रविवार, 20 अप्रैल 2014

अंक बताए मन की बात


अंक हमारे जीवन के सभी हिस्सो को प्रभावित करते हैं कई बार अंक हमारे ऐसे कई सवालो के जवाब देने मे सक्षम होते हैं जिनका जवाब हम अन्य लोगो से जानना चाहते हैं इस लेख मे हमने कुछ ऐसे ही मजेदार सवालो के जवाब जानने के एक तरीके का उल्लेख किया हैं जिसकी मदद से आप अपने व दूसरों के कई सवालो के जवाब आसानी से जान जाएँगे | इस रोचक खेल के लिए हमे 2,4,5,12,10,और 320 अंको की ज़रूरत पड़ेगी |

आइए इस खेल को अब एक उदाहरण से समझते हैं | आप अपने मित्र से कहे की तुम्हारी जेब मे जितने पैसे हैं उसे दुगना कर ले अब उसमे 4 जोड़ कर 5 से गुणा करे जो उत्तर आए उसमे 12 जोड़े फिर उस संख्या को 10 से गुणा कर उसमे से 320 घटादे अब जो संख्या बची हैं वह मुझे बताए उसकी बताई संख्या से दो शून्य  हटा कर संख्या उसे बता दे प्रस्तुत संख्या उसके जेब मे जीतने पैसे दे उतनी ही होगी |
मान लिए आप के मित्र के पास 300 रुपये हैं |
जिसका दुगना करने पर उसे 300*2=600 रुपये प्राप्त होंगे |
इसमे 4 जोड़ कर 5 से गुणा करने पर 604*5=3020 रुपये आएंगे |
इसमे 12 जोड़ कर 10 से गुणा करने पर 3032*10=30320 प्राप्त होंगे |
इसमे से 320 घटाने पर 30320-320=30000 आया |
अब इसमे से अंतिम दो शून्य हटाने पर हमे 300 संख्या प्राप्त हुयी जो मित्र के जेब मे रखे पैसे के समान हैं |
इस प्रकार आप किसी भी प्रश्न का उत्तर इस रोचक खेल से जान सकते हैं  |


2 टिप्‍पणियां:

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

बहुत सुन्दर प्रस्तुति...!
--
आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा आज रविवार (20-04-2014) को ''शब्दों के बहाव में'' (चर्चा मंच-1588) में अद्यतन लिंक पर भी है!
--
सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
--
हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
सादर...!
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

kishore ghildiyal ने कहा…

dhanyavaad sir