चावल पानी बाटे |

मंगल या मेष/वृश्चिक राशि होने पर मंदिर में दीपमाला करें हवन करें |

बुध या मिथुन/कन्या राशि होने पर भगवान के सामने नृत्य करें |

गुरु या धनु/मीन राशि होने पर ब्राह्मण भोजन करें |

शुक्र या वृषभ/तुला राशि होने पर मुक्त हस्त से अन्न दान करें |

शनि बारहवें भाव में हो अथवा मकर/कुम्भ राशि हो तो पिछड़ी जाति को अनुदान करें |

6/8/12 भाव में बाधक हो और केंद्र में गुरु हो तो सर्प बली पूजन कराये |

चौथे भाव में राहु चित्रकूट में शीला दान करे |

सातवें भाव में राहू भक्ति गीत का सहारा ले।

 

सोमवार, 21 फ़रवरी 2022

धन संबंधी भावो की विचित्रता

धन संबंधी  भावो मे देखे तो तो मुख्य रूप से 2,5,8, व 11 भाव अपना बड़ा महत्व रखते हैं | इन भावो मे जब विभिन्न ग्रह होते हैं तो किस प्रकार धन प्राप्त होता हैं ये आपकी इस लेख मे बताया जा रहा हैं |


दूसरा भाव - सूर्य यहाँ पर होतो जातक को नौकरी बड़ी मुश्किल से मिले, अधिकतर चीजों को बेचने का काम करता है |

बुध होतो जातक को पैसा  नकद रूप में  मिलता हैं |

मंगल होतो जातक अपनी पारंगतता के लिए कमाता है |

गुरु यहा होतो जातक काम करना एवं खर्चना चाहता है |

शनि होतो जातक पैसे को बचाकर भविष्य के लिए रखता  रहता है |

 

पांचवें भाव - सूर्य होतो जातक निवेश पर पैसा लगाता है |

बुध होतो जातक अच्छा लेखक एवं वक्ता होता है |

शुक्र देखभाल करके व्यापार करने वाला बनाता हैं  |

मंगल शोध एवं स्वयं के कार्य से धन देता हैं |

गुरु कागजों में हेरफेर करके धन कमाना बताता हैं  |

शनि सुरक्षित निवेश करता रहता है |

 

आठवें भाव  -  सूर्य हर प्रकार की पैसा देता है |

बुध कमीशन अथवा ट्रांजेक्शन का काम करता है |

शुक्र बड़े बड़े भवनों को बेचने वाला  बनाता हैं |

गुरु पार्टनर को धन्य बनाता है |

शनि अपने टैक्स मुश्किल से देता है |

 

ग्यारहवें भाव - सूर्य इंसेंटिव देता है |

बुध स्कीमिंग तरीके से पैसे बनाता है |

शुक्र अच्छी तरह जानता है कैसे खर्चना हैं |

मंगल कर्जदारों को चुकाता है |

गुरु हमेशा जितना चाहता है उससे ज्यादा पाता है |

शनि जितना चाहता है कभी नहीं पाता |

यदि  2-5-8-11  भाव खाली हो तो जातक सिर्फ अपनी जरूरतों के लिए कमा पाता है |

 

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

चन्द्र शनि युति के कुछ बेहतरीन उपाय

1)चंद्र शनि युति - ज्योतिष के लालकिताब नामक ग्रंथ मे चन्द्र शनि की युति के कुछ लाजवाब उपाय बताए गए हैं सभी जानते हैं की इस चन्द्र शनि की युति कुंडली मे होने से जातक के स्वभाव में उतावलापन एवं पिछड़ापन,गृह क्लेश, मां को बीमारी,पेट अथवा जोड़ संबंधी रोग,पैसा फंसना,घर में सीलन,हैंडपंप सूख जाना जैसे हालात होते हैं |

ऐसे में निम्न उपाय करें |

1) चांदी में गंगाजल बेडरूम में रखें |

2) चांदी की थाली में गंगाजल कपड़ों की अलमारी में चांदी के चार चकोर टुकड़े डालकर रखें |

3)  27 दिन 100 ग्राम स्याही मंदिर में दान करें | 

4) दोरंगा जानवर ना पाले |

5) विधवा आश्रम में दूध चावल चीनी सोमवार के दिन दान करे |

6) नहाने के पानी मे थोड़ा सा दूध मिलाकर नहाये  |


सहनशक्ति की कमी होतो निम्न उपाय भी करे  - 

1) घर से कबाड़ हटाए |

2) काले नीले रंग से परहेज करें |

3) 27 दिन 1 किलो जो जल प्रवाह करें |

4) समय पर भोजन कराए |

5) प्रतिदिन मंदिर अवश्य  जाये  | 

6) दोरंगा कंबल दान करें |

7) दूध तथा शहद मिलाकर पीये |

8) बढ़ तिलक करें  |