बुधवार, 2 जनवरी 2019

2019 मे कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए गुरु तीसरे,शनि चौथे,राहु ग्यारहवें और दसवें तथा केतु पांचवी और चौथे भाव से गोचर करेगा |

वैसे तो यह वर्ष अच्छा ही है पर अच्छा रहेगा कि आप अपने जीवनसाथी से वाद विवाद से बचे, इस वर्ष  आपके परिवार वाले बहुत डिमांडिंग होंगे उनकी आपके प्रति एक्सपेक्टशंस बढ़ जाएंगी | आपकी लेंन-देंन  की आदत इस वर्ष आपको लाभ दिलाएगी |

आर्थिक रूप से देखा जाए तो यह वर्ष आपको अपने खर्चो पर नियंत्रण रखने का है इस वर्ष खर्चों में थोड़ी अधिकता हो सकती है परंतु ध्यान रखें कि अधिकतर खर्चे का कार्य बच्चों की पढ़ाई में करें तब सामाजिक दायरे को बढ़ाने की सोचे | तरक्की की दृष्टि से यह वर्ष शुभता नहीं बता रहा है आपको पूरे वर्ष से महसूस होगा कि भले ही आप को सब पसंद करते हैं परंतु आपका काम अनदेखा किया जा रहा है आप अपने जूनियर्स को सिखाने पढ़ाने का काम करेंगे | आपको मेहनत करते रहना है यह बिल्कुल नहीं सोचना कि आपको इसका कुछ पुरस्कार मिलेगा कि नहीं |

स्वास्थ्य की दृष्टि से इस वर्ष आपको जिम जाते रहना चाहिए तथा वजन संबंधी कसरत करनी चाहिए खाने पीने का ध्यान रखेंगे तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी,आपको मल्टीविटामिन खाने की राय दी जाती है | स्त्रियों हेतु यह वर्ष बहुत ही अच्छा है इस वर्ष आपको अचानक साइकिलिंग तैराकी दौड़ने का शौक चढ़ सकता हैं कुछ अलग करने का मन करेगा | आप कुछ अलग प्रकार का खान पान बनाने की भी सोचेंगे,आप अपना सामाजिक दायरा बढ़ाएंगे | विदेश से संबंधित कोई छुट्टी भी नजर आती है इस वर्ष विदेश यात्रा अथवा कोई दूर तीर्थ यात्रा हो सकती है जिसमें आप के बहुत सारे खर्चे होंगे,केतु का चतुर्थ भाव में गोचर आपको घर से दूर जाने का मन अवश्य ही कराएगा |

कन्या राशि वालों के लिए अप्रैल का महिना विशेष रहेगा जो इनके जीवन में कोई परिवर्तन लाएगा,वर्ष के मध्य में ग्रह आपके जीवन को बदल देना चाहते हैं | यह यह समय सटीकता से सोचते हुए त्वरित निर्णय लेने का है इस समय लिया गया निर्णय आपको अगले वर्ष ऊंचाई पर ले जाएगा |

उपाय के तौर पर आप मां दुर्गा की पूजा प्रतिदिन कर सकते हैं |

2019 मे कन्या राशि --- https://youtu.be/AYRfe0ekCCM



कोई टिप्पणी नहीं: