यदि किसी कारणवश स्त्री सुख में बाधा मिल रही हो तो लालकिताब ज्योतिष के अनुसार उपाय करने से बाधा दूर हो जाती है और सुख मिलने लगता है | लाल किताब ज्योतिष के अनुसार सप्तम भाव के अनुसार ग्रह की वास्तु को कच्ची जमीन में दबाने से ये माना जाता है कि उस ग्रह को उसके नियत स्थान पर स्थापित कर दिया गया है।
1. मेष लग्न वाले शुक्रवार को सफेद चमेली का फूल जमीन में दबाएं।
2. वृष लग्न वाले मंगलवार को लाल पत्थर का गोल टुकड़ा या लाल अकीक जमीन में दबाएं।
3. मिथुन लग्न वाले गुरुवार को पीली हल्दी की गांठ जमीन में दबाएं।
4. कर्क लग्न वाले शनिवार शाम को काले तिल अंधेरे स्थान पर भूमि में दबाएं।
5. सिंह लग्न वाले शनिवार को सुबह काले तिल वृक्ष की छाया में भूमि में दबाएं।
6. कन्या लग्न वाले गुरुवार को पीली हल्दी की गांठ धर्मस्थान (मंदिर) के अंदर दबाएं।
7. तुला लग्न वाले मंगलवार को लाल पत्थर (अकीक) छायादार स्थान में जमीन में दबाएं।
8. वृश्चिक लग्न वाले शुक्रवार को चमेली के फूल जमीन में शुक्रवार को दबाएं।
9. धनु लग्न वाले बुधवार को हरे मूंग जमीन में दबाएं।
10. मकर लग्न वाले सोमवार को सीप व सफेद गोमती चक्र जलीय स्थान (पानी) में दबाएं।
11. कुंभ लग्न वाले गेहूं रविवार को नम भूमि में दबाएं।
12. मीन लग्न वाले बुधवार को हरे मूंग मंदिर की भूमि/जमीन में दबाएं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें