गुरुवार, 24 फ़रवरी 2011

क्या भारत विश्व कप जीत पायेगा -1

२०१० में भारत ने पहले कॉमनवैल्थ खेलो मे फिर एशियाई खेलो में पुरे विश्व में अपना डंका बजवाया इससे २०११ में भारतीय भूमि मे होने वाले क्रिकेट विश्व कप पर सभी खेल प्रेमियो के निगाहे पड़नी स्वाभाविक रूप से शुरू हो गई हैं ऐसे में यह जानना बेहद ज़रूरी व दिलचस्प होगा की क्या भारत यह क्रिकेट विश्वकप जीत पायेगा | 

इस दसवे विश्वकप में में १४ टीमे भाग लेंगी जिन्हें दो ग्रुपों में रखा गया हैं | कुल ४९ मैच होंगे और इन खेलो के लिए शुभंकर १० वषीय हाथी बनाया गया हैं | पहला मैच १९ फरवरी को मीरपुर बंगलादेश  में तथा फाईनल २ अप्रैल को मुंबई भारत में होगा |

आईये ज्योतिषीय आधार पर जानने का प्रयास करते हैं की कौन सी  टीम विजेता बन सकती हैं |
सन २०११ का वर्षांक ४ आता हैं जो कि राहू ग्रह से सम्बंधित हैं तथा देशो के नाम अंको का योग देखने पर हमें निम्न तथ्य प्राप्त होते हैं |

ऑस्ट्रेलिया  का नामाक्षर १० तथा नामांक ५ आता हैं जोकि बुध ग्रह का अंक हैं |   

बंगलादेश का नामाक्षर १० तथा नामांक ५  आता हैं जोकि बुध ग्रह का हैं |

कनाडा  का नामाक्षर ६ तथा नामांक ६ आता हैं जोकि शुक्र ग्रह का अंक हैं |   

भारत (इंडिया) का नामाक्षर ५  तथा नामांक ३ आता हैं जोकि गुरु ग्रह का हैं |


आयरलैंड का नामाक्षर ७ तथा नामांक ३ आता हैं जोकि गुरु ग्रह का अंक हैं |  

इंग्लैण्ड का नामाक्षर ७  तथा नामांक ८ आता हैं जोकि शनि ग्रह का हैं |


श्री लंका का नामाक्षर ८  तथा नामांक ९ आता हैं जोकि मंगल ग्रह का अंक हैं |   

पाकिस्तान  का नामाक्षर ८ तथा नामांक ५  आता हैं जोकि केतु ग्रह का हैं |


 वेस्ट इन्डीज का नामाक्षर १० तथा नामांक १ आता हैं जोकि सूर्य ग्रह का अंक हैं |   


साउथ अफ्रीका  का नामाक्षर ११  तथा नामांक ५  आता हैं जोकि बुध ग्रह का हैं |

न्यूजीलैंड का नामाक्षर १० तथा नामांक ६  आता हैं जोकि शुक्र  ग्रह का अंक हैं |   

केन्या  का नामाक्षर ५  तथा नामांक ५ आता हैं जोकि बुध ग्रह का हैं |


नीदरलैंड का नामाक्षर १० तथा नामांक ३ आता हैं जोकि गुरु ग्रह का अंक हैं |   

जिम्बाब्वे  का नामाक्षर ८  तथा नामांक १ आता हैं जोकि सूर्य  ग्रह का हैं | स्पष्ट हैं की वर्तमान में राहू ग्रह का गोचरीय प्रभाव को देखते हुए १,३,५ व ९ नामंको वाले देशो का आंकलन महत्वपूर्ण हो जाता हैं

मुख्यत:भारत,श्रीलंका,जिम्बाब्वे,वेस्टइंडीज,आयरलैंड,नीदरलैंड,ऑस्ट्रेलिया,बंगलादेश,केन्या,साउथ अफ्रीका हैं इनमे आते हैं चूँकि १ का अंक सूर्य का हैं अत :जिम्बाब्वे व वेस्ट इंडीज का जीत पाना नामुमकिन जान पड़ता है |

प्रदर्शन के आधार पर देखे तो आयरलैंड तथा नीदरलैंड का भी फाईनल में आ पाना असंभव हैं अब ऐसे में भारत ऑस्ट्रेलिया,साउथ अफ्रीका व श्री लंका की टीमे सेमी फाइनल में आ सकती हैं तथा बंगलादेश व केन्या अपने अपने ग्रूप में भारी उठापटक कर सकती हैं |

जहां तक भारत की बात है  भारत का नामांक ३ तथा श्री लंका का नामांक ९ हैं तथा गोचर में राहू केतु का गोचर इन्ही रशियो पर हो रहा हैं दशा अनुसार भी भारत पर इस समय सूर्य में राहू की अन्तर्दशा चल रही हैं जोकि आकस्मिक सफलता दिला सकती हैं |  

अगले अंक में खिलाडियो व देशो की जन्मकुंडली द्वारा आंकलन किया जायेगा |


आप सभी यह लेख दिल्ली से प्रकाशित ज्योतिषीय पत्रिका "आप का भविष्य " के मार्च २०११ के अंक में भी पढ़  सकते हैं |































  

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2011

ग्रह स्थिति भारत के पक्ष में हैं |

कल भारत और बंगलादेश के बीच विश्व कप का पहला मैच खेला जायेगा इस मैच की बात करे तो यह प्रतीत होता हैं की भारत यह मैच लगभग १०० रनों से जीत जायेगा कल के सितारे धोनी एंड कम्पनी के पक्ष में हैं ||

भारत का नामाक्षर(इंडिया) =५ तथा नामांक १२=३ हैं वही बंगलादेश का नामाक्षर १० तथा नामांक ३२=५ हैं कल का मूलांक १९=१ हैं तथा भाग्यांक =७ हैं | चन्द्रमा भारत की कुंडली के दुसरे भाव में रहेगा | जहाँ तक खेल की बात करे तो यह मैच बंगलादेश में ही  होगा यह दिन और रात का मैच हैं अतः  भारत यदि पहले खेलता हैं तो  उसे बहुत लाभ मिलने की सम्भावना हैं कल का दिन शनिवार का हैं  भारत  पर इस समय  सूर्य में राहू की अन्तर्दशा चल रही हैं वही भारत के कप्तान धोनी व सचिन दोनों पर भी राहू की दशा हैं सचिन की राशी से राहू का गोचर पिछले एक डेढ़ साल से क्या कहर बरपा रहा हैं यहं सभी जानते ही हैं वही धोनी की कप्तानी के सभी कायल हो ही रहे हैं |

अतः कुल मिलाकर ग्रह स्थिति भारत के पक्ष में हैं फिर भी याद रखे की बंगलादेश वही टीम हैं जिसने २००७ में हमें पहले ही दौर में बाहर कर दिया था |

रविवार, 13 फ़रवरी 2011

ऐसे मनाये प्रेम उत्सव


"प्रेम एक ऐसा शब्द जो खुद तो अधुरा हैं परन्तु सबको पूर्ण कर देता हैं"  इस २०११ के वैलेंटायन दिवस पर हम राशी अनुसार कैसे अपने प्रेम को पाए इसका ज्योतिषीय दृष्टी से समाधान दे रहे हैं |

मेष राशी -अपने साथी से मिलने के लिए किसी ऊंचे स्थान का प्रयोग करे प्रेमी की रूचि अनुसार कोई लाल फल या गुलाब का फूल तथा दिल के आकार का चोकलेट उसे भेंट में दे | स्वयं हरे रंग के कपडे पहने |

वृष राशी- किसी बगीचे में साथी को ले जाकर कोई किताब,परफ्यूम  व फूलो का गुलदस्ता भेंट करे | लाल वस्त्र को प्रयोग में लाये |

मिथुन राशी-किसी होटल में साथ बैठकर भोजन करे तथा तीन फूल व बड़ा सा कैंडल  अपने साथी को गिफ्ट करे हरे रंग के वस्त्र पहने |

कर्क राशी-किसी जलीय स्थान के पास मिलने का कार्यक्रम बनाये तथा फल,आइसक्रीम या चोकलेट गिफ्ट कर सारा दिन साथ घुमे फिरे | सफ़ेद वस्त्रो का प्रयोग करे |

सिंह राशी-किसी सुन्दर स्थान में रोमांटिक बाते करे तथा किसी लाल फूल को देते हुए अपने दिल की बात कहे | बैंगनी रंग का प्रयोग करे |

कन्या राशी-जैसी भेट स्वयं के लिए चाहते हैं वैसी ही भेंट साथी को दे तथा पूरे दिन साथ साथ रहे | पीले वस्त्र प्रयोग करे |

तुला राशी-किसी शांत स्थान में हलके नीले वस्त्रो को पहनकर अपने साथी को कोई पीला  फूल व विदेशी चोकलेट गिफ्ट करे |

वृश्चिक राशी-हलके गुलाबी रंग के वस्त्र पहनकर किसी जलीय स्थान में अपने साथी को उसकी पसंदीदा मिठाई खिलाये तथा सुगन्धित अगरबत्ती गिफ्ट करे |

धनु राशी-बैंगनी रंगों का इस्तेमाल  करते हुए बिना आवेशित हुए अपने साथी कोई भी मिठाई या फल गिफ्ट करे |

मकर राशी-किसी अनजाने स्थान पर जाकर अपने साथी को कोई भी उपहार दे तथा साथ बैठकर खाए पिए लाल रंग का प्रयोग करे

कुम्भ राशी-बहुत से फूलो को लेकर नीले वस्त्र पहनकर किसी जगह के कोने वाले स्थान में अपने साथी को  चोकलेट गिफ्ट करे |

मीन राशी-पूरे दिन साथ घुमे तथा लाल नीले रंगों का प्रयोग करे गिफ्ट में हो सके तो सरसों के  पीले फूलो का गुच्छा भेंट करे | 

इन सब के साथ यह भी ध्यान रखे की यह दिन प्रेम का जवाब पाने  का हैं प्रेमी को पाने का नहीं |  

 


सोमवार, 7 फ़रवरी 2011

माता सरस्वती की कृपा कैसे पाए

आ़प सभी को बसंत पंचमी व सरस्वती पूजा की बहुत बहुत शुभकामनाये |
आज के इस लेख में माता सरस्वती की कृपा  कैसे पाए इस पर हम कुछ प्रकाश ड़ाल रहे हैं | 

भारत वर्ष में जहाँ धन के लिए माँ लक्ष्मी की पूजा कि जाती हैं वही विद्या बुद्दि हेतु माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती हैं विद्यार्थी वर्ग व ज्ञान के साधक माँ सरस्वती को बसंत पंचमी के दिन विशेष रूप से नमन करते हैं | आइये विभिन्न राशियो के व्यक्तिओ हेतु माँ सरस्वती को प्रसन्न का तरीका व उपाए जानते हैं |

  1. मेष राशी- बसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती को लाल गुलाब का फूल व सफ़ेद तिल चढ़ाये इससे चंचलता व भटकाव से मुक्ति मिलेगी |
  2.  वृष राशी-  बुद्दि नियंत्रित रहे इसके लिए आज के दिन माँ सरस्वती को नीली श्याही वाली कलम और अक्षत चढ़ाये |
  3.  मिथुन राशी- इस दिन सफ़ेद पुष्प और कोई भी पुस्तक माँ सरस्वती को अर्पित करे भ्रम समाप्त होकर बुद्दि प्रखर हो जाएगी |
  4.  कर्क राशी-आज के दिन माँ सरस्वती को पीले पुष्प,सफ़ेद चन्दन चढ़ाये इससे भावनाए नियंत्रित होंगी 
  5.  सिंह राशी- बसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती को कनेर के पुष्प व धान का लावा अर्पित करे विद्या बाधाये नहीं रहेगी |
  6.  कन्या राशी- कलम व दवात सफ़ेद पुष्पों के संग माँ को अर्पित करे बुद्दि सही दिशा में चलने लगेगी |
  7.  तुला राशी - माता को आज के दिन  नीली कलम और शहद अर्पण करने से मन का भटकाव व आकर्षण समाप्त होगा |
  8.  वृश्चिक राशी- माता को हल्दी की गाठ तथा सफ़ेद वस्त्र अर्पण करे प्रतियोगिताओ में सफलता मिलने लगेगी तथा आत्मविश्वास बदने लगेगा |
  9.  धनु राशी -माँ सरस्वती को रोली तथा नारियल अर्पण करने से शिक्षा अनवरत चलती रहेगी |
  10.  मकर राशी -चावल से बनी खीर माँ को अर्पित करने से ऊँच शिक्षा प्राप्ति के मार्ग खुल जायेंगे |
  11.  कुम्भ राशी- मिश्री का भोग माँ सरस्वती को लगाने से लक्ष्य प्राप्ति में सहायता मिलेगी |
  12.  मीन राशी- सरस्वती माता को इस दिन पंचामृत समर्पित करने से अहंकार दूर होगा तथा विन्रमता आएगी|
सभी जातक प्रात:काल स्नान कर सफ़ेद वस्त्र धारण कर माँ सरस्वती के चित्र सम्मुख घी का दीप जलाकर राशी अनुसार वस्तुए अर्पित कर "ऐ सरस्वत्ये नमः" का १०८ बार जाप करे जिससे विद्या व बुद्दि का वरदान प्राप्त होगा तथा मन की चंचलता व भटकाव दूर होगा  |

सोमवार, 31 जनवरी 2011

सूचना 
आ़प सभी मित्रो पाठको को यह सूचित किया जा रहा हैं की जिन लोगो ने हमसे अपने वर्षफल के विषय में जानकारी मांगी थी उन सबको उनके वर्षफल भेज दिए गए हैं | जिन के वर्षफल अभी तक किसी कारण वश नहीं भेजे जा सके उन्हें जल्द ही भिजवा दिए जाएँगे कृपया इस सन्दर्भ में संपर्क ना करे | यदि कोई अन्य व्यक्ति अपने वर्षफल जानना अथवा बनाना चाहे तो वह शुल्क जमा कर हमसे संपर्क कर सकता हैं |

निशुल्क सेवा जो की हम प्रत्येक मंगल व शनिवार को दिया करते थे उसके समय में भी परिवर्तन किया गया हैं अब हम सुबह १० से १२ तथा रात ८ से १० बजे तक निशुल्क ज्योतिषीय समाधान हेतु उपलब्ध रहा करेंगे |

मंगलवार, 11 जनवरी 2011

भाग्यांक द्वारा सफलता पाए

बहुत से लोगो को अपनी जन्मपत्री व जन्मराशी पता नहीं होती हैं उन सभी के लिए केवल उनके भाग्यांक (जन्म तारीख की संख्याओ का जोड़ @ २१-३-१९८४=२+१+३+१+९+८+४=२८=१ )द्वारा सफलता पाने का मंत्र यहाँ पर दिया जा रहा हैं |

भाग्यांक १) एक ही ब्रांड की वस्तुए ज्यादा से ज्यादा इस्तमाल करे तथा नित्य किसी योग्य याचक को यथा संभव कुछ द्रव्य आदि  दान किया  करे व दुसरो की ज़रुरतो पर भी ध्यान दिया करे |

भाग्यांक २) प्रतिदिन वस्त्र परिवर्तन करके धारण किया करे तथा नित्य किन्ही दो बच्चो को दूध दान किया करे व अपनी सोच को स्थिर रखे |

भाग्यांक ३) केवल अपना लिखा ही व्यव्हार में लाये तथा दुसरो की राय लेकर ही अपनी लग्नशीलता बनाये रखे  |    

भाग्यांक ४) सोने का कोई भी एक आभूषण अवश्य पहने तथा अपनी ज़रुरतो के अनुसार  खर्चा अवश्य करे कंजूसी ना करे |

भाग्यांक ५) पीले रंग के पुष्प अपने जीवन साथी को हर माह भेंट किया करे तथा अपंग,लाचार व्यक्ति की सहायता किया करे |

भाग्यांक ६) कवर लगी गद्देदार कुर्सी का प्रयोग किया करे तथा दकियानूसी व पुराने विचार ना रखे |

भाग्यांक ७) प्रतिदिन ललाट पर रोली का तिलक लगाये तथा अन्धविश्वासी ना बने |
 
भाग्यांक ८) सफ़ेद एवं हरे  रंग का रुमाल प्रयोग करे तथा भावनात्मक लगाव एक सीमा तक ही रखे |

भाग्यांक ९) अपनी आँखों में कोई भी एक अंजन (सुरमा आदि) प्रयोग करे तथा विद्यार्थियो की सहायता किया करे |   

सोमवार, 10 जनवरी 2011

इस जाड़े से कैसे बचे |

लीजिये मित्रो हम फिर से उपस्थित हैं अपने इस चिठ्ठे  पर, काफी समय बाद हमारा आना हुआ पर क्या करे काम ही कुछ ऐसा हैं | कल हमारे एक मित्र रमेश जी ने हमसे इस सर्दी के विषय में कुछ लिखने को कहाँ  तो सोचा चलो इस सर्दी  से बचने के उपाए ही लिखे जाए |

प्राय: जब भी मंगल ग्रह अस्त होता हैं तो धरती पर गर्मी का प्रभाव कम हो जाता हैं चूँकि इस बार यह ११ मई  तक अस्त ही रहेगा जिस कारण गर्मी में कमी यानी सर्दी ज्यादा पड़ेगी या कहे पड़ रही हैं | गुरु ग्रह व शुक्र भी (लगभग ४ माह) अपनी अपनी राशी में ही रहे जिससे वर्षा खूब हुई और इसी वर्षा ने सर्दी को और बढाने का काम किया | 

इस जाड़े से कैसे बचे -इस भयंकर सर्दी से बचने के लिए राशि अनुसार हम कुछ उपाए यहाँ पर बता रहे हैं व आशा करते हैं की हमारे पाठक इससे लाभान्वित होंगे |

मेष राशी - गाय के घी में गेहू,गुड व बादाम के बने हलवे का सेवन  करे |

वृष राशी - दूध में लहसुन व मिश्री डालकर रोजाना सवेरे पीये |

मिथुन राशी - मूंगकी दाल का हलवा खाए |

कर्क राशी - केसर मिला दूध पिए |

सिंह राशी - मेष राशी वाला उपाए ही करे |

कन्या राशी- मूंग की दाल की बनी चाट पकोड़े खाए |

तुला राशी- लहसुन की बनी खीर का सेवन करे |

वृश्चिक राशी- सरसों के तेल की मालिश करे तथा गुड का सेवन करे |

धनु राशी- मेथी साग का सेवन करे |

मकर राशी- उड़द की दाल का बना पकवान खाए |

कुम्भ राशी- उड़द की दाल का सेवन ज्यादा करे |

मीन राशी- मेथी साग का प्रयोग खाने में करे |



शनिवार, 1 जनवरी 2011

भारत हेतु २०११

२०१० भारत  के लिए बेहद कामयाबी भरा साल रहा भारत ने हर क्षेत्र में समस्त विश्व में अपने परचम लहराया ऐसे में सन २०११ भारत के लिए कैसा रहेगा ? यह जानना प्रत्येक भारतवासी चाहता हैं | आइये ज्योतिषीय दृष्टी से जानने का प्रयास करते हैं की सन २०११ भारत के लिए कैसा रहेगा |

भारत की कुंडली वृष लग्न व कर्क राशी की हैं | वर्तमान दशा सूर्य में राहू की अक्तूबर  २०११ तक रहेगी | सूर्य तीसरे भाव में तथा राहू लग्न में हैं जिससे भारत के पडोसी देशो व भारत के उपरी  हिस्सों में ज़्यादातर प्रभाव पड़ेंगे चूँकि राहू लग्न में ही हैं अत: यह वर्ष भारत हेतु अत्यधिक विनाशकारी हो सकता हैं | वर्षारंभ में ही सूर्य ग्रहण होना,चार ग्रहों का एक राशी में होना,मंगल का ऊँच होना,२६ जनवरी को शनि का वक्री होना तथा सबसे अहम् वर्ष का आरम्भ शनिवार से होना, यह सभी संकेत भारत हेतु शुभता नहीं दिखा रहे हैं | इन  सबसे निम्नलिखित प्रभाव सामने आ सकते हैं |

१) सीमाओ पर आक्रमण हो सकता हैं | कोई छोटा युद्ध भी करना पड़ सकता हैं | विशेषकर पाकिस्तान व बंगलादेश से सावधान रहने की ज़रूरत हैं |

२) आतंकी घटनाएं व दुर्घटनाये (वायु व रेल) बढेगी |

३) पूर्वी भारत में आगजनी,हिंसा व सुखा जैसी स्थिति बनेगी |

४) उत्तर व मध्य भारत में भूकंप व बाढ़ जैसे हालत होंगे |

५) किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की हानि  हो सकती हैं |

६) अति विशिष्ठ नेता,मंत्री पर हमला हो सकता हैं (२६ जनवरी से २० जून तक )

७) महंगाई बहुत बढेगी,दूध व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित होगा |

८) खेलो में भारत का प्रदर्शन घटेगा |

९) विदेशो से संबंधो में कटुता बढेगी|

इस प्रकार यह कहा जा सकता हैं की यह वर्ष भारत के लिए शुभता नहीं दर्शा रहा हैं |

अंक ज्योतिष द्वारा आंकलन करने पर हमें निम्न आंकड़े मिलते हैं | भारत की आज़ादी का वर्षांक (१९४७)=३ आता हैं जबकि इस वर्ष का वर्षांक (२०११)=४ आता हैं | ३ का अंक गुरु का हैं जबकि ४ का अंक राहू का हैं भारत हेतु ४ का अंक हमेशा ही दुखदायी रहा हैं (१९४८,१९८४)

योगकारक एवं भाग्येश शनि(८) का २६ जनवरी से वक्री होना,गुरु ग्रह का राशी परिवर्तन भी इसी वर्ष होगा जिससे शनि का प्रभाव और बढेगा इन सब कारणों से भारतीय जनता में असंतुष्टि के भाव बढेंगे तथा जनता भयाक्रांत रहेगी |
अंक ज्योतिष के आधार पर भारत में कुछ इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं |

१) भारत पर आतंकी हमला हो सकता हैं |

२) किसी प्रतिष्ठित कलाकार को अपमान का सामना करना पड़ सकता हैं |

३) शीर्ष नेता षड्यंत्र  का शिकार हो सकते हैं |

४) दुर्घटनाये व आगजनी बढेगी |

५) महंगाई बढेगी तथा अनाजो की कमी होगी |



सोमवार, 29 नवंबर 2010

भाग्य अंक द्वारा शुभ मुहूर्त जानिए

ज्योतिष शास्त्र में किसी विशेष कार्य को करने  के लिए चन्द्र की गति एवं नक्षत्र आदि की गणना  से उचित समय (मुहूर्त ) को निकाला जाता हैं परन्तु अंक ज्योतिष में भाग्यांक के अनुसार दिए गए समय में कोई भी अपना शुभ मुहूर्त का समय जान सकता हैं | यहाँ मैं उसी भाग्यांक मुहूर्त तालिका को पाठको हेतु प्रेषित कर रहा हूँ |

भाग्यांक १) प्रात: ५.२० से ८ तथा दोपहर १.२० से ४ बजे तक 

भाग्यांक २) प्रात: ८ से १०.४० तथा सायं ६.४० से ९.२० बजे तक 

भाग्यांक ३) प्रात: ५.२० से ८ तथा दोपहर १.२० से ४ बजे तक

भाग्यांक ४) प्रात: ८ से १०.४०  तथा सायं ६.४० से ९.२० बजे तक 

भाग्यांक ५) प्रात: ६.४०  से १.२०  तथा सायं ४ से ६.४० बजे तक 

भाग्यांक ६) प्रात: ५.२० से ८ तथा दोपहर १.२० से ४ बजे तक

भाग्यांक ७) प्रात: १०.४० से १.२० तथा सायं ५ से ६.४० बजे तक 

भाग्यांक ८)प्रात: ८ से १०.४० तथा सायं ६.४० से ९.२० बजे तक 

भाग्याक ९) दोपहर १.२० से ४ तथा रात्रि ९.२० से १२ बजे तक 

अंक ज्योतिष के आधार पर दिन के २४ घंटो में प्रत्येक २.४० मिनट के अंतराल पर "समय खंड"के लिए एक खास अंक रखा गया हैं जिसे "समयांक" कहाँ जाता हैं और अगर यह समयांक आपके भाग्यांक के मित्रो में आता हैं तो अवश्य ही वह आपके लिए हितकर होगा | दी  गयी तालिका के समयानुसार आ़प कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं |