बुधवार, 2 जनवरी 2019

2019 मे कर्क राशि

कर्क राशि के पंचम भाव में गुरु का गोचर तथा छठे भाव में शनि,
राहु पहले और बारहवे में तथा केतु सातवें और छठे भाव में पूरे वर्ष गोचर करेंगे |

यह वर्ष आपके लिए बहुत ही बढ़िया है गुरु का पंचम और शनि का छठे भाव में होना आपको पूरे वर्ष सफलताएं शुभकामनाएं देता रहेगा आपके परिवार वाले आपका साथ देंगे | पुराने समय से चले आ रहे विवाद अंत हो जाएंगे | परिवार में वृद्धि के योग हैं,संतान का जन्म हो सकता है | केतु का छठे भाव से गुजरना तथा छठे भाव में दो पाप कर्मों का होना आपके शत्रुओं का नाश कर देगा,विद्यार्थियों के लिए समय बहुत बढ़िया है वह स्कूल कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त कर सकते हैं | इस वर्ष आप खर्च की अधिकता से जुड़ेंगे अथवा को खर्च करना पसंद करेंगे और आपको निवेश करने के अवसर भी प्राप्त होंगे आप अपना कर्ज चुका पाएंगे इस समय धन की आवक बढ़ेगी और आप खर्च करना खूब पसंद करेंगे कैरियर में यह वर्ष आपको अत्याधिक तरक्की दे रहा है इस समय आपको कम काम करके ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे | इस वर्ष आप घड़ी के अनुसार काम करेंगे साधारण रूप से कहे तो यह वर्ष के लिए बहुत ही अच्छा है |

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष कोई बड़ी बीमारी नहीं दर्शा रहा है परंतु फिर भी आपको पोषित भोजन करना चाहिए जिससे आपकी इम्यूनिटी बढाई जा सके,आपको आलस रह सकता है और आप सुबह की मॉर्निंग वॉक को छोड़ना पसंद करेंगे,आपको सुबह सुबह कसरत किए जाने की जरूरत है और इस पूरे वर्ष  नियमित दिनचर्या रखने की आवश्यकता है | स्त्रियों के लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा है पति और संतान का सहयोग करेगी,आध्यात्मिक रूप से जुड़कर पूजा-पाठ अथवा सत्संग में रुचि लेंगे,आपकी संतान आत्मनिर्भर हो जाएगी जो आपको आपके स्कूल कॉलेज के दोस्तों का समय की याद दिलाएगा | इस वर्ष आप अकेले ही यात्रा करना पसंद करेंगे ताकि आप अपने आप को जान सके,राहू विदेश यात्रा करा सकता है यह विदेश यात्रा स्पॉन्सरशिप के तहत मिल सकती है,आप कोई बड़ी तीर्थ स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं यात्रा के लिए बहुत ही अच्छा है |

कर्क राशि हेतु यह वर्ष सामान्य सी घटनाएं लेकर आएगा आर्थिक दृष्टि से पूरा वर्ष ठीक ही रहेगा जीवन में संघर्ष के साथ साथ शत्रु और ऋण भी बढ़ रहे हैं दवाओं पर भी खर्चा हो सकता है परंतु काम का सही चलता रहेगा,राहु केतु अनुकूल हो गए हैं जो आपकी मदद करने वाले हैं कानूनी पक्ष का ध्यान रखें अनजाने में कुछ गलतियां हो सकती हैं अतः सावधान रहें |

उपाय के तौर पर आप गणेश जी की पूजा प्रतिदिन स्नान के बाद कर सकते हैं |

 2019 मे कर्क राशि --- https://youtu.be/Wk-bPkJLygA

2019 मिथुन राशि

मिथुन राशि के छठे भाव से बृहस्पति का गोचर नवंबर तक रहेगा |
शनि सप्तम भाव में पूरे वर्ष रहेंगे |
राहु दूसरे और प्रथम भाव में तथा केतु आठवें और सातवें भाव में पूरे वर्ष गोचर करेंगे |

इस राशि वालों को इस वर्ष थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा घर में क्लेश हो सकता है,केतु और शनि का सप्तम भाव में होना तथा गुरु का छठे भाव में होना पूरे वर्ष यह बता रहा है कि यदि यह शांत रहें और बाद विवादों से अपने को बचा कर रखें तो इन्हें काफी राहत प्रदान रहेगी,वैसे भी मिथुन राशि के व्यक्ति शांत प्रकृति के होते हैं और किसी से भी कुछ गलत करना नहीं चाहते | गुरु का दूसरे भाव में देखना विद्यार्थी वर्ग हेतु बढ़िया है और वह कंपटीशन एग्जाम में पास हो सकते हैं,गुरु का छठे भाव से महत्वपूर्ण भावो को देखना जिनमें बारवा दूसरा और दशम भाव है उन्हें कैरियर में तरक्की,धन का बढ़ना तथा खर्चों का कम होना बता रहा है | यदि कहीं आपने निवेश किया है तो वह लाभ देगा परंतु शास्त्र बृहस्पति के छठे भाव से गुजरने को अच्छा नहीं मानते परंतु इसकी दृष्टि लाभदायक मानी गई है कैरियर के लिए यह बहुत अच्छा है आपको कुछ बड़े इनाम इत्यादि मिल सकते हैं यदि आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रमोशन होना निश्चित है मैनेजमेंट आपको बेहतरीन काम देने की सोचेगा |

आपको इस वर्ष थायराइड और पेनक्रियासे संबंधित परेशानियां हो सकती हैं और यदि ऐसी परेशानियाँ है तो वह बढ़ सकती हैं,संतुलित मात्रा में भोजन किया जाए तो आप इन बीमारियो से बच सकते हैं आपको सलाह दी जाती है कि आप समय-समय पर मेडिकल चेकअप कराते रहें तथा डॉक्टर से राय मशवरा कर अपने भोजन का ध्यान रखें | स्त्री जातिकाओ हेतु कार्य क्षेत्र में दबाव रहेगा,आपके पति आपके पूर्ण रूप से ध्यान नहीं दे पाएंगे आपको गृह कार्य में लगे रहना पड़ेगा,आपको सामाजिक तौर से घुलने मिलने में परेशानी होती रहेगी,अभिभावक मदद करेंगे इस वर्ष आपकी कोई लंबी यात्रा परिवार के साथ हो सकती है यात्रा के लिए बहुत अच्छा है जिससे आपको लाभ मिलेगा |

इस राशि के लिए 2019 का वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा शनि पूरे वर्ष लग्न तथा नवम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिससे भाग्य वृद्धि के अवसर मिलते रहेंगे,वर्ष के अंत में बृहस्पति जब धनु राशि में आएंगे तो भाग्य और मदद करेगा जीवन की कई समस्याओं का हल हो जाएगा परंतु वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति का छठा भ्रमण आपको धन प्रबंधन की आवश्यकता बता रहा हैं | रचनात्मक एवं क्रियात्मक कार्य होंगे इस वर्ष आपका वर्चस्व बढ़ेगा,घर के वृद्द पुरुषों की चिंता लगी रहेगी,संतान का भाग्य उदय होगा,आर्थिक समृद्धि का समय शुरू हो जाएगा |


उपाय के तौर पर कव्वो को भोजन कराएं |

2019 मे मिथुन राशि --- https://youtu.be/ASwSa-FXvuc

2019 वृष राशि

वृषभ राशि इस वर्ष गुरु आप के सातवें भाव में नवंबर 2019 तक रहेगा |
शनि आपके अष्टम भाव में पूरे वर्ष रहेंगे |
राहु तीसरे और दूसरे भाव में गोचर करेंगे तथा केतु नवे और आठवें भाव में गोचर करेंगे |

इस वर्ष आपके घर मे शांति का माहौल बना रहेगा आपके संबंध सभी प्रकार के रिश्तेदारों व बच्चों से अच्छे बने रहेंगे,अध्यात्म की और आपका रुझान बढ़ेगा,क्योंकि गुरु आपके सप्तम भाव से गुजर रहा है कुंवारों का विवाह निश्चित होता दिख रहा है,क्योंकि शनि अष्टम से दूसरे भाव को देख रहा है और मार्च माह से राहु दूसरे भाव में गुजरेगा आप को निर्देश दिया जाता है कि आप बोलने से पहले बहुत कुछ सोचे अथवा मौन रहना है यह नियम बनाकर चले तो आप वाद विवाद से बचे रहेंगे | इस वर्ष आपके बहुत सारे खर्चे लगे रहेंगे,आमदनी कम खर्चा अधिक होने के योग बनते हैं हो सकता है इसमें आपका बचत भी प्रभावित हो,यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई बुरी आदत है तो उसे मार्च से पहले पहले त्याग दें अन्यथा उसके बाद दिक्कत हो सकती है | नौकर आपसे उधार मांगने का प्रयास कर सकते हैं आप को निर्देश दिया जाता है कि आप लोगों से राय मशवरा कर कर ही कोई काम करें,यह वर्ष आपके कैरियर मे प्रतियोगिताओं से भरा हुआ होगा जिसमे प्रमोशन और पोस्टिंग हो सकती है जिससे आपको अपना पूरा काम करने में परेशानी होगी | सहयोगी आपका सहयोग कम करेंगे या आप से नाराज रहेंगे अतः आपको स्वयं ही अकेला सारा काम करना पड़ेगा परंतु आपको इस अनुभव से बहुत कुछ की प्राप्ति होगी |

इस पूरे व स्वास्थ्य आपका ठीक ही रहेगा आप आयुर्वेदिक अथवा एलोपैथी से इलाज करना पसंद करेंगे आपको विश्राम करना और अच्छा संगीत सुनना पसंद है यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा इस वर्ष संतान प्राप्ति अथवा विवाह होने की प्रबल संभावना है स्त्रीयों की मन मांगी मुराद पूरी होगी पति का साथ उनको मिलेगा ग्रहणी अपना कीमती समय किसी अच्छे काम में लगाना पसंद करेंगे इस राशि के जातकों को विदेश से संबंधित यात्रा का योग बन रहा है पुराने विदेशी मित्रों से मिल पाएंगे |

यह वर्ष घटना प्रधान रहेगा यह स्थिति बड़ी तेजी से बदलेगी बृहस्पति और शनि दोनों वक्री रहेंगे राहु केतु राशि बदलने का प्रभाव दिखाएंगे सामाजिक दृष्टि से आपका उत्थान होगा आर्थिक दृष्टि से आप सफल होकर जटिल समस्याओं को हल कर लेंगे,नौकरी व्यवसाय में परिवर्तन कर सकेंगे घर परिवार संतान के लिए शक्तिशाली होंगे शनि के वक्री होने से मई से अगस्त के बीच संतान के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन आएंगे,आपकी औसत आय बढ़ेगी इससे आप अपने खर्चा व कर्ज़ दोनों ही नियंत्रण मे कर पाएंगे इस वर्ष में किया गया परिश्रम आपको ज्यादा कामयाबी देगा |

उपाय के तौर पर आप सड़क के कुत्तों को दूध पिलाएं |

2019 मे वृष राशि   ---  https://youtu.be/JrXseQNF06E



2019 मेष राशि

2019 में राशिफल
मेष राशि के आठवें भाव में बृहस्पति का गोचर नवंबर 2019 तक रहेगा |
शनि का गोचर नवे भाव से धनु राशि में पूरे वर्ष भर रहेगा |
राहु मार्च 2019 तक चतुर्थ भाव में तथा उसके बाद तीसरे भाव में रहेगा और केतु दसवें भाव में मार्च 2019 तक तथा उसके बाद नवे भाव में पूरे वर्ष रहेगा |

यह वर्ष मेष राशि वालों के लिए शांति और समृद्धि का है आप अपने रिश्तो को सुधारने के लिए पहल करेंगे,आपको आध्यात्मिक ज्ञान की प्रेरणा मिलेगी तथा आप अपना समय ध्यान लगाने,पूजा,जप धार्मिक कार्यों में खर्च करेंगे,आप अपने अभिभावको का ख्याल रखेंगे | 2019 के अंतिम छह महीने में आपको तनाव मिलने के योग बन रहे हैं जो कि दोस्तों अथवा संपत्ति से संबंधित हो सकते हैं | जो जातक परीक्षा दे रहे हैं उनके शुभ परिणाम प्राप्ति के योग बने हैं,यह वर्ष विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा रहेगा | इस वर्ष आपको धन की कमी नहीं रहेगी,विदेश से धन प्राप्ति के योग हैं आपके जीवन साथी को भी उनके परिवार के द्वारा कोई संपति मिल सकती है,शेयर मार्केट या स्टॉक मार्केट में धन लगाने से पहले सावधानी अवश्य रखें,यह वर्ष आपके शरीर के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है आपके शत्रु जो आपके कार्यक्षेत्र में है वह सभी अपने आप नष्ट हो जाएंगे,विदेश में आपका ट्रांसफर हो सकता है तथा आपके प्रमोशन के योग हैं,जो काफी समय से नौकरी पर लगे हुए हैं वह रिटायरमेंट लेने की सोच सकते हैं |

स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो इस वर्ष हाइपरटेंशन और डायबिटीज होने की प्रबल संभावना है जिसमें आप होम्योपैथी का इलाज करें तो बेहतर रहेगा, वैसे भी इस वर्ष आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे | स्त्री जातकों के लिए यह वर्ष बहुत ही शुभ है उन्हें इस वर्ष कार्य क्षेत्र में हर प्रकार से लाभ होता दिखता है,परिवार वाले सहयोग करेंगे जो भी आपने 2018 में प्लानिंग की थी वह आपको इस वर्ष प्राप्त होगी | मेष राशि वालों के लिए इस वर्ष एक लंबी यात्रा परिवार के साथ होती दिख रही है जो कि विदेश से संबंधित हो सकती है |
मेष राशि वालों के लिए यह वर्ष इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है क्यूंकी इन गर्मियो मे आप अपने संघर्ष काल की पराकाष्ठा में रहेंगे,कुछ नया करने की धुन आप में सवार होगी | मई जून का महीना आपको कुछ फल दिला सकता है क्योंकि यह स्पष्ट हो चुका होगा कि आप नौकरी या व्यवसाय किस तरफ जाना पसंद कर रहे हैं,आपके परिवारिक संबंध क्या स्वरूप ले रहे हैं | इस समय वक्री ग्रह चाहते हैं कि शक्ति संतुलन आपके पक्ष में हो जाए और शत्रु हार जाएं,नवम में बैठे वक्री शनि राशि से छठे देख रहे हैं जो शत्रुओं का नाश करेंगे शत्रु व्यावसायिक और परिवारिक भी हो सकते हैं |

उपाय के तौर से गरीब लोगों को कुछ खाने को अवश्य दें |

2019 मे मेष राशि  --- https://youtu.be/dowsMSdI5rg