मंगलवार, 14 नवंबर 2023

राहू केतू राशि परिवर्तन 2023 मकर लग्न

मकर लग्न के लिए 30.10.2023 से 08.07.2024 तक राहु रेवती नक्षत्र में जब रहेगा -

इस समय आप अपने कौशल के उन्नति पर ध्यान केंद्रित करेंगे जो आगे चलकर करियर के विकास में मदद करेगी । ज्ञान साझा करने, कुछ नया सीखने, मार्गदर्शन करने, सलाह देने के उद्देश्य से लेखन, संचार पर भी आपका  ध्यान केंद्रित होगा । किसी भी प्रकार की पारिवारिक संरचना व नियोजन के लिए यह अच्छा समय है । जितना अधिक प्रयास और मेहनत करेंगे उतना ही लाभ होगा,स्वास्थ्य विशेषकर कान से संबन्धित ध्यान रखने की ज़रूरत है ।

मकर लगन के लिए 30.10.2023 से 4/3/2024 चित्रा नक्षत्र में केतु जब रहेगा -

जीवन में समग्र विकास इस समय होगा । संपत्ति, आय, सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी । यदि कौशल बढ़ाने के लिए कुछ कोर्स करने की सोच रहे हैं तो यह बहुत अच्छा समय है । इस समय आप्क अधिक से अधिक आध्यात्मिक हो जायेंगे और अधिक भौतिकवादी भी होने लगेंगे । दूसरों को मार्गदर्शन देने, सलाह देने, सिखाने और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए यह अच्छा समय है । कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी होने की संभावना भी नज़र आती हैं |

कोई टिप्पणी नहीं: