रविवार, 20 जनवरी 2013

2013 मे राशि अनुसार लाल किताब के उपाय



2013 मे राशि अनुसार लाल किताब के उपाय –

 मेष राशि-

1) बाएँ हाथ मे चांदी का बेजोड़ छल्ला पहने |
2) रात को सिरहाने पानी रखकर सवेरे किसी पौधे मे डाल दे |

 वृष राशि-

1) इत्र या परफ्यूम रोजाना प्रयोग करे |
2) मूंग साबुत (दाल) मंदिर मे दान करे |

 मिथुन राशि-

1) फिटकरी के पानी से रोजाना कुल्ला किया करे |
2) हरे रंग की काँच की बोतल मे गंगाजल भरकर खेती की ज़मीन मे दबाये |

 कर्क राशि-

1) पलंग पर तांबे की कील लगाए |
2) चांदी के गिलास मे दूध/पानी पिये |

 सिंह राशि-

1) तांबे का सिक्का खाकी धागे मे गले पर पहने |
2) 10 अन्धो को भोजन कराये |

 कन्या राशि-

1) मिट्टी का घड़ा ढक्कन समेत बहाये |
2) बेटी को नाक मे चांदी धारण कराये |

 तुला राशि-

1)घी,आलू,मक्खन मंदिर मे दान करे |
2) मकान की नींव मे चाँदी मे शहद दबाये |

 वृश्चिक राशि-

1) मिट्टी के बर्तन मे शहद व सिंदूर अलग अलग भरकर रखे |
2) तंदूर मे लगी मीठी रोटी दान करे |

 धनु राशि-

1)गंगाजल का सेवन नित्य करे |
2) हरिवंश पुराण का पाठ करे |

 मकर राशि-

1) बंदरो को गुड चना व केले खिलाये |
2) कुएं मे दूध डाले |

 कुम्भ राशि-

1) भैरव मंदिर मे शराब चढ़ाये |
2) चाँदी का चकोर टुकड़ा गले मे डाले |

 मीन राशि-

1) बनियान मे लाल रंग के धागे से स्वास्तिक बनाकर पहने |
2) मंदिर का प्रसाद ना खाये |

1 टिप्पणी:

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

उपयोगी जानकारी देने के लिए आभार!