मंगलवार, 19 जनवरी 2016

परीक्षा मे अच्छे अंक कैसे पाएँ

परीक्षा मे अच्छे अंक कैसे पाएँ

1)परीक्षा मे लाल रंग का पेन जिसका ढक्कन सुनहेरा हो व जिसमे किसी भी रंग की स्याही हो उसका प्रयोग करे |

2)हरे रंग की तुरमली चांदी की मुद्रिका मे धारण करे |

3)गुरुवार को 8 हल्दी की गाँठे व बेसन ल लड्डू पीले वस्त्र मे बांधकर जलप्रवाह करे |

4)परीक्षा से पूर्व “ॐ गं गणपतये नमः” का 11 बार जाप करे |

5)परीक्षा देने जाते समय धर्मस्थन मे दूध का दान करते हुये जाये |

6)यदि स्कूल जाने का मन ना करता हो या पढ़ाई मे ध्यान ना लगता हो तो तांबे का चकोर टुकड़ा सफ़ेद धागे मे बांधकर गले मे पहने |

7)रामायण की निम्न चौपाई 108 बार रोजाना पढा करे |

गुरु गृह गए पढ़न रघुराई
अल्प काल विद्या सब आई ||

8)हनुमान चालीसा का निम्न श्लोक रोजाना 108 बार पढे |

बुद्दि हीन तनु जानिके सुमिरो पवन कुमार
बल बुद्दि विद्या देहु मोही हरहु क्लेश विकार ||

9)स्कूल स्तर की शिक्षा मे पन्ना रत्न व ऊंच शिक्षा हेतु पुखराज रत्न धारण करे |

10)प्रात; काल नित्य तुलसी के 4-5 पत्ते जल द्वारा खाये (निगल जाये )|

11)रोजाना सरस्वती चालीसा का पाठ करे |

12)परीक्षा से पूर्व तनाव व दबाव मे ना रहे |

13)परीक्षा पत्र पढ़ने से पहले 3-4 लंबी लंबी साँसे भरे फिर पूरा परीक्षा पत्र पड़े फिर उत्तर लिखने आरंभ करे |

14)परीक्षा समय से लेकर परीक्षा फल आने तक प्रत्येक बुधवार गणेश मंदिर मे लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद बांटे |



कोई टिप्पणी नहीं: