शनिवार, 28 जुलाई 2018

जन्म लग्न ज्ञात करना

जन्म लग्न ज्ञात करना

1)जन्म समय से सूर्योदय का समय घटाए जो आए उसे 15 से गुणा करें तथा उसमें सूर्य के स्पष्ट अंश जोड़ दें लग्न स्पष्ट आ जाएगा |

उदाहरण हेतु जन्म समय 11-43-48 है तथा सूर्योदय 6-27-04 हैं तो दोनों का अंतर 5-16-44 अर्थात 5॰17 आता है इसे 15 से गुणा करने पर 5*15=75=2॰15 राशि तथा 17*15=225 विकला यानी कि 4॰15 कला कुल योग 2॰19॰15 राशि होता है जिसमें सूर्य के अंश 6॰00॰33 जोड़ने पर हमें 8॰19॰48 आता है जोकि धनु लग्न के 19॰48 अंश बताता है |

2)सूर्योदय से बीती घटियों को 6 से गुणा कर उसमें सूर्य के भोगांश जोड़ें जो आए उसमें 30 से भाग देने भागफल में एक जोड़े अब जो आया उसमे फिर सूर्य राशि से उतना ही आगे जोडने पर लग्न राशि आ जाएगी |

उदाहरण हेतु 53घटी 13विघटी को 6 से गुणा करने पर 53॰22*=319.32 आया इसमें सूर्य के भोगांश 2॰7(2.12)  जोड़ने पर 321॰44 आता है इसे 30 से भाग देने पर 10॰21॰44 आता है इस 10 में 1 जोड़ने पर 11 आ जाएगा जिसे सूर्य की कन्या राशि से 11 आगे जोड़ने पर कर्क लग्न आता है जो कि सही है |

कोई टिप्पणी नहीं: