सोमवार, 21 फ़रवरी 2022

धन संबंधी भावो की विचित्रता

धन संबंधी  भावो मे देखे तो तो मुख्य रूप से 2,5,8, व 11 भाव अपना बड़ा महत्व रखते हैं | इन भावो मे जब विभिन्न ग्रह होते हैं तो किस प्रकार धन प्राप्त होता हैं ये आपकी इस लेख मे बताया जा रहा हैं |


दूसरा भाव - सूर्य यहाँ पर होतो जातक को नौकरी बड़ी मुश्किल से मिले, अधिकतर चीजों को बेचने का काम करता है |

बुध होतो जातक को पैसा  नकद रूप में  मिलता हैं |

मंगल होतो जातक अपनी पारंगतता के लिए कमाता है |

गुरु यहा होतो जातक काम करना एवं खर्चना चाहता है |

शनि होतो जातक पैसे को बचाकर भविष्य के लिए रखता  रहता है |

 

पांचवें भाव - सूर्य होतो जातक निवेश पर पैसा लगाता है |

बुध होतो जातक अच्छा लेखक एवं वक्ता होता है |

शुक्र देखभाल करके व्यापार करने वाला बनाता हैं  |

मंगल शोध एवं स्वयं के कार्य से धन देता हैं |

गुरु कागजों में हेरफेर करके धन कमाना बताता हैं  |

शनि सुरक्षित निवेश करता रहता है |

 

आठवें भाव  -  सूर्य हर प्रकार की पैसा देता है |

बुध कमीशन अथवा ट्रांजेक्शन का काम करता है |

शुक्र बड़े बड़े भवनों को बेचने वाला  बनाता हैं |

गुरु पार्टनर को धन्य बनाता है |

शनि अपने टैक्स मुश्किल से देता है |

 

ग्यारहवें भाव - सूर्य इंसेंटिव देता है |

बुध स्कीमिंग तरीके से पैसे बनाता है |

शुक्र अच्छी तरह जानता है कैसे खर्चना हैं |

मंगल कर्जदारों को चुकाता है |

गुरु हमेशा जितना चाहता है उससे ज्यादा पाता है |

शनि जितना चाहता है कभी नहीं पाता |

यदि  2-5-8-11  भाव खाली हो तो जातक सिर्फ अपनी जरूरतों के लिए कमा पाता है |

 

कोई टिप्पणी नहीं: