सोमवार, 29 अक्तूबर 2012

नौकरी, पदोन्नति


नौकरी निम्न दशाओ मे प्राप्त होती हैं |

-लग्नेश की दशा मे |

-सप्तमेश की दशा मे |

-नवमेश की दशा मे |

-दशमेश की दशा मे |

-राहू-केतू की दशा मे |

-1,6,9,10 भावो मे बैठे ग्रहो की दशा मे |

-दशमेश संग बैठे ग्रह की दशा मे |

-दशम भाव या दशमेश को देख रहे ग्रह की दशा मे |

-दशमेश के राशि स्वामी की दशा मे |

-दशमांश लग्न स्वामी की दशा मे |

-इनके अतिरिक्त यदि धनेश और लाभेष एक ही हो तो उनकी दशा मे |

-छठे घर के स्वामी(षष्ठेश) की दशा मे |



नौकरी प्राप्ति के समय गोचरीय नियम –
-शनि और गुरु का लग्न,लग्नेश,दशम,दशमेश से किसी प्रकार से संबंध (लग्न या चन्द्र लग्न दोनों से देखे)

पदोन्नति इन दशाओ मे होती हैं |

-लग्नेश की दशा मे |

-ऊंच के ग्रह की दशा मे |

-सप्तमेश की दशा मे या सप्तम भाव को देख रहे ग्रह की दशा मे |

-नवमेश की दशा मे |

-राहू केतू की दशा मे |

-दशमेश जिस राशि मे उसके स्वामी की दशा मे |

-दशमांश लग्नेश की दशा मे |

-दशमेश की दशा मे या दशम भाव को देख रहे ग्रह की दशा मे |

-इसके अतिरिक्त दशमेश संग बैठे ग्रह की दशा मे |

-लाभेष की दशा मे |


पदोन्नति के समय के गोचरीय नियम-

-दशानाथ/अंतर्दशानाथ का लग्न/लग्नेश,छठे भाव/षष्ठेश,दशम भाव/दशमेश से किसी भी प्रकार का संबंध|

-शनि-गुरु का सप्तम भाव/सप्तमेश,दशम भाव/दशमेश से किसी भी प्रकार का संबंध (चन्द्र लग्न से भी देखे)


जैमिनी दृस्टी से नौकरी प्राप्ति का समय-

-अमात्यकारक का दशानाथ/अंतर्दशानाथ राशियो पर प्रभाव होना चाहिए |

-दशानाथ/अंतर्दशानाथ से अमात्यकारक दशम या एकादश भाव मे होना चाहिए |

-जैमिनी के राजयोग बनाने वाले ग्रहो मे से कम से कम 2 ग्रहो का दशानाथ/अंतर्दशानाथ की राशि 
पर प्रभाव होना चाहिए |


जैमिनी दृस्टी से पदोन्नति का समय-

-अमात्यकारक का दशानाथ/अंतर्दशानाथ राशियो पर प्रभाव या उन राशियो से अमात्यकारक को  दशम/एकादश भाव मे होना चाहिए |

-दाराकारक का दशानाथ/अंतर्दशानाथ से सप्तम/दशम/एकादश भावो या इनके स्वामियो से संबंध होना चाहिए |



1 टिप्पणी:

pratik ने कहा…

गुरुदेव........
सादर नमन
पहली बार आपके ब्लॉग पर आया . लगभग सभी पोस्ट पड़ी .......बहुत सुन्दर प्रस्तुति , क्या आप मेरी समस्या का निवारण करेंगे ,आपकी बड़ी कृपा होगी....मेरी माता जी मेरे विवाह को लेकर चिंतित रहती हैं ... क्या आप मेरी कोई मदद कर सकते हैं ....आप की बड़ी कृपा होगी .....
जन्म दिनांक :- 26\02\1986
जन्म समय :- 8:19 am [जन्म समय मैं थोडा सा संशय हे अगर आप इसे संशोधित कर सके तो बड़ी कृपा होगी .....]
जन्म स्थान :- झाबुआ [मध्य प्रदेश ]