शनिवार, 15 जनवरी 2022

लाल किताब व वैवाहिक सुख


 

लाल किताब मे वैवाहिक सुख के लिए शुक्र,मंगल और गुरु की स्थिति देखकर निष्कर्ष निकाला जाता हैं की विवाह पश्चात वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा |

शुक्र से पत्नी की सुंदरता,वीर्य,निरोगी काया व काम संबंधो की प्रवर्ति तथा गुप्तरोग को देखा जाता हैं |

मंगल से भोग सुख,अप्राक्तिक मैथुन,अपमान,कुंठा तथा आपसी विरोध का पता लगाया जाता हैं तथा गुरु से पति की आयु,सुख सौभाग्य,संतान जन्म व संतान सुख तथा भावी जीवन की धन संपति व समृद्धि की स्थिती देखी जाती हैं |

यदि इनमे से किसी भी ग्रह की स्थिति पति-पत्नी दोनों मे से किसी की भी कुंडली मे शुभावस्था मे ना हो तो वैवाहिक जीवन मे कटुता,कठिनाईया व परेशानीया लगी रहती हैं |

यदि किसी के भी जीवन मे वैवाहिक सुख मे कमी किसी भी कारण हो रही हो तो वह यहाँ दिये जा रहे उपायो को कर के अपने वैवाहिक जीवन को बिगड़ने से बचा सकता हैं |

मंगल के कारण यदि ग्रह क्लेश,रोग(किसी एक को),तलाक संबंधी मुक़द्दमा,दुर्घटनाए व अन्य स्त्री/पुरुष से सबंध जैसी परेशानिया हो रही हो तो निम्न उपाय करने चाहिए |

1)तीन धातुओ से बना छल्ला ड़ाए हाथ की अनामिका उंगली मे मंगलवार को धारण करे (सोना चांदी तांबा)

2)सात मंगलवार 400 ग्राम चावल दूध से धोकर तेज बहते पानी मे जलप्रवाह करे |

3)400 ग्राम गुड की बनी रेवड़िया 43 दिन लगातार तेज पानी मे जलप्रवाह करे |

4)पत्नी को चाँदी की चूड़ी लाल रंग लगाकर पहनाए |

5)शहद व सिंदूर जल प्रवाह करे |

6) 7 मंगलवार तांबे के लोटे मे चावल भरकर बाहर से लाल चन्दन लेपकर दंपति हनुमान मंदिर मे 11 बजे से 13 बजे के मध्य रखकर आए |

7) 43 दिन तंदूर मे लगी 8 मीठी रोटी कुत्तो को खिलाये |

8) मंगलवार को लाल वस्तुए प्रयोग ना करे |

9) 12 मंगलवार बताशे,बतिशा व मीठा दान करे |

 

शुक्र के कारण काम-संबंधी दोष,वीर्य मे कमी,मधुमेह या गुप्तांग मे रोग जैसी परेशानीया हो रही हो तो निम्न उपाय करे |

1) सफ़ेद पत्थर पर सफ़ेद चन्दन लगाकर शुक्रवार को जल प्रवाह करे |

2) कांसे के बर्तन मे गाय का घी मंदिर मे दान करे |

3) दिन मे संभोग ना करे |

4) पत्नी के वजन के बराबर हरा चारा हर माह गौशाला मे दान करे |

5) मकान की नीव मे चाँदी के पात्र मे शहद भरकर दबाये |

6) कांसे की कटोरी मे दही दान करे |

7) सुगंधित वस्तुओ का प्रयोग करे,कपड़े प्रैस किए हुये ही पहने |

8) पाँच शुक्रवार पाँच कन्याओ को दूध व मिश्री दान मे दे |

 

गुरु ग्रह के कारण दाम्पत्य जीवन मे तनाव हो,संतान सुख का अभाव हो तथा आर्थिक परेशानिया लगी रहती हो तो निम्न उपाय करे |

1)गुरुवार को कोई भी वस्तु जो गुरु ग्रह से संबन्धित हो ना ले |

2)धार्मिक साहित्य व पीली वस्तुए खूब दान करे |

3)सात गुरुवार घोड़े को चने की दाल खिलाये |

4)चने की दाल गुरुद्वारे मे भंडारे हेतु दान करे |

5)कच्ची हल्दी की एक गांठ,आठ गुरुवार धर्मस्थान मे रखकर आए |

6)सोना शरीर मे धारण करे |

इन उपायो द्वारा आप अपने वैवाहिक जीवन को ना सिर्फ टूटने से बचा पाएंगे बल्कि अपने भावी जीवन मे एक प्यार व सम्मान भरा दाम्पत्य जीवन भी जी पाएंगे ऐसा हमारा विश्वास हैं |

    

 

कोई टिप्पणी नहीं: