शुक्रवार, 13 मार्च 2026

गोचरवश केतु की अन्य ग्रहों के साथ युति व फल

 

1. जन्म कुंडली के सूर्य पर केतु का गोचर जातक कपट पूर्ण षड़यंत्र से ठगा जाता है । परिश्रम का पूरा फल नही मिलता,पिता समान सम्बन्धी बदले की भावना से काम करेंगे ।

2.जन्म कुंडली के चंद्र पर केतु का गोचर - केतु अलगाव वादी ग्रह है । जन्म कालीन चंद्र पर केतु का गोचर माता या माता समान स्त्री से वियोग होता है,नई भू-सम्पदा खरीदने में ठगी हो सकती है । स्वास्थ्य में गड़बड़ी और घर की स्त्रियों का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है

3. जन्मकुंडली के बुध पर केतु का गोचर - मन में चिंता मित्रों एवं रिश्तेदारों से मनमुटाव बढ़ेगा । व्यापार में लापरवाही के कारण हानि होगी

4. जन्मकुंडली के मंगल पर केतु का गोचर क्रोध जल्दी आता है । छोटी-छोटी बात पर जातक चिन्तित होगा और धैर्य में कमी होगी । इस समय अभिमान एवं अह के टकराव से बचना चाहिए

5. जन्मकुंडली के गुरू पर केतु का गोचर - अचानक धन व्यय, आर्थिक संकट, समाज में भारी अपमान व अपयश की संभावना रहेगी । पत्नी सुख में कमी आएगी, निद्रा में डर लगेगा

6. जन्म कुंडली में शुक्र पर केतु का गोचर - दाम्पत्य सुख में रूकावटें, प्रेम-प्रसंग, रोमांच में बाधाए होगी । मान-सम्मान में कमी होगी

7. जन्म कुंडली में शनि पर केतु का गोचर-आशा-उत्साह में कमी लाता है । परिजनों से प्रथकता होने का भय रहता है । मित्रों से सम्बन्ध खराब हो जाते है,कार्य में निर्णय लेने में अनावश्यक देरी होती है

8. जन्म कुंडली में केतु पर केतु का गोचर-याददाश्त पर बुरा असर पड़ता है । केतु की स्थिति अच्छी हो तो जोश उत्साह में वृद्धि होती है

9. जन्मकुंडली में राहु पर केतु का गोचर-राहु की जन्म कालीन स्थिति यदि अशुभ है तो केतु का गोचर व्याकुलता और अधीरता बढ़ा देता है । यदि केतु की स्थिति जन्म कालीन ठीक है तो जातक में जोश व उत्साह की वृद्धि हो जाती है

कोई टिप्पणी नहीं: