शनिवार, 31 जुलाई 2021

नाड़ी सूत्रों में स्त्री की पत्रिका द्वारा पति का अध्ययन |

 नाड़ी सूत्रों में स्त्री की पत्रिका द्वारा पति का अध्ययन |

स्त्री पत्रिका में मंगल ग्रह जब किसी भी ग्रह के साथ होता है उससे स्त्री के होने वाले पति के बारे में जाना जा सकता है क्योंकि नाड़ी सूत्र में मंगल को स्त्री की पत्रिका मे पति का कारक माना गया है |

तो आइए जानते हैं की स्त्री पत्रिका मे मंगल जब अन्य ग्रहो के साथ होता हैं तो जातिका का पति किस प्रकार का हो सकता हैं |

1)मंगल सूर्य - सरकारी महकमे में उच्च पद पर आसीन परंतु घमंडी |

2)मंगल चंद्र - भावुक,भोजन प्रिय,कार्य क्षेत्र में बहुत सी यात्राएं करने वाला |

3)मंगल बुध - बुद्धिमान बैंकिंग अथवा शिक्षा भूमि संबंधित |

4)मंगल शुक्र - रोमांटिक जीवन के भोगो का आनंद लेने वाला,कला संगीत के क्षेत्र में इच्छुक,सुंदरता फैशन गलैमर के क्षेत्र से जुड़ा हुआ,अन्य स्त्री पर आसक्त |

5)मंगल शनि - गंभीर तथा तकनीकी शिक्षा से पारंगत धैर्यवान दार्शनिक |

6)मंगल गुरु - विद्वान ज्ञानवान पथ प्रदर्शक अच्छा सलाहकार आध्यात्मिक रूप से संपन्न |

7)मंगल राहु - डिप्लोमेटिक प्रकृति वाला इसके बारे में कुछ बताया ना जा सके फोटोग्राफी फिल्मों आदि में इच्छुक रिसर्च एवं विदेश कार्यों में लिप्त |

8)मंगल केतु - आध्यात्मिक व्यक्ति जो सांसारिक बंधनों में इच्छुक नहीं होता धार्मिक कार्यों व समाज सेवा में लिप्त |

बुधवार, 28 जुलाई 2021

कुंडली क्या बताती हैं ?

आपका लग्न आप कैसे दिखते हैं यह बताता है |

आपका सातवे भाव की राशि आपके विवाह की प्रकृति बताती है |

आपका सूर्य जीवन ऊर्जा तथा आपका व्यक्तित्व बताता है |

आपका चंद्र आपकी भावनाएं,डर एवं इच्छाएं बताता है |

आपका मंगल आपके जूनून को बताता है अथवा आप कैसा व्यक्ति चाहते हैं यह बताता है |

आपका बुध आप किस प्रकार से सोचते और प्रतिक्रिया करते हैं यह बताता है |

आपका गुरु यह बताता है कि आपको कहां से भाग्य मिलेगा |

आपका शुक्र आप किस प्रकार से प्रेम पसंद करते हैं अथवा कैसी स्त्री चाहते हैं यह बताता है|

आपका शनि आप की सीमाएं एवं कर्मों को दिखाता है |

यूरेनस आपका वह पक्ष दिखाता है जो आपको सबसे अलग बनाता है |

नेप्चून आपके अनमोल ख्वाब दिखाता है |

 

काल पुरुष की कुंडली (विष्णु भाव नाड़ी ज्योतिष )

 काल पुरुष की कुंडली

काल पुरुष की कुंडली में जब सूर्य 15 अंश का होकर अपने नवांश में होता है तो मेष लग्न की उत्पत्ति होती है जिसे जगत लग्न भी कहा जाता है |

सूर्य तारा है जबकि पृथ्वी समेत कुल 9 ग्रह माने गए हैं |

सूर्य से चंद्रमा जितनी दूर हो तो क्या फर्क पड़ेगा यह पता लगाएं |

काल पुरुष की कुंडली के अनुसार छठे भाव का स्वामी बुध और राहु को तथा 12वे भाव का स्वामी गुरु और केतु को कहा गया है |

भगवान के चरणों में जाना मोक्ष कहलाता है जो मीन राशि से देखा जाता है |

केतू वहां पर ऊंचाई,शिखर व झंडे का प्रतिनिधित्व करता है |

सूर्य संग गुरु संबंध जीवात्मा योग बताता है क्योंकि सूर्य आत्म तथा गुरु जीव का प्रतीक है |

संतान जन्म के समय गोचर में गुरु जन्म कालीक सूर्य को देख रहा होता है, परंतु ध्यान रखिए कि यहां पर दृष्टि थोड़ी अलग होती है जो नाड़ी ज्योतिष के अनुसार देखी जाती है |

मूवमेंट ऑफ प्लानेट को देखें तो गुरु 12वे भाव मे केतु से मिला बच्चे की नाल बनी,लग्न मे शरीर दिखने लगा,दूसरे भाव से जातक विशेष ने मूत्र विसर्जन किया,तीसरे भाव से सांस ली,चौथे भाव पृथ्वी में आने के लिए उछल कूद कर माँ बाप से मिलना चाहता है पांचवे भाव में आकर उसका जन्म हो जाता है छठे भाव में जब सूर्य आता है तो बच्चा गंदगी में रहता है,सातवें भाव से मंगल से उर्जा लेता है देखना हिलना शुरू करता है नवे भाव में नया जीवन मिलता है 11वे भाव से घुटनो के बल चलता है लग्न में आए तो फिर से दांत निकलते हैं |

इस प्रकार देखें तो सूर्य की गति से सब कुछ देखा जा सकता है |

सूर्य मंगल गुरु तीनों साथ हो तो क्या दशा भी एक ही होगी ऐसा नहीं होता,नाड़ी में डिग्री देखी जाती हैं |

सूर्य मंगल गुरु महापितामाह योग कहलाता है जो राम जी की पत्रिका में था |

सूर्य आगे हो तो जीव ने पिता का प्रभाव जन्म से पहले ही ले लिया था तथा सूर्य पीछे हो तो जीव ने पिता का प्रभाव जन्म के बाद में लिया है ऐसा समझना चाहिए |

शनि शुक्र की युति विष्णु भाव योग कहलाता है लक्ष्मी का जन्म (बेटी) दूसरे भाव से तथा गृह लक्ष्मी (बहू) सातवें भाव से देखी जाती है |

लग्न बेटा चतुर्थ भाव चन्द्र अर्थात चन्द्र मंगल की युति मां बेटा योग कहलाता है इसे लक्ष्मी योग कहते हैं जो की जमीन जायजाद हेतु अच्छा होता है | जिनकी पत्रिका में चंद्र मंगल युति होती है उनकी संतान अवश्य होती है क्यूंकी मां पृथ्वी है पार्वती है जिसे जगत जननी अर्थात सब की मां कहा जाता है |

किसी की भी कुंडली देखने के लिए हमें तीन बातें ध्यान रखनी चाहिए जिनमें पृथ्वीतत्व,जातक तथा देश की कुंडली देखनी चाहिए |

पृथ्वी तत्व का अर्थ जातक विशेष के जन्म क्षेत्र रहन-सहन पालन पोषण तथा जाति विशेष से होता है जातक अर्थात जिसका जन्म हुआ है तथा देश अर्थात जिस देश में उसका जन्म हुआ है |

चंद्र मा नहीं होता मां का कारक होता है क्योंकि सभी बच्चों की मां का अलग-अलग प्रभाव,दृष्टि आदि का प्रभाव पृथ्वी तत्व कुंडली पर पड़ता है |

लड़के में गुरु जीव है जबकि लड़की में शुक्र जीव होता है, इसी प्रकार नाड़ी में सभी ग्रहों को कारक प्रदान किए गए हैं |

नपुंसक ग्रह संगत के अनुसार लिंग बदल लेता है | सूर्य के आगे बुध हो पुरुष पत्रिका में होतो पहले चक्कर में स्त्री जातिका देता है जबकि लड़की की पत्रिका में लड़के का काम करेगा |

सातवां और आठवां भाव स्त्री भाव होते हैं |

5:30 स्त्री तथा 6:30 पुरुष राशि होती है इस कारण दुनिया में पुरुषों की संख्या ज्यादा है |

शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

गोस्वामी तुलसीदास जन्म कुंडली विश्लेषण

 

गोस्वामी तुलसीदास जन्म कुंडली विश्लेषण

भक्ति काल के अग्रगण्य राम भक्त कवि तुलसीदास ने ऐसे भक्ति साहित्य की रचना की थी जिसमें समग्र हिंदू समाज को विभोर कर दिया था | आज भी तुलसीदास के दोहे और चौपाइयां लोगों की जिह्वा पर रहते हैं | उनके द्वारा रचित राम चरित मानस” हिंदू धर्म की प्रतिनिधि रचना है और उसे घर घर में दर प्राप्त हुआ है | तुलसी ने अवधी भाषा में रचनाएं की ताकि जनसाधारण उसे पढ़ और समझ सके,हिंदुओं के युग पुरुष के रूप में उन्होंने धार्मिक जागृति का शंखनाद किया,वे धर्म,संस्कृति और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं | तुलसी का साहित्य काव्यगत गुणों की दृष्टि से भी अनूठा है | रामचरितमानस महाकाव्य ने अतिरिक्त उनके द्वारा लिखित ग्रंथों में रामलला,वैराग्य संदीपनी, बर्वे रामायण,पार्वती मंगल, जसकी मंगल,रामाज्ञा, दोहावली, कवितावली, गीतावली, कृष्ण गीतावली, विनय पत्रिका एवं हनुमान चालीसा प्रमुख है |

तुलसी ने मानव एवं समाज के उत्थान हेतु लोक मर्यादा की आवश्यकता को महसूस किया था | इसी कारण उन्होने रांमचरितमानस मे राम को मर्यादा पुरषोत्तम के रूप मे प्रस्तुत किया हैं और राम सीता लक्ष्मण भारत हनुमान आदि के रूप मे ऐसे आदर्श चरित्रों की कल्पना की हैं जो जनमानस का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे | उनके दोहे चौपाइयां आदि के अध्ययन से ऐसा स्थापित होता है कि उन्हें ज्योतिष,शकुन अपशकुन आदि का विशेष ज्ञान था और उस काल में यह विधाए जनमानस के लोग व्यवहार में शामिल थी |

पूरे विश्व में संत शिरोमणि तुलसीदास के बराबरी का कोई भक्त कवि नहीं हुआ हैं |

पारिवारिक पृष्ठभूमि - भारत के पवित्र तीर्थ प्रयागराज के पास बांदा जिले में राजपुर नामक एक गांव में सरयूपारीण ब्राह्मण श्री आत्माराम दुबे एवं उनकी पत्नी हुलसी के गर्भ से महान संत गोस्वामी तुलसीदास का जन्म संवत् 154 4 श्रावण शुक्ल पत्नी के दिन दोपहर 11:52 पर हुआ था | जन्मते ही बालक के मुंह से रोने के स्थान पर राम शब्द निकला था जन्म के समय मुंह में दांत थे | मां के गर्भ में 12 महीने तक रहने के कारण शिशु की वजन बहुत भारी था आसपास के गांवों में इस अद्भुत बालक के विषय में चर्चा शुरू हो गई लोग इन्हें राम भोले” के नाम से संबोधन करने लगे | ये 10 दिन के हुए थे कि मां चल बसी दासी चुनिया ने उनका लालन-पालन किया | छठे वर्ष में प्रवेश किया ही था कि चुनिया भी स्वर्ग सिधार गई | जनश्रुति के अनुसार जगत जननी पार्वती ने ब्राह्मण का वेश धारण कर मात्र हीन बालक को खाना खिलाया था, ठीक 7 वर्ष की आयु में राम बोले का यज्ञोपवीत संस्कार श्री नरहरी महाराज ने अयोध्या मे किया और श्री राम के चरित्र को पढाना शुरू किया | फिर काशी मे सनातन जी के पास रहकर वेद वेदांग आदि ग्रंथो का अध्ययन किया |15 वर्ष की आयु मे वापस काशी आए 29 वर्ष की आयु मे रत्ना नाम की युवती से इनका विवाह हुआ,पत्नी के प्रेम मे पागल होकर एक बार ये साँप को रस्सी समझकर उससे मिलने अपनी ससुराल चले गए |

तब पत्नी  ने इन्हे धिक्कारते हुये कहा की “हाड मास की देह मम,तापर जितनी प्रीत | तिसू आधु भी जो राम प्रति,अबसु मिट्ही भव भीती यह शब्द बाण के समान हृदय को लगे और राम बोले साधु बन गए |

व्यक्तित्व उसके बाद रामभोले घर घर जाकर राम कथा सुनाने लगे और अपना सारा जीवन राम भक्ति मे लगा लिया | इनकी रामभक्ति और साधना देखकर इन्हे हनुमान जी दर्शन दिए जब इन्होने श्री राम के दर्शन की इच्छा बताई तो हनुमान जी ने वरदान दिया कि तुम्हें चित्रकूट में रामघाट पर राम जी के दर्शन होंगे | तुलसी ने चित्रकूट में आसान जमाया राम ने तुलसी को बाल रूप में दर्शन दिए और उनसे चंदन मांगा तुलसी दर्शन पाकर मोहित हो गए और चंदन देना ही भूल गए इस संबंध में एक दोहा प्रचलित है  |

चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीर, तुलसीदास चंदन घिसे तिलक करे रघुवीर

कुंडली विश्लेषण

जन्म दिनांक 6 जुलाई 1497 संवत् 1554 शुक्ल सप्तमी समय 11:52 बजे राजापुर प्रयाग,तुला लग्न तुला नवांश

दूसरे भाव मे गुरु,चौथे मे ऊंच मंगल व केतू,सातवे नीच शनि,दसवे सूर्य बुध राहू,11वे शुक्र तथा 12वे चन्द्र,जन्म के समय शेष दशा मंगल की 4वर्ष 8 माह 19 दिन की थी |  

लग्न वर्गोत्तम, लग्नेश शुक्र लाभ स्वनक्षत्रीय तीन ग्रह चंद्र शुक्र मंगल वर्गोत्तम है  | शनि नीच का किंतु नीच भंग प्राप्त एवं दिग्बली है मंगल के साथ राशि परिवर्तन कर और शुभ हो गया है चंद्रमा बुध की राशि परिवर्तन कर योगकारक बन गए हैं | गुरु वक्री होकर बली हैं और शम भाव और उनमें स्थित ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा है |आयु कारक शनि दिग्बली होकर लंबी आयु प्रदाता बना है |

वर्ग कुंडलियों में मंगल 16 में से 14 वर्गों में श्रेष्ठ स्थिति मे होकर सिंहशानांश प्राप्त कर महा दीर्घायु योग का निर्माण कर रहा है कुंडली प्रबल मांगलिक प्रभाव में होने के कारण तुलसीदास जी का विवाह 29 वर्ष की आयु में हुआ था | चारों केंद्रों मैं ग्रह होने के कारण आसुमुदात योग बना जिससे उनकी कीर्ति सात समुद्र पार फैली | मंगल के साथ-साथ अन्य ग्रह और लग्न भी वर्ग कुंडलियों में श्रेष्ठ स्थिति है में है मंगल शनि के भाव परिवर्तन ने अनेक राजयोगों का निर्माण किया किंतु साथ ही वैवाहिक जीवन विनाशक भी बने | चंद्रमा बुध के भाव परिवर्तन ने श्रेष्ठ कवि मन प्रदान किया |

तुलसीदास जी की पत्रिका मे निम्न ज्योतिषीय योग हैं |

 

1)धर्मकर्माधिपति योग – जब नवम और दशम भाव के स्वामिओ मे संबंध हो जाता हैं तो उसे धर्मकर्माधिपति योग कहा गया हैं,यह योग केंद्र त्रिकोण मे होतो और भी प्रभावशाली कहा गया हैं इस योग बाला जातक राजा समान प्रसिद्ध वैज्ञानिक,अपने क्षेत्र प्रसिद्ध,दार्शनिक,कवि एवं लेखक होता है। कुण्डली में नवमेश बुध और दशमेश चन्द्रमा राशि परिवर्तन कर यह योग बना रहे हैं।

2)महान आद्यत्मिक योग – जब मनोघोतक अंगो,चतुर्थ भाव,चतुर्थेश तथा चन्द्र पर शनि का प्रभाव हो,और लगनों और लग्न से नवे भाव के स्वामिओ का परस्पर संबंश हो तो मनुष्य महान आध्यात्मिक जीवन का मालिक होता हैं |

3.रुचक योग - मंगल केन्द्र मे स्वगृही या उच्च का होतो रुचक योग बनाता हैं इस योग वाला जातक

बलान्वित शरीर, लक्ष्मी, शास्त्री (शास्त्र निष्णात), मंत्रों के जप और अभिचार में कुशल, राजा या राजा

के समान,लावण्ययुक्त शरीरवाला,लालिमा युक्त,शत्रुओ पर विजय प्राप्त करने वाला,धनी,त्यागी,दीर्घायु,सुखी सेना और घोड़ो का स्वामी होता हैं |.

4. नीच भंग राजयोग - नीच ग्रह अपनी राशि के स्वामी से युक्त या दृष्ट हो अथवा नीचस्थ ग्रह अपनी राशि के स्वामी से स्थान परिवर्तन करे, तो नीच भंग राज योग बनता है। नीच ग्रह की नीचता समाप्त होकर राजयोग का निर्माण होता है।

5. बुधादित्य योग -  सूर्य और बुध की एक ही भाव में स्थिति हो, तो यह योग बनता है। पूर्ण फल के लिए सूर्य-बुध की दूरी दस अंशों से अधिक होनी चाहिए। जातक मधुरभाषी, चतुर विद्वान्, अध्ययनशील, धनवान् अनुशासित, स्वयं के धनोपार्जन सेवा करने वाला होता है। अपने सभी कार्यों से विद्वान् एवं प्रतिष्ठित होता हैं |

6. चतुस्सार योग - जब चारों केन्द्रों में ग्रह हो, तो यह योग बनता हैं इस योग वाला जातक राजा या राजा के समान, प्रतिष्ठित, दीर्घायु और सभी सुख-सुविधाओं से युक्त होता है। उसकी प्रसिद्धि पूरे विश्व होती हैं

7. महादीर्घायु योग - गुरु और शुक्र मीन राशि में हो व चन्द्रमा वृष राशि वृष नवांश मे हो या मंगल सिंहासन नवांश मे हो तो यह योग बनता हैं | इस योग मे जन्म जातक मंत्रो के उच्चारण द्वारा असीम जीवन अर्थात 126 वर्ष की आयु पायी थी |

8 भारती योग - एकादशेश जिस नवांश में हो उसका स्वामी जन्म कुण्डली में उच्च राशि में हो तथा नवम भाव में हो या नवमेश के साथ हो, तो भारती योग बनता है। जातक विश्व प्रसिद्ध, विख्यात, विद्वान. धार्मिक संगीत और रोमांस में रुचि, आकर्षक तथा सम्मोहक नेत्रो वाला होता हैं |

 

9)सत्कलत्र योग -  सप्तमेश या  शक्र गुरु या बुध से युक्त हो या दृस्ट होतो यह योग बनता है । जातक का जीवन साथी कुलीन और नैतिक चरित्र का होता है ।

 

10. प्रवज्या (संन्यास योग) - चन्द्रमा शनि के द्रेष्काण में स्थित हो और शनि द्वारा दृष्ट हो, तो संन्यासी (तपस) होता है।

(ब) चन्द्रमा मंगल के नवांश में स्थित हो और शनि द्वारा दृष्ट हो, तो मनुष्य मंगल प्रविष्ट संन्यासियों की श्रेणी में प्रवेश करता है। उपर्युक्त योगों के कारण मन में वैराग्य की भावना तथा शरीर में तपस्या के

लक्षण उपस्थित होते हैं।

11. पर्वत योग - छठा और आठवां भाव शुभ ग्रहों से युक्त हों या ग्रह रहित हो और शुभ ग्रहों से दृष्ट हो, तो पर्वत योग बनता है। इस योग के फलस्वरूप जातक यशस्वी, तेजस्वी, भाग्यशाली, दानी, वक्ता, विनोदी, पुरनायक, में शास्त्रवेत्ता तथा कामी होता है।

12. काहल योग - यदि नवमेश तथा चतुर्थेश परस्पर केन्द्र में हो तथा लग्नेश बलवान् हो काहल योग बनता हैं | इस योग वाला जातक यशस्वी,ओजस्वी,साहसी,राज सम्पदा से युक्त तथा छोटी सेना अथवा किसी गाँव का प्रमुख होता हैं 

उपर्युक्त बारह प्रमुख योगों के साथ - साथ कुण्डली में दाम, सुनफा, वेशि, अमर, अनेक धनयोग, राजयोग, कर्मजीव योग निष्कपट, सुमुख वाहन आदि योग भी विद्यमान है।

जीवन यात्रा ग्रह दशाओं के साथ -

जन्म के समय तुलसी के जीवन में राहु में शनि का अंतर चल रहा था राहु चंद्रमा की राशि और शनि में नक्षत्र में थे चंद्रमा राहु के नक्षत्र में है यह तीनों ग्रह चतुर्थ भाव के संबंधित हैं इस सूची के फल स्वरुप जन्म से दसवें दिन मां की मृत्यु और साडे 5 वर्ष की आयु में पालने वाली दासी चुनिया की मृत्यु हो गई | राहु की महादशा में इनका विद्या अध्ययन पूरा हुआ था |

गुरु महादशा (अक्टूबर 1508 से अक्टूबर 1524 तक) गुरु की महादशा में गुरु की आज्ञा लेकर गुरु वापस प्रयाग लौट आए | ये  घूम घूम कर लोगों को राम कथा सुनाने लगे गुरु चंद्रमा से सप्तमेश और लग्न से द्वितीय भाव में वक्री होकर स्थित हैं | नवांश कुंडली में स्वग्रही होकर सप्तम भाव को देख रहा है लेकिन यह विवाह का कार नहीं बना इससे निम्न प्रमुख कारण हैं | पहला कुंडली त्रिपल मंगली है दूसरा गुरु तुला लग्न के लिए अशुभ है और वक्री होकर बाधक है तीसरा नवमांश में भी यद्यपि सप्तम भाव को देख रहा है किंतु तृतीय भाव में स्थिति शुभ नहीं |

शनि दशा 1524 से 1543 तक रही तुला लग्न के लिए शनि सर्वाधिक योगकारक ग्रह है यह नीच भंग राजयोग का निर्माता और दिग्बली है इसी शा में विवाह हुआ और वे सन्यासी हो गए फिर साधु वेश धारण किया तीर्थाटन करते काशी पहुंचे इस प्रकार शनि की महादशा में विवाह, पत्नी त्याग और सन्यास तीनों फल प्रदान किए |सप्तम भावत शनि ने सप्तमेश से भापरिवर्तन कर विवाह का मार्ग प्रशस्त किया, सप्तमेष के वक्री होने के कारण, शनि मंगल केतु स्थित राशि का स्वामी होकर और नवमांश में शनि का अष्टम भाव में स्थित होना पत्नी त्याग का कारण बना | शनि सन्यास योग का निर्माता है चंद्रमा के द्रेष्कोण में और शनि पर दृष्टि डालने की कारण सन्यास घटित हुआ |

बुध महादशा (अक्टूबर 1543 से अक्टूबर 1560 तक) तुलसीदास जी घर घर जाकर पूर्ण तन्मयता के साथ राम कथा कहने लगे अपनी साधना के बल से हनुमान जी के दर्शन और फिर भगवान राम के साक्षात दर्शन प्राप्त किए | बुध स्वनक्षत्रीय गुरु मंगल से दृष्ट होकर भाग्य स्वामी है चलित में बुध शुक्र की युति एकादश भाव में है यह बुध धर्म कर्माधिपति योग का निर्माता भी है | विद्वानों का मत है कि कर्क राशि का बुध लेखन का कार्य करवाता है दशम भाव में यह स्थिति जातक को संबंधित वृत्ति और उससे कीर्ति दिलवाती है बुध धर्म भाव का स्वामी होकर वाणी का कारक है अतः कथा वाचक का कर्म क्षेत्र निर्धारित हुआ धर्म की वाणी ही कथा सत्संग और भक्ति प्रदान करती है | गुरु की कर्म भाव पर दृष्टि धार्मिक क्षेत्र निर्धारित करती है |

केतु महादशा अक्टूबर 1560 से अक्टूबर 1567 तक ) तुलसीदास जी की केतु की महादशा 63 से 70 वर्ष की आयु तक रही केतु शनि की राशि में मंगल के साथ हैं शनि भी केतु क्षत्रिय है किंतु स्वयं चंद्रमा के नक्षत्र में है इस पूरी महादशा में तुलसी आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े रहे थे | जनता का राम कथा सुनाते और छंद चौपाइयों सोरठों का निर्माण कर लोगों को लोमर्यादा की शिक्षा देते रहे |अपनी रचनाओं के माध्यम से तुलसी ने एक आध्यात्मिक जन आंदोलन खड़ा कर भक्ति की गंगा बहा दी |

शुक्र महादशा अक्टूबर 1567 से अक्टूबर 1587 तक शुक्र की महादशा 70 वर्ष से 90 वर्ष की आयु तक रही तुलसी जी 74 वर्ष की आयु के थे उस समय संवत 1628 में हनुमान जी की आज्ञा से अयोध्या आए | वही याज्ञवल्क्य मुनि के दर्शन हुए और इनमें कवित्व शक्ति का संचरण हुआ स्वप्न में भगवान शंकर ने उन्हें आदेश दिया कि तुम ग्रामीण भाषा में काव्य रचना करो विक्रम संवत 1631 में रामनवमी के दिन श्री तुलसीदास जी ने 77 वर्ष की आयु में शुक्र में राहु के अंतर में रामचरितमानस की रचना प्रारंभ की 2 वर्ष 7 माह 26 दिन के अंतराल में इसे पूर्ण किया |

80 वर्ष की आयु के बाद निरंतर जगह-जगह जाकर राम कथा कहने और सत्संग करने लगे कालांतर में विनय पत्रिका आदि अन्य ग्रंथों की रचना की, धीरे-धीरे इनकी ख्याति देश काल की सीमाओं में पार कर गई |

राम कथा कहते ,श्रवण करते-करते तुलसीदास जी ने 126 वर्ष की आयु पूर्ण करके विक्रम संवत 1680 श्रावण शुक्ल तृतीया को अस्सी घाट पर राम नाम जपते हुए अपना शरीर त्याग दिया |