रविवार, 21 अप्रैल 2013


अशुभ ग्रहो को शुभ बनाए
लाल किताब ज्योतिष के अनुसार किस भाव मे कौन सा ग्रह अशुभ होता हैं और उसका क्या उपाय साधारणत: किया जाना चाहिए यह हमने इस लेख मे समझाने का प्रयास किया हैं आशा हैं पाठकजन इससे ज़रूर लाभान्वित होंगे |
गुरु ग्रह को लाल किताब 6,7,10 व 11वे भाव मे अशुभ मानती हैं ऐसे मे जातक यदि उससे जुड़े कुछ नियम व उपाए कर ले तो गुरु ग्रह अपनी अशुभता छोड़ शुभ फल प्रदान करने लगते हैं |
6 भाव-धन के लिए किसी के आगे हाथ ना फैलाये |
7 भाव-घर मे मंदिर ना बनाए,मूर्ति पूजन ना करे,धार्मिक पुस्तके व पीले वस्त्र न रखे |
10 भाव-रविवार को छोड़ कर पीपल के वृक्ष पर प्रतिदिन जल चढ़ाये |
11 भाव-अंडा व अंडे से बनी वस्तु ना खाये |

सूर्य ग्रह को 6,7 व 10वे भाव मे अशुभ माना गया हैं |
6 भाव-दूसरों के सामने अपनी समस्या न प्रकट करे,पश्चिम दिशा के मकान मे ना रहे |
7 भाव-सब से नम्रता पूर्वक व्यवहार करे,पानी पीकर ही हर कार्य किया करे |
10 भाव-सिर पर हमेशा सफ़ेद रंग की टोपी धारण करे |

चन्द्र ग्रह को 6,8,10,11 व 12वे भाव मे अशुभ फल प्रदानकर्ता माना गया हैं |
6,10 भाव-रात्री को दूध का सेवन ना करे |
8 भाव-पितरों के नाम से श्राद कर्म करे तथा हर अमावस्या को दूध दान करे |
11 भाव-सूर्योदय के समय दान ले न दे,रात्री को पुजा पाठ,कीर्तन,जागरण ना करे ना सुने,बुधवार को नया काम ना करे,शुक्रवार को परिवार मे किसी का विवाह ना करे,शनिवार को मकान,वाहन व मशीन ना खरीदे |
12 भाव-छत के नीचे हैंडपंप इत्यादि ना लगाए |

मंगल ग्रह को 4 व 8 भावो मे अशुभ माना गया हैं |
4 भाव-दक्षिण दिशा वाले मुख्यद्वार के मकान मे ना रहे,बंदर की सेवा करे |
8 भाव-कुत्तो को मीठी तंदूरी रोटी खिलाये |

बुध ग्रह को 3,8,9,10,1112 भावो मे अशुभ माना गया हैं |
3 भाव- चौड़े पत्ते वाले वृक्ष घर पर ना लगाए |
8 भाव-मिट्टी का खाली बर्तन,लाल कपड़े व चुन्निया घर पर ना रखे |
9 भाव-गाने बजाने का समान,रेडियो,घड़ी इत्यादि ठीक रखे खराब ना होने दे |
10 भाव-शराब व मांस प्रयोग ना करे,तुलसी व मनीप्लांट घर पर ना लगाए |
11 भाव-ताबीज,भभूति प्रयोग ना करे,तांबे का पैसा छेद कर गले मे धारण करे |
12 भाव- स्टील का छल्ला (बिना जोड़ वाला) मध्यमा उंगली मे धारण करे |

शुक्र ग्रह को 1,6 व 9 भाव मे अशुभ माना गया हैं |
1 भाव-परस्त्री/परपुरुष से संबंध ना रखे |
6 भाव-केवल एक संतान वाले परिवार से विवाह संबंध ना करे,नंगे पैर ना चले,बारिश का पानी चांदी डालकर  घर पर कायम रखे |
9 भाव-नीम के पेड़ पर चाँदी के 9 चकोर टुकड़े दबाये |

शनि ग्रह को 1,4,5 व 6 भावो मे अशुभ माना गया हैं |
1 भाव-परिवार मे खुशी के समय ढ़ोल नगाड़े ना बजाए |
4 भाव- मजदूर की मदद करे,काले वस्त्र ना पहने |
6 भाव-चमड़े का कोई भी नया समान उसी समय ना पहनकर 6 दिन बाद पहने |

राहू ग्रह को 1,5,7,8,9,10,11 व 12 वे भावो मे अशुभ माना गया हैं |
1 भाव-बिल्ली की जेर खाकी कपड़े मे बांधकर अपने पास रखे |
5 भाव-चल-चलन सही रखे |
7 भाव-कुत्ता ना पाले |
8 भाव-दक्षिण दिशा की और रसोई ना बनाए |
9 भाव-सोना धारण करे व मंदिर जाते रहे |
10 भाव-सिर हमेशा ढक कर रखे |
11 भाव-नीला रंग प्रयोग ना करे |
12 भाव-भोजन रसोई मे ही करे व घर पर धुआं न करे |

केतू ग्रह को 3,4,5,6,व 8 भाव मे अशुभ माना गया हैं |
3 भाव –सोना धारण करे |
4 भाव-कुल पुरोहित से आशीर्वाद ले |
5 भाव- इमली धर्मस्थान मे दे |
6 भाव सोने की अंगूठी बाए हाथ मे अनामिका मे पहने |
8 भाव-घर की छत पर कुत्ता ना पाले ना जाने दे |
इस प्रकार सभी ग्रहो की अशुभता को कम कर उनसे शुभ फल प्राप्त किया जा सकता हैं |

कोई टिप्पणी नहीं: