सोमवार, 4 दिसंबर 2017

जानिए डेट ऑफ बर्थ


अपने जन्म माह मे अगले महीने की संख्या जोड़कर उसे 5 से गुणा करे जो आया उसके आगे 0 लगाए |

इसमे 100 से कम का कोई भी एक अंक जोड़े | अब इसमे अपनी जन्म तारीख जोड़े |

अब 100 से कम एक और अंक लेकर उसे दायी ओर लिखे अब अपने जन्म साल के अंतिम 2 अंक जोड़कर लिखे | इस संख्या को मान ले | 

अब आपने जो पहली 100 से कम संख्या ली थी उसमे 50 जोड़े जो आए उस संख्या के आगे दूसरी 100 से कम ली संख्या लगाए इस संख्या को मान ले |

अब जो संख्या आई हैं उसे पहली आई संख्या ” से घटा दे | आपको पहली तिथि आपका जन्म माह दूसरी दो संख्या आपकी जन्म तारीख व तीसरी दो संख्या आपका जन्म वर्ष बताती हैं |

जैसे मान ले जातक की डेट ऑफ बर्थ 8/2/1971 हैं तो उसका जन्म माह 2 (फरवरी) हैं इसमे अगले माह की संख्या यानि 3 जोड़ने पर 5 आया इसे से गुणा करने पर 25 आया इसके आगे 0 लगाने पर 250 हुआ |

इसमे 100 से कम का कोई अंक माना 50 जोड़ने पर संख्या 250+50=300 हुई अब इसमे जन्म तारीख जोड़ी यानि 8 जोड़ा तो योग हुआ 308 |

इसके 308 के आगे 100 से कम एक अन्य संख्या 25 लेकर इसकी दायी ओर लिखने पर संख्या 30825 हु|

अब इसमे जन्म वर्ष के अंतिम 2 अंक अर्थात 71 जोड़े तो अंक 30896 बना | जिसे हम कहते हैं |

अब आपने जो पहली 100 से कम संख्या यानि 50 ली थी उसमे 50 जोडने पर हमें 100 मिला अब इसके आगे 100 से कम की ली हुई दूसरी संख्या 25 लगाने पर हमें 10025 संख्या मिली | इसे हम मानेंगे |

अब इस संख्या को यानि 10025 को यानि 30896 से घटाने पर हमें 30896-10025=20871 प्राप्त होता हैं अर्थात 2रा महिना 8ठवी तरिख व 1971 वर्ष यानि 8 फरवरी 1971 जो हमारे द्वारा ली गयी जातक की डेट ऑफ बर्थ हैं |

अब यदि मानले की हम 100 से कम पहली संख्या इस बार 20 लेते हैं तो योग 250+20=270 हुआ इसमे जन्म तारीख जोड़ने पर 278 हुआ |

इसके आगे 100 से कम एक अन्य संख्या मानो 30 लगाने पर संख्या 27830 हुई |जिसमे जन्म वर्ष 71 जोड़ने पर हमें 27901 प्राप्त हुआ |

अब पहली संख्या जो 100 से कम हमने ली थी यानि 20 मे 50 जोड़ने पर हमें 70 प्राप्त हुआ इसके आगे दूसरी 100 से कम संख्या 30 लगाने पर हमें 7030 प्राप्त हुआ |

इस संख्या 7030 को 27901 से घटाने पर हमें (27901-7030)=20871 अर्थात 8/2/1971 प्रात हो जाता हैं |

एक अन्य उदाहरण मे माना किसी जातक की जन्म तारीख 22/3/1977 अर्थात 22 मार्च 1977 हैं |

जन्म माह 3 मे अगले माह का अंक 4 जोड़ने पर आया 7 इसे 5 से गुणा करने पर 35 आया इसके आगे 0 लगाने पर 350 हुआ इसमे 100 से कम अंक माना 18 जोड़ा तो 368 हुआ इसमे जन्म तारीख 22 जोड़ी तो 390 आया |

इसके आगे 100 से कम एक अन्य संख्या 88 लगाया तो संख्या 39088 बनी इसमे जन्म वर्ष 77 जोड़ने पर हमें 39165 मिला जिसे हमने माना |

100 से कम पहली संख्या 18 मे 50 जोड़ने पर हमें 68 मिला जिसके आगे 100 से कम दूसरी संख्या 88 लगाने पर हमें 6888 प्राप्त हुआ जिसे हम कहेंगे |

अब इस को से घटाने पर हमें (39165-6888)=32277 अर्थात 3/22/77 यानि 22 मार्च 1977 प्राप्त होता हैं |


कोई टिप्पणी नहीं: