गुरुवार, 18 अक्तूबर 2018

सूर्य राशि के अनुसार खरीदारी की आदतें |


भारतीय ज्योतिष के अनुसार सूर्य प्रत्येक माह की 15 तारीख के आस पास राशि परिवर्तन करता हैं जिसे हम संक्रांति कहते हैं मेष राशि मे यह सूर्य 15 अप्रैल से 15 मई के बीच रहते हैं इसी के अनुसार अन्य राशियो मे सूर्य प्रवेश करते हैं |

प्रस्तुत लेख मे हम सूर्य की इसी राशि प्रवेश के अनुसार जातक विशेष के खरीददारी की आदतों के विषय मे बता रहे हैं |

1)मेष राशि इस राशि मे जन्मा जातक खरीदारी के समय जल्दबाज,जोशीला तथा ट्रॉली का इस्तेमाल करने वाला होता हैं |

2)वृषभ राशि मे जन्मा जातक घर में प्रयोग होने वाली सामान्य वस्तुओं का साधारण खरीदार होता हैं केवल काम की वस्तुए ही खरीदता हैं |

3)मिथुन राशि का जातक बाजार में आए किसी भी नए सामान की जानकारी रखने वाला तथा उस समान को सबसे पहले खरीदने वाला होता हैं |

4)कर्क राशि का जातक अधिकतर एक ही ब्रांड से जुड़ा रहने वाला होता हैं तथा जल्दी से कोई नया समान नहीं लेता |

5)सिंह राशि का जातक खरीदारी में ज्यादा समय लगाने वाला होता हैं तथा नाजुक चीजों को खरीदना  ज़्यादा पसंद करता हैं |

6)कन्या राशि मे जन्मा जातक समान्यत: लिस्ट के अनुसार समान खरीदने वाला और उसी पर निश्चित रहने वाला होता हैं |

7)तुला राशि का जातक दिखने में सुंदर वस्तुओं को देखने वाला तथा अच्छी पैकिंग वाली वस्तुएं खरीदने वाला होता हैं |

8)वृश्चिक राशि का जातक उच्च गुणवत्ता वाली चीजों पर नजर रखने वाला तथा स्वाद की और ध्यान ना देने वाला होता हैं |

9)धनु राशि का जातक बड़ी खरीदारी करने वाला होता हैं जिसकी ट्रॉली हमेशा भरी रहती है |

10)मकर राशि का जातक संपूर्ण पोषक तत्वों से बनी वस्तुओ के लिए खरीदारी के समय बहुत सा समय लगाता है |

11)कुंभ राशि वाला जातक पर्यावरण और सीजन के अनुसार चीजों को खरीदने वाला होता हैं |

12)मीन राशि वाला जातक बिना रुके बहुत सी चीजें अचानक खरीदने वाला होता हैं |


कोई टिप्पणी नहीं: