शुक्रवार, 4 मई 2018

मंगल केतु का संबंध


2 मई 2018 से मंगल मकर राशि में केतु से जा कर मिल गए क्यूंकी मकर मंगल की अपनी ऊंच राशि हैं और जिसमे इस वर्ष वो लगभग 6 माह तक रहेंगे जिससे सभी पाप ग्रहो जैसे मंगल,शनि और राहु केतु का संबंध बना रहेगा | आइए जानते हैं की इससे भारतवर्ष पर क्या क्या प्रभाव ज्योतिषीय रूप से पड़ेंगे |

1)बहुत से राजनीतिक दलों में असंतोष बढ़ेगा तथा वह देश की राजनीति को अस्थिर करने का प्रयास करेंगे जिससे देश मे अराजकता का माहौल बनेगा कही कही दंगे भी हो सकते हैं तथा बहुत से राजनीतिक दिग्गजों की मृत्यु भी इस दौरान हो सकती है |

2)जुलाई-अगस्त का महीना सत्तादल पार्टी भाजपा के लिए विशेष रूप से खराब रहेगा |

3)जुलाई-अगस्त मे नेपाल अथवा उत्तरी भारत में भूकंप आने की संभावना रहेगी जो की जुलाई के अंतिम सप्ताह ज़्यादा हो सकती हैं |

4)रेलवे में हड़ताल होने का अंदेशा दिखाई पड़ता है |

5)रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ोतरी होगी |

6)जीएसटी में कुछ और छूट दी जाएगी |

7)समस्त उत्तर भारत में जबरदस्त गर्मी पड़ेगी |

8)सोने के भाव घटेंगे परंतु जीडीपी की दर बढ़ेगी |

9)हवाई यात्रा सस्ती होंगी तथा टेलीकॉम,रेलवे और एयर लाइंस में निवेश बढ़ेगा |

10)भारत अंतरिक्ष विज्ञान में कोई नई प्रसिद्धि हासिल करेगा |

11)वाइरस जनित कोई नई बीमारी का जन्म हो सकता है |


12)देश मे आत्महत्याओ की संख्या बढ़ेगी तथा देश मे बहुत से प्रसिद्ध व्यक्तियों के विवाह संबंध बनेंगे और टूटेंगे |

कोई टिप्पणी नहीं: