गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018

कैसा रहेगा आज का दिन


प्रत्येक व्यक्ति यह जानने का प्रयास करता है कि आज का दिन उसके लिए कैसा रहेगा कभी वह अपना राशिफल अखबारों में देखता है तो कभी टीवी के कार्यक्रमों से जानना चाहता है की आज आने वाला  दिन उसके लिए कैसे होने वाला है |

प्रस्तुत लेख में हम ऐसे ही एक विधि अंक ज्योतिष के द्वारा बता रहे हैं इससे जातक स्वयं जान सकते हैं कि उनका आज का दिन कैसा गुजरेगा |

इस विधि में सबसे पहले 108 से कम कोई भी संख्या लेनी है |

फिर उसमें 35 जोड़ना है उसके बाद उसंख्या से वार की संख्या को घटाना हैं |

अब जो आए उसमें 21 का भाग देना है जो संख्या शेआएगी वही आप का उत्तर होगी |

दिन अथवा वार इस प्रकार से देखें |
रविवार 5
सोमवार 1
मंगलवार 2
बुधवार 3
गुरुवार 11
शुक्रवार 7
शनिवार 13

प्राप्त संख्या का फल स प्रकार होगा |

1) किसी अच्छे सज्जन व्यक्ति का दर्शन होगा |
2) मन में शांति विचार उठेंगे कर्ज पूर्ण होगा |
3) दिन अच्छा गुजरेगा |
4) चिंता एवं व्यथा रहेगी |
5) दौड़ धूप अधिक होगी परंतु लाभ भी होगा |
6) सुख और प्रसन्नता रहेगी |
7) गुप्त चिंता होगी नुकसान होगा |
8) चिंता रहेगी नींद नहीं आएगी |
9) खर्च अधिक,लाभ कम होगा |
10) चिंता,व्यर्थ मे परिवार वाले परेशान करेंगे |
11) सोचा काम पूरा करेंगे अथवा पूरा होगा |
12) काम सफल आशा का संचार होगा |
13) झगड़ा-झंझट होगा |
14) इज्जत मान धन लाभ होगा |
15) परेशानी और खर्च ज्यादा रहेगा |
16) बढ़िया दिन रहेगा |
17) खराब दिन रहेगा |
18) सुख शांति वाला दिन रहेगा |
19) चितिंत दिन रहेगा |
20) शुभ लाभ होगा |
21) पैसे की चिंता रहेगी |


आइए इसे अब एक उदाहरण से देखते हैं माना आपने संख्या सोची 96 इसमें 35 जोड़ा तो योग हुआ 131 अब इससे शनिवार का दिन होने के कारण 13 अंक घटाया | अब आपके पास 118 संख्या बची जिसे 21 से भाग देने पर 13 शेष बचता है जिसका उत्तर झगड़ा-झंझट होगा आता है | इसी प्रकार आप प्रत्येक दिन का फल जान सकते हैं                 

कोई टिप्पणी नहीं: