शनिवार, 31 अक्टूबर 2009
व्रत कथाये
आप सभी को "नमस्कार" आपके बहुत से पत्र ,मेल्स व फ़ोन आए जिसमे आप सभी ने मेरे इस ब्लॉग को सराहा व उपयोगी माना विशेषकर मैं विजयजी,रंजनाजी,संगीताजी,विस्वनाथजी व पार्थो का शुक्रिया करना चाहूँगा जिन्होंने मुझे कई सुझाव दिए हैं की इस ब्लॉग में आप सभी क्या क्या पढ़ना व देखना चाहेंगे|मैंने उन्ही कुछ सुझाव में से दो सुझावों पर शोध आरम्भ कर दिया हैं जिसके अर्न्तगत मैं व्रतो से सम्बंधित एक आलेख आज से लिखना आरम्भ कर रहा हूँ| इस आलेख में मैं आप सभी लोगो को समस्त वारो के व्रत कैसे करे,कितने करे व उनके करने के तरीके,उनसे होने वाले लाभ आदि जैसी कई जानकारिया देने का यथा समर्थ प्रयास करूँगा |
बुधवार, 28 अक्टूबर 2009
चार ऋण
मानव जीवन प्राप्त होने पर हम पर चार "ऋण" बताये गए हैं जिनका भुगतान(निवारण) हर व्यक्ति को करना चाहिए|
पितृ ऋण-पुत्र के द्वारा श्राद करने से निवारण होता हैं इसलिए पुत्र की कामना की जाती हैं |
देवता ऋण -यज्ञ या हवन आदि करके निवारण होता हैं |
ऋषि ऋण -स्वाध्याय व तपस्या से निवारण होता हैं |
मनुष्य ऋण -परोपकार करने से निवारण होता हैं |
यहाँ ध्यान देने योग्य तथ्य यह हैं की इन सभी ऋणों का निवारण बिना गृहस्थ जीवन जीए नही हो सकता हैं| इसलिए गृहस्थ जीवन को सबसे बड़ा कहा गया हैं |.........इति

पाँच शत्रु
हमारे पाँच शत्रु बताये गए हैं जिनसे लड़ना चाहिए
अज्ञान -अच्छे बुरे का भान ना होना
अभाव-जीवन में अति आवश्यक वस्तुओ का अभाव होना
आलस्य-कुछ काम इत्यादि ना करने की चाह होना
अन्याय -असंगत व्यव्हार सहना व करना
आसक्ति -किसी विशेष पर ज्यादा स्नेह रखना
अज्ञान -अच्छे बुरे का भान ना होना
अभाव-जीवन में अति आवश्यक वस्तुओ का अभाव होना
आलस्य-कुछ काम इत्यादि ना करने की चाह होना
अन्याय -असंगत व्यव्हार सहना व करना
आसक्ति -किसी विशेष पर ज्यादा स्नेह रखना
इन स्थानों में बिना बुलाये जा सकते हैं
ऐसे चार स्थान बताये गए हैं जहाँ बिना बुलाये जा सकते हैं-
१)अपने माता- पिता के यहाँ
२)अपने गुरु के यहाँ
३)ईश्वर के सद्कार्यों में
४)मित्र के यहाँ प्रसंग इत्यादि होने पर ...............जारी
१)अपने माता- पिता के यहाँ
२)अपने गुरु के यहाँ
३)ईश्वर के सद्कार्यों में
४)मित्र के यहाँ प्रसंग इत्यादि होने पर ...............जारी
कुछ हमारे शास्त्रों से
हमारे शास्त्रों में बहुत सी ऐसी बातें बताई गई हैं जिनका अनुशरण अगर कोई व्यक्ति करे तो उसे जीवन में आने वाली कितनी परेशानियो का सामना करना ही ना पड़े | सदियो पहले हमारे विद्वानों ने ऐसे कई सूत्र "श्लोको" के रूप में इन महान शास्त्रों में लिखे ताकि हमारे भारतीय समाज को नई दिशा भी मिले व जीवन की छोटी छोटी परेशानियो के हल भी प्राप्त हो जाए |आइये आज ऐसे ही कुछ सूत्रों का उल्लेख करते हैं |
गृहस्थ हेतु किए जाने वाले छह कर्म -शास्त्र कहते हैं की हर गृहस्थ व्यक्ति को यह छह कर्म अवश्य करने चाहिए जिससे उसे आने वाले भावी जीवन में परेशानियो का सामना करना ही ना पड़े |
गृहस्थ हेतु किए जाने वाले छह कर्म -शास्त्र कहते हैं की हर गृहस्थ व्यक्ति को यह छह कर्म अवश्य करने चाहिए जिससे उसे आने वाले भावी जीवन में परेशानियो का सामना करना ही ना पड़े |
देवपूजा,गुरुप्राप्ति:स्वाध्याय:संयमस्तप:
दान्नेती गृहस्थानां षटकर्माणि दिने दिने
देवी देवताओ की पूजा,गुरुप्राप्ती,स्वाध्याय,संयम,तप,व दान यह छह कर्म हर गृहस्थ व्यक्ति को करने चाहिए |...........जारीदान्नेती गृहस्थानां षटकर्माणि दिने दिने
सोमवार, 26 अक्टूबर 2009
तिलक का महत्व
प्राय:हिंदू परिवारों में किसी भी शुभ कार्य में"तिलक या टीका"लगाने का विधान हैं यह तिलक कई वस्तुओ व पदार्थो से लगाया जाता हैं जिनमे हल्दी,सिन्दूर,केशर,भस्म,व चंदन आदि प्रमुख हैं परन्तु क्या आप जानते हैं की इस तिलक लगाने के प्रति भावना क्या छिपी हैं |
तिलक लगाने से एक तो स्वभाव में सुधार आता हैं व देखने वाले पर सात्विक प्रभाव पड़ता हैं|तिलक जिस भी पदार्थ का लगाया जाता हैं उस पदार्थ की ज़रूरत अगर शरीर को होती हैं तो वह भी पूर्ण हो जाती हैं इसी कारण से पंडित व गुणीजन व्यक्ति विशेष को देखकर उसे किस पदार्थ का तिलक लगाना हैं यह बताते हैं|
तिलक किसी खास प्रयोजन के लिए भी लगाये जाते हैं जैसे यदि मोक्षप्राप्ती करनी हो तो तिलक अंगूठे से,शत्रुनाशकरना हो तो तर्जनी से,धनप्राप्ति हेतु मध्यमा से,तथा शान्ति प्राप्ति हेतु अनामिका से लगाया जाता हैं |आमतौर से तिलक अनामिका द्वारा लगाया जाता हैं और उसमे भी केवल चंदन ही लगाया जाता हैं तिलक संग चावल लगाने से लक्ष्मी को आकर्षित करने का तथा ठंडक व सात्विकता प्रदान करने का निमित छुपा हुआ होता हैं |अतः प्रत्येक व्यक्ति को तिलक ज़रूर लगाना चाहिए .............................

रविवार, 25 अक्टूबर 2009
तुलसी नामाष्टक
भारत वर्ष में कोई हिंदू परिवार ऐसा नही होगा जिसने"तुलसी" का नाम न सुना हो या तुलसी का पौधा अपने घरपर ना लगाया हो|यह पौधा "आयुर्वेद" के अनुसार उत्तम स्वास्थ व सर्वसुख देने वाला हैं|यह छोटा सा पौधा धार्मिककारणों से बेहद पवित्र माना जाता हैं कहा जाता हैं की इसकी पूजा करने से "श्रीहरी विष्णु" की कृपा दृष्टी सदैव बनी रहती हैं,चूँकि यह पौधा तुलसी भगवान् विष्णु को अति प्रिय माना जाता हैं और माँ लक्ष्मी विष्णु संग हमेशा रहतीहैं इसलिए इस पौधे का महत्व और भी बढ जाता हैं| तुलसी को आठ नाम दिए गए हैं यह आठ नाम निम्न श्लोक के रूप में कहे जाते हैं |
वृंदा,वृन्दावनी,विश्वपुजिता,विश्वपावनी |
पुष्पसारा,नंदिनी च तुलसी,कृष्णजीवनी ||
एत नाम अष्टकं चैव स्त्रोत्र नामार्थ संयुतम |
य:पठेत तां सम्पूज्य सोभवमेघ फलं लभेत ||
वृंदा,वृदावनी,विश्वपुजिता,विश्वपावनी,पुष्पसारा,नंदिनी,तुलसी और कृष्णजीवनी ये तुलसी के आठ प्रिय नाम हैं| जो कोई भी तुलसी की पूजा करके इस नामाष्टक का पाठ करता हैं वह अश्वमेघ यज्ञ का फल प्राप्त करता हैं|
एत नाम अष्टकं चैव स्त्रोत्र नामार्थ संयुतम |
य:पठेत तां सम्पूज्य सोभवमेघ फलं लभेत ||
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2009
छठ पूजा की बधाई
समस्त मिथिलांचल व बिहार के भाई,बहनों को पंडित किशोर घिल्डियाल व परिवार की और से छठ पूजा की ढेर सारी शुभकामनाये|दिवाली के ठीक छह दिन बाद आने वाला यह पर्व भगवान सूर्य से सम्बंधित हैं जिसमे पुरे दिन व्रत रखकर भगवान सूर्य को अर्ध अर्पण कर भोग इत्यादि लगाकर पवित्र नदियो में स्नान किया जाता हैं जिससे की आने वाले समय में सूर्य ग्रह से सम्बंधित किसी भी दोष का सामना नही करना पड़ता ऐसा माना जाता हैं|यदि किसी व्यक्ति को सूर्य ग्रह से सम्बंधित कोई परेशानी(जैसे हड्डियो में दर्द व उनका बार बार टूटना,आँख का ख़राब होना, नज़र दोष होना,पिता से सम्बन्ध अच्छे न होना,सरकार से बेवजह परेशानी व दंड मिलना आदि) हो तो उसे हर माह षष्ठी का व्रत अवश्य रखना चाहिए विशेषकर इस दिन के षष्ठी व्रत का बड़ा ही महत्व हैं इसका कारण यह हैं की यह व्रत कार्तिक माह में आता हैं जिस माह में सूर्य ग्रह अपनी नीच राशिः पर होता हैं |
इस दिन के निकलने से पूर्व रात्रि को नदी,तालाब इत्यादि के किनारे सामूहिक पूजा की जाती हैं व जोश व उल्लास से भगवान् के गीत गाए,बजाये जाते हैं प्रात:सूर्य निकलने पर उसे अर्ध चढाकर फलो से,सत्तू की बनी मिठाई व गन्ने से भोग लगाया जाता हैं उसके बाद प्रसाद वितरण कर व्रत को तोडा जाता हैं|कही कही स्त्रिया यह व्रत पुत्र प्राप्ति के सन्दर्भ में भी रखती हैं परन्तु यह व्रत मुख्यतः सूर्य भगवान् से ही सम्बंधित माना जाता हैं |

बुधवार, 21 अक्टूबर 2009
नवम्बर माह का आंकलन
नवम्बर माह का ग्रह गोचर -सूर्य १६ तारीख से वृश्चिक राशिः में प्रवेश करेगा, मंगल कर्क में ,बुध १२ तारीख से वृश्चिक में तथा २८ तारीख को उदय,गुरु मकर में,शुक्र ३ तारीख से तुला में तथा २७ तारीख से वृश्चिक में , शनि कन्या, राहु केतु १७ तारीख से क्रमश: धनु व मिथुन राशिः में भ्रमण करेंगे|
इस माह ५ रविवार व ५ सोमवार होंगे जिनसे कुछ राज्यों में राजनितिक उथल पुथल,फसल बरबाद,प्राकतिक आपदाये तथा शान्ति प्रयासो व धन्य धान्य में वृद्दि होगी|
शुरू में मंगल राहू व गुरु का समसप्तक योग विघटन व विस्फोटक योग बना रहा हैं जिससे जन धन की हानि सम्भव हैं|
१६ तारीख को सूर्य का शनि से दृष्ट होना तथा मंगल राहू का समसप्तक होना देश के पूर्वी राज्यों में हिंसा व हानि का संकेत देते हैं|
१७ तारीख को राहू केतु का बदलना शनि से चतुर्दश योग को जन्म देगा जिससे जिससे महंगाई बढेगी प्राकतिक प्रकोप बढेंगे जनता में बगावत होगी व अशांति पैदा होगी|
सोना व चांदी -३,१२, व १६ तारोख को तेजी तथा ८व १४ को मंदी दर्शाएंगे|
शेयर मार्केट -५,१०,16,२६,३० को बढ़त तथा १९,20 को घाटा दर्शायेगा
राशियो का भविष्य -सामान्य -मेष,मिथुन,कन्या, तुला,वृश्चिक
मिश्रित -कर्क,कुम्भ
लाभदायक -वरिश,सिंह,धनु,मकर,व मीन
इस माह की भविष्यवाणी -किसी बड़े खिलाड़ी को चोट लगने के आशार नज़र आ रहे हैं|

रविवार, 18 अक्टूबर 2009
शुभकामनाये
सभी ब्लॉग बंधुओ को गोवेर्धन पूजा व भईया दूज की शुभकामनाये,जिन व्यक्तियो के यहाँ गाय,भैंस आदि पशु हैं उन्हें आज के दिन उनकी सेवा,व पूजा अर्चना करनी चाहिए ताकि वर्ष भर हम उनसे प्राप्त होने वाली वस्तुओ का उपभोग बिना किसी कमी के कर सके
जिन व्यक्तियो की बहने हैं उन्हें भईया दूज के दिन अपनी बहनों के घर पर भोजन करना चाहिए तथा बहनों को भेंट व उपहार आदि देने चाहिए माना जाता हैं की ऐसा करने से उन्हें अकाल मृत्यु का सामना करना नही पड़ता ऐसा हमारे शास्त्रों में भी वर्णित हैं की इस दिन यमुना नदी के भाई यमराज जी ने उनके घर उनके निमंत्रण पर भोजन किया था तथा उनके वरदान मांगने पर उन्हें यह वरदान दिया था की कोई भी भाई अगर इस दिन अपनी बहन के घर भोजन कर उसे भेंट आदि देगा व यमुना नदी पर स्नान करेगा उसे यमराज अकाल मृत्यु से मुक्त कर देंगे तभी से यह प्रथा चली आ रही हैं

सदस्यता लें
संदेश (Atom)