शनिवार, 8 जनवरी 2022

2022 मे आपकी राशि व लाल किताब के उपाय

 


प्रत्येक राशि के लिए लाल किताब मे कुछ सरल उपाए दिये गए हैं जिनको करने मात्र से व्यक्ति विशेष के जीवन मे आ रही परेशानीयां समाप्त हो जाती हैं |

मेष राशि-1) लाल रंग का रुमाल हमेशा साथ रखे/लाल चन्दन का टीका लगाए |

2) मुफ्त मे किसी से कुछ ना ले |

3) बाए हाथ मे चाँदी का छल्ला (बिना जोड़ का) धारण करे |

4) तंदूर की मीठी रोटी गाय को खिलाये |

5) शिव मंदिर मे सोमवार के दिन कच्चा दूध चढ़ाये |

 

वृष राशि-1) शनिवार के दिन सरसो/तिल का तेल दान किया करे |

2) रुमाल मे चाँदी व चावल बांधकर हमेशा साथ रखे |

3) घड़े के ऊपर ढक्कन रख कर तथा उसमे तांबे का सिक्का डालकर जल प्रवाह करे |

4) केसर तथा पीले चन्दन का तिलक नित्य लगाया करे |

5) शनिवार को सिर्फ पानी का उपयोग करे (उपवास रखे) तथा सुंदर कांड का पाठ करे |

 

मिथुन राशि-1) साबुत मूंग की दाल भिगोकर पक्षियो को खिलाये |

2) हरे रंग को बोतल मे गंगाजल भरकर वीरान ज़मीन मे बुधवार को दबाये |

3) कांसे या चाँदी का टुकड़ा हमेशा संग रखे |

4) शुक्रवार के दिन भोजन से पहले गौ ग्रास निकालकर ही भोजन करे |

5) दुर्गा सप्तशती का पाठ रोजाना करे |

 

कर्क राशि-1) माता की सलाह अवश्य माने |

2) दुर्गा पाठ करे व कन्यादान के लिए समान का दान किया करे |

3) अपनी माता से चावल व चांदी लेकर अपने पास हमेशा रखे |

4) गुरुवार के दिन केसर तिलक लगाया करे |

5) प्रदोष के दिन शाम के समय शिवजी की पुजा अर्चना किया करे |

 

सिंह राशि-1) अखरोट,नारियल व सरसों का तेल धर्म स्थान मे दान करे |

2) गेहूं,मसूर की दाल,सिंदूर लगे पत्थर के साथ रखकर लाल कपड़े मे बांध कर जल प्रवाह करे |

3) तांबे का सिक्का 11 रविवार पानी मे बहाये |

4) घड़े मे ढक्कन लगाकर जल प्रवाह करे |

5) रविवार के दिन 3 बार बाल्मीकी रचित आदित्य हृदय श्रोत का पाठ करे |

 

कन्या राशि-1) दुर्गा सप्तसती का पाठ रोजाना किया करे |

2) छत पर बारिश का पानी रखे |

3) घर,ऑफिस मे काला शीशा लगाए या अपने पास रखे |

4) हल्दी की माला लेकर किसी खूंटी मे गुरुवार के दिन लटका दे |

5) गाय का दूध शिव जी चढ़ाया करे |


तुला राशि-1) पीली सरसों धर्म स्थान मे दान करे |

2) माता पिता की आज्ञा से ही विवाह करे |

3) शुक्रवार के दिन मावे की मिठाई रोटी मे डालकर गाय को खिलाये |

4) प्रतिदिन माता लक्ष्मी के सम्मुख गाय के घी का दीपक जलाया करे |

5) घर पर मनीप्लांट लगाए तथा सूखे फूल पत्ते ना रखे |

 

वृश्चिक राशि-1) रविवार के दिन दोपहर के समय मौली दायें हाथ की काली मे 6 बार लपेटकर बांधे |

2) प्रतिदिन प्रातकाल शहद का सेवन किया करे |

3) बंदरो को गुड चना तथा चींटीओ को शक्कर डाले |

4) हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाये |

5) लक्ष्मी माँ के सम्मुख लाल वस्त्र मे जटायुक्त नारियल बांध कर रखे |

 

धनु राशि-1) गंगाजल का सेवन करे व उससे स्नान करे |

2) भिखारी को खाली हाथ ना लौटाए |

3) पीले चन्दन की माला धरण करे या पुजा घर मे रखे |

4) सोमवार के दिन शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाये या कुएं मे कच्चा दूध डाले |

5) सात गुरुवार घोड़े को भीगी हुई चना दाल खिलाये |

 

मकर राशि-1) मीठा दूध बढ के पेड़ पर चढ़ाये |

2) चींटीओ को काले तिल मीठा डालकर खिलाये |

3) तवा,चकला,बेलन धर्म स्थान मे दान करे |

4) काले तिल व शहद शनिवार के दिन वर्ष मे एक बार जल प्रवाह करे |

5) शनिवार के दिन भैरव को पुजा अर्चना करे |

 

कुम्भ राशि-1) अपनी छत को साफ रखे |

2) दक्षिण दिशा के मकान मे ना रहे |

3) सरसों का तेल लगाकर कुत्ते को खिलाये |

4) उड़द की दाल की खिचड़ी शनिवार को कव्वो को डाले/खिलाये |

5) शनिवार के दिन भैरव की पुजा अर्चना करे |

 

मीन राशि-1) चाँदी का टुकड़ा अपने पास हमेशा रखे |

2) केसर तिलक नित्य लगाकर पीपल वृक्ष को नमस्कार किया करे |

3) नित्य गरुण पुराण का पाठ किया करे |

4) कस्तुरी को पीले कपड़े मे लपेटकर अपने घर पर रखे |

5) वर्ष मे एक बार गुरुवार के दिन चने की दाल व गुड पीले कपड़े मे बांधकर जल प्रवाह करे |

कोई टिप्पणी नहीं: