शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2015

काल सर्प एक महान योग



काल सर्प एक महान योग

कुंडली मे पाये जाने वाले अशुभ योगो मे से एक कालसर्प योग होता हैं जो जातक विशेष के जीवन मे अवश्य ही अपना प्रभाव रखता हैं बहुत से जातक जिनकी पत्रिका मे यह योग था वह बेहद प्रसिद्द,सफल व कामयाब रहे हैं वही कुछ असफल भी रहे हैं हमारे प्राचीन ज्योतिष शास्त्र इस योग के विषय मे कुछ नहीं बताते हैं प्राचीन विद्वान भट्टोपाल,ढुंढिराज आदि इसके विषय मे कुछ नहीं लिखते हैं व नाही किसी प्रकार से इसका ज़िक्र करते हैं परंतु आधुनिक काल के ज्योतिषी इस पर अपना भिन्न भिन्न मत रखते हैं जिससे समाधान कम भ्रम ज़्यादा फैलता हैं | राहू केतू के मध्य जब सभी गृह आ जाते हैं तब इस योग का निर्माण होता हैं कुछ ज्योतिषी इसे राहू केतू के वक्री होने के कारण ग्रहो के राहू से केतू के मध्य आने पर मानते हैं केतू से राहू के मध्य आने पर नहीं वही कुछ इसे दोनों अवस्था मे मानते हैं जिससे भ्रम और भी ज़्यादा फैलता हैं |

इस योग के विभिन्न भावो मे बनने का भी महत्व देखा व माना गया हैं जैसे केंद्र मे,2 व 8 भावो मे,3 व 9,5 व 11 तथा 6 व 12 भावो मे यह भी पाया गया हैं केंद्र मे इसके बनने पर शुभ प्रभाव ज़्यादा प्राप्त हुये जबकी जब यह योग 2,8व 8,2 तथा 6,12,व 12,6 के मध्य बना तब इसने ज़्यादा अशुभ प्रभाव जैसे जेलयात्रा,बंधन,किसी भी प्रकार की शुभता ना देना आदि दर्शाये | नेहरुजी की पत्रिका मे यह योग 12 से 6 के मध्य हैं सभी जानते की नेहरु जी ने कई बार जेल यात्रा करी परंतु बाद मे वह देश के प्रधानमंत्री बन देश विदेश मे प्रसिद्द हुये मुसोलिनी की पत्रिका मे भी इसी योग ने उसे साधारण से इटली का महान तानाशाह बनाया इसी प्रकार का योह जाने माने वकीलो,डॉक्टरो की पत्रिकाओ मे भी मिलता हैं |

इस योग के बारे मे कितनिम शुभता व अशुभता रहेगी यह एक शोध का विषय हो सकता हैं बड़े व सफल लोगों की पत्रिका मे यह उन्हे सफल व कामयाब होने से नहीं रोक पाया हैं फलित ज्योतिष का आधार कुंडली को विस्तार से समझने का होता हैं एक नजर मे फलित करना मुश्किल ही नहीं ग़लत भी होता हैं इस योग से प्रभावित व्यक्ति अपने जीवन मे कैसे रहेंगे यह एक बहस का विषय हो सकता हैं | साधारणत; इस योग का प्रभाव जीवन पर्यंत माना जाता हैं जबकि अनुभव मे देखा गया हैं की राहू केतू की दशा मे इस योग ने अपने ज़्यादा प्रभाव दिखाये हैं यह भी देखा गया की राहू केतू दशा मे जब कोई गृह इनके सिर अथवा पुंछ से गुजरा अर्थात इनके संपर्क मे आया और नक्षत्र के चारो चरण (13'20 अंश) तक रहा तब ज़्यादा अशुभ प्रभाव मिले थे |

राहू केतू 18 वर्षो मे अपने जन्मकालीन स्थिति से गुजरते हैं तब जातक विशेष के जीवन मे कुछ ना कुछ अच्छा या बुरा प्रभाव ज़रूर पड़ता हैं राहू केतू के मध्य लगातार भावो मे ग्रहो के होने से एक अन्य "माला योग" का निर्माण होता हैं जो की जातक को बहुत ऊंचाई प्रदान कर सकता हैं | इस कालसर्प योग को जानने के लिए शास्त्रो मे दिये गए योगो की जानकारी भी होनी चाहिए |कुछ ज्योतिषी इसे आयु हेतु अशुभ मानते हैं तो कुछ इसे धन,संपत्ति हेतु अशुभ मानते हैं जबकि कुंडलियों का अध्ययन करने पर यह सभी बातें ठीक नहीं दिखती हैं | मुख्यत: यह कहाँ जा सकता हैं की कालसर्प योग जातक को दर्द,पीड़ा प्रदान कर सफलता प्रदान करता हैं |

राहू को आध्यात्मिक ज्योतिष मे मस्तिष्क का क्षेत्र दिया गया हैं (जहां हजारो पंखुड़ियों वाला कमल जिसपर शिव विराजते हैं को माना जाता हैं ) तो ऐसे मे इस गृह को पूर्ण रूप से अशुभ कैसे माना जा सकता हैं और यदि इस गृह के मध्य सभी गृह होंगे तो व अशुभता कैसे दे पाएगा | यह संभव हो सकता हैं की जब जातक को अशुभ प्रभाव ही बताए जाएंगे तब व अपने हिले हुये आत्मविश्वास के कारण अपने हर कार्य मे नुकसान व हताशा ही पाएगा जिससे उसकी सफलता असफलता मे बदल जाएगी |

ईश्वर अपने कमजोर व्यक्तियों को कालसर्प देकर नष्ट होने से बचाता हैं इस योग को जानने पर यदि माता-पिता शुरुआत मे ही हर उचित उपाय कर अपने बच्चो को उचित शिक्षा आदि प्रदान कर उनके अंधकारमय भविष्य से उन्हे बचा सकते हैं यदि कोइ बुरा समय आता भी हैं तो उसे उपासना व प्रार्थना से टाला जा सकता हैं |

लग्न से सप्तम भाव के मध्य इस योग के होने से इसे विवाह हेतु अशुभ पाया गया हैं सांसारिक रूप से वैवाहिक जीवन व स्तर दोनों हानिकारक साबित होते हैं यदि इसके दूसरे रूप को देखे तो विवाह विच्छेद होने पर जातक का आध्यात्मिक विकास होने लगता हैं यहाँ ज्योतिष जातक विशेष को पूर्व मे जानकारी प्रदान कर उसे संभाल सकता हैं | यह योग जहां एक तरफ आपको दुनिया से विमुख करता हैं वही एक तरफ अध्यात्मिकता से जोड़ता भी हैं जिससे आप ईश्वर के ज़्यादा करीब हो जाते हैं |
  

रविवार, 15 फ़रवरी 2015

हमारा बड़ा नाम हो गया



हमारा बड़ा नाम हो गया

हमारी दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी भविष्यवाणी ग़लत साबित हुई जिसके लिए हम अपने पाठको से क्षमा मांगते हैं और आप सभी से ही नहीं अपने आपसे भी ये हम वादा करते हैं की भविष्य मे ऐसी ग़लती दोबारा ना हो | हम किसी भी प्रकार का कोई बहाना या एक्स्क्युस नहीं मांग रहे ग़लती हैं और हम इसे स्वीकारते हैं |
आप सभी के लगभग 157 फोनो व मैसजो ने हमें हमारी इस ग़लती पर हमें जो खरी खोटी सुनाई हम उसका सम्मान करते हैं ज्योतिष का कार्य करते हुये ऐसी चूक हमसे नहीं होनी चाहिए थी | हमारे कुछ पाठको ने हमें हमारी इस पोस्ट को हमारे ब्लॉग से हटाने का सुझाव भी दिया परंतु हम ऐसा नहीं करेंगे अगर हमसे ग़लती हुयी हैं तो हम उसको मानने की हिम्मत भी रखते हैं |
हमें जोधपुर के प्रसिद्द ज्योतिषी के दो शिष्यो का फोन भी आया जिन्होने हम पर ज्योतिष को बदनाम करने का आरोप लगाया जिससे यह पता चलता हैं की ज्योतिष बिरादरी को हमारी कितनी चिंता हैं हम उनसे सिर्फ इतना कहना चाहते हैं की क्या उन्होने अपने गुरुजी को उनकी ग़लत भविष्यवाणी करने पर कुछ कहाँ हैं कुछ साल पहले उनके गुरुजी ने अमिताभ बच्चन के घर पोता होने की बात अपनी पत्रिका मे काफी जोर देकर कही थी और जब पोती हुई तो वह हमारे पूछने पर यह कहने लगे हमने अमिताभ के दादा बनने की बात कहीं थी पोता पोती की नहीं अब आप सभी पाठक ही सोचे की हमें क्या कहना चाहिए था |
इन्ही दोनों शिष्यो ने हमें दो महत्वपूर्ण भविष्यवाणिया भी कहीं हैं जिनमे से एक इस वर्ष भारत मे क्रिकेट विश्वकप जीतने की भी हैं (ऐसा उनके गुरुजी ने अपनी मासिक पत्रिका के सितंबर 2014 के अंक मे लिखा हैं की धोनी भारत को दिलाएँगे विश्वकप ) ईश्वर करें ऐसा ही हो परंतु हमारे आंकलन मे ऐसा प्रतीत होता नहीं दिखता हैं | दूसरी भविष्यवाणी दिल्ली की सरकार को लेकर कहीं गयी हैं जो हम आपको अभी नहीं बता रहे हैं क्यूंकी हमने उनसे वादा किया हैं की उनकी कहीं ये बात अगर सत्य हुयी तो हम उन्हे सबसे पहले बधाई देने वाले होंगे इसके लिए उन्होने 12 अगस्त 2015 तक का समय हमसे मांगा हैं | उनका नाम अशोक हैं और उन्होने 30 वर्ष पहले ज्योतिष के अपने गुरु से दीक्षा ली हुयी हैं उनका फोन नंबर हमारे पास हैं |
अंत मे इतना ही कहूँगा की हमसे ग़लती हुयी हैं और हम इसे मानते हैं | आप सभी के स्नेह व प्यार का धन्यवाद ............... आपका डॉ॰ किशोर घिल्डियाल

शनिवार, 31 जनवरी 2015

विश्वकप 2015 कौन बनेगा विजेता



विश्वकप 2015 कौन बनेगा विजेता

आगामी 14 फरवरी से 29 मार्च 2015 तक आस्ट्रेलिया व न्युजीलेंड मे एक दिवसीय (50-50) क्रिकेट का 11वा विश्वकप आयोजित किया जाएगा जिसमे दुनिया की 14 टीमे आस्ट्रेलिया,न्युजीलेंड,भारत,पाकिस्तान,साउथ अफ्रीका,श्रीलंका,बांग्लादेश,वेस्ट इंडीज,इंग्लैंड,ज़िम्बाब्वे,आयरलेंड,यू ए ई,स्कोट्लेंड व अफ़ग़ानिस्तान हिस्सा लेंगी तथा अपने अपने पूल मे शेष अन्य टीमों से मुकाबला करेंगी चूंकि भारत 2011 का विजेता रहा हैं यह जानना दिलचस्प होगा की कौन सी टीम इस वर्ष यह विश्व कप जीतेंगी |

हम अपने इस लेख मे कुछ मुख्य टीमों का ज्योतिषीय दृस्टी से आंकलन कर यह जानने का प्रयास करेंगे की किस टीम के सितारे ज़्यादा प्रबल हैं और कौन सी टीम हैं जो इस साल का विश्वकप जीत सकती हैं | भारत को इस बार पूल बी मे रखा गया हैं जिसमे पाकिस्तान,वेस्ट इंडीज,ज़िम्बाब्वे,आयरलेंड,यू ए ई व साउथ अफ्रीका की टीमे हैं जिनसे भारत का मुक़ाबला होगा,अन्य टीमे पूल ए  मे हैं चूंकि प्रत्येक ग्रुप मे चार चार टीमे मुख्य रूप से क्रिकेट खेलने वाले देशो  की टीमे हैं हम उन्ही देशो की टीमों का आंकलन यहाँ पर अपने इस लेख मे करेंगे |

1)भारत अथवा इंडिया -15/8/1947 00:00 दिल्ली वृष लग्न मे जन्मे भारतवर्ष पर इस विश्वकप के समय सूर्य मे शुक्र मे राहू व सूर्य मे शुक्र मे गुरु की प्रत्यंतर्दशा चल रही होगी जिनमे क्रमश; 3/11/ व 4/10 का संबंध कुंडली मे बना हुआ हैं जिनसे स्पष्ट रूप से कहा जा सकता हैं की भारत विश्वकप के शुरू मे ज़्यादा कमाल नहीं दिखा पाएगा राहू का लग्न मे होकर प्रत्यंतर्दशानाथ बनना भारत के ग़लत निर्णय का शिकार होना बता रहा हैं संभवत: भारतीय कप्तान कुछ ग़लत निर्णय लेंगे जिनसे भारतीय टीम का प्रदर्शन अनुकूल नहीं रह पाएगा यह भी संभव हैं की भारत अपने शुरुआती मैच जीत ना पाये जिनमे भारत का पाकिस्तान से बहुप्रतीक्षित मुक़ाबला भी शामिल हैं जैसे जैसे विश्वकप आगे बढ़ेगा भारतीय टीम अपना प्रदर्शन सुधारते हुये श्रेष्ठ 8 टीमों मे अपना स्थान बना लेगी परंतु अंतिम चार मे नहीं आ पाएगी जिससे विश्वकप बचा पाना असंभव साबित होगा |

2)आस्ट्रेलिया-1/1/1901 00:00 कैनबरा कन्या लग्न मे जन्मे आस्ट्रेलिया पर इस विश्वकप के समय शुक्र मे राहू मे गुरु तथा शुक्र मे राहू मे शनि की प्रत्यंतर्दशा चल रही होगी जिनमे कुंडली मे 2/12 का संबंध बना हुआ हैं स्पष्ट हैं की इस टीम की वर्तमान स्थिति मे परिवर्तन होगा चूंकि वर्तमान मे यह टीम विश्व विजेता नहीं हैं यह अवश्य ही प्रबल दावेदारों मे अपना नाम बनाएगी तथा अंतिम चार मे जगह बना लेगी |

3)श्रीलंका 4/2/1948 12:54 कोलंबो को वृषभ लग्न मे जन्मे इस देश पर अभी राहू मे राहू मे बुध की प्रत्यंतर्दशा हैं जिनमे 3/11 का संबंध हैं राहू द्वादश भाव मे होने से तथा बुध के दशम मे होने से इस देश को विदेश भूमि पर लाभ मिलता दिख रहा हैं यह टीम भी अंतिम आठ मे आ सकती हैं परंतु इसका अंतिम चार मे आ पाना मुश्किल लगता हैं |

4)पाकिस्तान 14/8/1947 00:00 इस्लामाबाद इस देश पर इस समय शुक्र मे मंगल मे चन्द्र तथा शुक्र मे राहू मे राहू की दशा रहेगी जिनमे 2/12 तथा 3/11 का संबंध हैं जिनसे यह देश सभी अन्य देशो की टीमों पर अपना दबदबा बना सकता हैं अपने पूल मे भारी उठापटक कर संभवत: यह अंतिम चार देशो मे अपना स्थान बना सकता हैं |

5)साउथ अफ्रीका 31/5/1910 12:20 प्रिटोरिया कुम्भ लग्न के इस देश मे इस समय सूर्य मे शुक्र मे बुध व सूर्य मे शुक्र मे केतू तथा चंद्र मे चन्द्र की प्रत्यंतर्दशा व दशा चल रही होगी जिनसे इस देश का लग्न,तृतीय,चतुर्थ व दशम भाव प्रभावित होंगे इस कारण यह टीम छुपी रुस्तम साबित हो सकती हैं तथा अंतिम चार मे आकर फाइनल मे भी जा सकती हैं |

6)इंग्लैंड 1/5/1707 00:00 लंदन धनु लग्न मे जन्मे इस देश पर इस समय गुरु मे गुरु मे राहू तथा गुरु मे शनि मे शनि का प्रत्यंतर चल रहा होगा जिनमे 5/9 व 4/10 का संबंध बना हुआ हैं जो की अत्यधिक शुभता दर्शा रहा हैं यह टीम ज़बरदस्त फॉर्म हासिल कर फेर बदल कर अंतिम 2 मे अपनी जगह बना सकती हैं यदि यह विजेता बन जाए तो भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए सितारे ज़बरदस्त रूप से इस टीम का साथ देते दिख रहे हैं |

7)न्यूजीलेंड 26/9/1907 00:00 वेलिंगटन वृष लग्न मे जन्मे इस देश पर इस समय शुक्र मे शुक्र मे शनि का प्रत्यंतर चल रहा होगा जिनमे 1/7 का संबंध हैं
चूंकि शनि एकादश भाव मे हैं इस टीम को लाभ मिल सकता हैं वही यह टीम अपने कई मैच अपने ही घर पर खेलेगी इसका इसको लाभ भी मिलेगा यह टीम अंतिम आठ मे आ सकती हैं परंतु इसका अंतिम चार मे आ पाना मुश्किल लगता हैं |

8)बांग्लादेश 26/3/1971 00:00 ढाका इस देश पर इस समय बुध शनि चन्द्र तथा बुध शनि मंगल का प्रत्यंतर चल रहा होगा जो की ज़्यादा लाभ नहीं दर्शा रहे हैं मंगल चूंकि लग्नेश होकर धन भाव मे हैं ये टीम हमेशा की भांति कोई उलट पलट अवश्य करेगी परंतु अंतिम चार मे नहीं आ पाएगी |
इस प्रकार देखे तो पाकिस्तान,आस्ट्रेलिया,इंग्लैंड व साउथ अफ्रीका अंतिम चार मे आ सकती हैं तथा इंग्लैंड व साउथ अफ्रीका अंतिम दो टीम हो सकती हैं जिनमे से इंग्लैंड विश्वकप जीत सकता हैं |

नोट-प्रस्तुत लेख मे शामिल सभी देशो की कुंडलियाँ फ्यूचर पॉइंट के डेटाबैंक से ली गयी हैं जिनका आंकलन ज्योतिषीय दृस्टी से किया गया हैं जिसमे त्रुटिया होना संभव हैं जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ | प्रस्तुत लेख मेरे ज्योतिष के अल्प ज्ञान पर आधारित हैं |

बुधवार, 28 जनवरी 2015

आपकी राशि व 2015



आपकी राशि व 2015

जानिए 2015 विभिन्न राशियो के लिए कैसा रहेगा |

मेष राशि - मानसिक अशांति होगी के कारण गुस्से व असंतुष्टि की भावना रहेगी,धनहानी हो सकती हैं,नौकरी छूटेगी या बदलेगी,कई बड़े कामो के प्रस्ताव मिलेंगे,ग़लत इल्ज़ामों के चलते जेल जाने की संभावना बन सकती हैं अत:सावधान रहे | हृदय,चेहरे,दाँत व आँख संबंधी रोगो से परेशानी हो सकती हैं |
उपाय-आदित्य हृदय श्रोत का पाठ नित्य पढे तथा लाल बनियान पहने | रोजाना गाय को मीठी रोटी खिलाये तथा कभी कभार गेहूं का दान करे |

वृष राशि-परिवार मे बढ़ोत्तरी हो सकती हैं व पत्नी बीमार रह सकती हैं,नौकरी मे बदलाव या तबादला हो सकता हैं जिससे यात्राए बढ़ जाएंगी,कार्यो मे देरी होगी जिस कारण किसी बड़े निवेश से बचे | लीवर,किडनी व हृदय संबंधी रोग हो सकते हैं अत: अपने खान पान का विशेष ध्यान रखे बाहर का ना खाये |
उपाय-गरीबो को दूध व सफ़ेद कपड़े दान करे तथा दुर्गा श्रोत का पाठ नित्य पढे |

मिथुन राशि –परिवारिक वृद्दि (विवाह व संतान जन्म ) हो सकती हैं कोई मांगलिक कार्य हो सकता हैं,जमीन व संपत्ति खरीद सकते हैं,अचानक धन लाभ हो सकता हैं जिससे आत्मविश्वास व कद दोनों बढ़ेंगे,विदेश यात्रा भी हो सकती हैं | लेन देन करते हुये तथा गाड़ी चलाते हुये सावधानी रखे दुर्घटना हो सकती हैं | उदर विकार हो सकते हैं |
उपाय-हनुमान चालीसा नित्य पढे तथा बिना मांगे किसी को भी सलाह ना दे यदि संभव हो तो रोगियो को दवा बांटे |

कर्क राशि -जीवन साथी की सेहत खराब हो सकती हैं,बच्चो से संबन्धित तनाव मिल सकता हैं,कार्यो मे देरी होगी,आर्थिक हानी के कारण अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी,अवांछित स्थान मे तबादला व सरकार द्वारा हानी हो सकती हैं | मौसम जनित रोग पेट,फेफड़े व पाचन संबंधी कष्ट दे सकते हैं |
उपाय-गरीबो को सोमवार के दिन सफ़ेद वस्त्र,दूध व चावल दान करे तथा शयन कक्ष मे मोर पंख रखे | दुर्गा सप्तसदी का पाठ भी कर सकते हैं |

सिंह राशि –पारिवारिक जीवन मे खुशहाली आएगी,नौकरी व मकान बदल सकते हैं,यात्रा मे परेशानी हो सकती हैं चोरी का खतरा हैं,कोई पुराना कर्ज़ समाप्त होगा,अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा इसलिए सकारात्मक बने रहे,पेट,गला,आँख व जोड़ो का दर्द हो सकता हैं अनावशयक चिंता से बचे |
उपाय-आदित्य हृदय श्रोत पढे तथा हरे वस्त्र ना पहने | मीठा खाकर ही कोई शुभ कार्य करे |

कन्या राशि -परिवार मे कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना हैं,पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा धन,मान-सम्मान,व्यापार व पद बढ़ेगा,शत्रु नाश होगा,मौसम जनित रोग परेशान कर सकते हैं अत: खान पान का ध्यान रखे पेट खराब रह सकता हैं |
उपाय-गणेश पुजा करे तथा नीले वस्त्र ना पहने | संभव होतो चांदी का छल्ला धारण करे |

तुला राशि –परिवार से तबादले के कारण विछोह हो सकता हैं जिससे कार्य क्षेत्र मे परेशानी होगी और परिवार मे झगड़े होने की भी संभावना बनेंगी,कोई बड़ी यात्रा हो सकती हैं,बच्चो का स्वास्थ्य खराब हो सकता हैं,वर्ष के अंत मे कई श्रोतों से आय होने की संभावना दिखती हैं,कफ विकार हो सकते हैं |
उपाय-लक्ष्मी जी की पुजा करे तथा ध्यान लगाया करे | शुक्रवार को गाय को कुछ खिलाया करे |

वृश्चिक राशि -परिवार मे संतान का जन्म हो सकता हैं,पैतृक संपत्ति भी मिल सकती हैं तबादले के कारण धनागमन होगा,वैवाहिक जीवन मे तनाव बढ़ेंगे,सामाजिक व धार्मिक कार्य होंगे,अपनी संपत्ति बिकने के योग बनेंगे,किसी स्त्री कारण विवाद हो सकते हैं,वर्ष के अंत मे नाम,मान व सम्मान बढ़ेगा | आँखों व कफ से संबन्धित रोग हो सकते हैं |
उपाय-हनुमान चालीसा नित्य पढे तथा मांसाहार व मधपान से बचे |

धनु राशि -आपके लिए यह वर्ष मिलेजुले प्रभाव वाला होगा परिवार मे कोई मांगलिक कार्य होगा तथा वर्ष के दूसरे भाग मे किसी पारिवारिक व्यक्ति के स्वास्थ्य कारण परेशानी होगी,बेवजह की यात्राए होगी,कार्य भार बढ़ सकता हैं |
उपाय-पीले फूल वाले पौधे घर पर लगाए तथा भिखारियो को कुछ ना कुछ देते रहे |

मकर राशि -पारिवारिक जीवन मे कुछ परेशानी हो सकती हैं अनावशयक विवाद व झगड़े से बचे,लंबी यात्राओ व अनुचित खान पान के कारण उदर विकार हो सकते हैं सावधानी रखे | नौकरी मे कोई ना कोई परेशानी लगी रहेगी जिससे मेहनत का फल प्राप्त नहीं होगा |
उपाय-धर्मस्थान मे अखरोट चढ़ाये तथा घर के किसी हिस्से मे अंधेरा ना रखे |

कुम्भ राशि -परिवारवालों संग कोई बड़ी धार्मिक यात्रा होगी,वाहन चलाने मे सावधानी रखे दुर्घटना हो सकती हैं,वर्ष के शुरू मे उन्नति अथवा तबादला हो सकता हैं जिससे मान सम्मान व आर्थिक लाभ भी होगा,कर्ज़ से छुटकारा तथा बचत जैसे हालात इस वर्ष बनेगे |
उपाय- चाँदी का टुकड़ा संग रखे तथा भैरव मंदिर मे शराब का दान करे |

मीन राशि –पारिवारिक जीवन मे उथल पुथल हो सकती हैं जिस कारण गृह क्लेश हो सकते हैं,आपके सहयोगी कोई अच्छा प्रस्ताव या मदद दे सकते हैं,धन के नए श्रोत मिलने से कोई संपत्ति संबन्धित सौदा हो सकता हैं आप कहीं निवेश भी कर सकते हैं |
उपाय-अपने कुल पुरोहित का आशीर्वाद ले तथा धर्म स्थान की सफाई करे |    

किशोर घिल्डियाल