बुधवार, 6 जून 2018

खुदकुशी…….6


1)17/4/2018 कनखल युवक ने फांसी लगाई | इस दिन मंगल चन्द्र शुक्र के नक्षत्र मे हैं,चन्द्र शुक्र संग मंगल की राशि मे हैं तथा केतू चन्द्र नक्षत्र मे हैं |

2)18/4/2018 कानपुर में पीएचडी छात्र ने फांसी लगाई |

3)19/4/2018 फरीदाबाद मे एक युवक ने अपनी पत्नी को मारकर स्वयं सुसाइड किया | इसी दिन नोएडा में एक युवक ने अज्ञात कारणो से फांसी लगाई |

इन दोनों दिन चन्द्र शुक्र की राशि मे हैं,मंगल शुक्र के नक्षत्र मे हैं तथा केतू चन्द्र नक्षत्र मे हैं |

4)6/5/2018 अगरतला में बी॰एस॰एफ के एक जवान ने तीन व्यक्तियों को मारकर स्वयं भी आत्महत्या करी |

5)8 मई 2018 दिल्ली द्वारका में 15 वर्षीय लड़की ने ठगे जाने के कारण फांसी लगाई |

इन दोनों दिन चन्द्र मंगल केतू एक साथ हैं |

6)17/5/2018 दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक व्यक्ति ने फांसी लगाई | इस दिन मंगल केतू संग तथा चन्द्र मंगल नक्षत्र मे हैं |

7)27/5/2018 दिल्ली के तुगकाबाद में दो बहनों ने रेल के आगे कूदकर अपनी जान दी | भोपाल में एक 11 साल के लड़के ने फांसी लगाई तथा फरीदाबाद में एक प्रेमी ने प्रेमिका को मारने के बाद खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली | इस पुरे दिन मंगल केतू संग तथा चन्द्र राहू के नक्षत्र मे हैं तथा राहू केतू आमने सामने हैं |

8)29/5/2018 लखनऊ मे एक सब इंस्पेक्टर ने स्वयं को गोली मारकर अपनी जान दी | इस दिन मंगल केतू संग तथा चन्द्र मंगल की राशि मे हैं |

9)31/5/2018 दिल्ली मे एक पुलिस वाले ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या करी | इस दिन मंगल केतू संग तथा चन्द्र केतू के नक्षत्र मे हैं |

10)4/6/2018 दिल्ली मे आई॰ए॰एस की तैयारी कर रहे छात्र ने परीक्षा केंद्र मे देर से पहुचने पर परीक्षा न दे पाने के कारण फांसी लगाकर अपनी जान दे दी | दिल्ली के द्वारका इलाके मे एक छात्र ने नीट की परीक्षा पास ना कर पाने के कारण 8वी मंज़िल से कूदकर आत्महत्या करी | इसी दिन काबुल मे एक आत्मघाती ने हमला कर 8 लोगो को मार डाला | इस दिन चन्द्र मंगल केतू एक साथ हैं |


कोई टिप्पणी नहीं: