गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

चतुर्थांश कुंडली और स्त्री विवाह 2

4]19/11/1917 रात्रि 23:11 मिनट कर्क लग्न और मेष चतुर्थांश में जन्मी इंदिरा गांधी की पत्रिका में देखे तो इनकी पत्रिका में मंगल बुध शुक्र शनि और चंद्र विवाह कारक दशा में आते हैं जैसा कि हम सब जानते ही हैं इन के अतिरिक्त हमें शुक्र और राहु को भी देखना है 26 मार्च 1942 को जब इनका विवाह हुआ तब इन पर राहु शनि शनि चंद्र की दशा चल रही थी |

चतुर्थांश कुंडली मे देखे तो राहु बंधन कारक होकर 12 वे भाव में है शनि चतुर्थांश कुंडली का दशमेश होकर दशम भाव में ही है तथा चंद्रमा भी दशम भाव में ही है इस प्रकार दिए गए सभी पैरामीटर लागू होते हैं !

5]30/11/1977 22:35 पौड़ी गढ़वाल कर्क लग्न मेष चतुर्थांश में जन्मी जातिका की पत्रिका में मंगल बुध चंद्र शुक्र और शनि विवाह कारक दशा में आते हैं 22 जून 2003 को जब विवाह हुआ तब इनकी पत्रिका में बुध में शनि में बुध में बुध दशा चल रही थी ! 

चतुर्थांश कुंडली में देखें तो बुध तीसरे भाव का स्वामी होकर 9वेभाव से तीसरे भाव को देख रहा है शनि दशमेश होकर लग्नेश मंगल द्वारा दृष्ट है तथा बुध तीसरे भाव का स्वामी है जो घर से दूर जाने की पुष्टि कर रहा है ! इस प्रकार हमारे सभी पैरामीटर लागू होते हैं !

6]18 जुलाई 1982 11.47 जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा कन्या लग्न एवं मिथुन चतुर्थांश में जन्मी है इनका विवाह 1 नवंबर 2018 को हुआ जब इन पर गुरु मंगल राहु राहु की दशा चल रही थी |

चतुर्थांश कुंडली में देखें तो गुरु सप्तमेश होकर पंचम भाव में बैठा है तथा लगन को दृष्टि दे रहा है मंगल लग्न में स्थित होकर सप्तम भाव को देख रहा है राहु सप्तम भाव में ही स्थित है |

7]23/7/1962 1735 बिजनौर में धनु लग्न मिथुन चतुर्थांश में जन्मी जातिका का विवाह 15 फरवरी 1985 को हुआ जब दशा शुक्र शनि शनि बुध की थी |

चतुर्थांश कुंडली में शुक्र विवाह कारक होकर तीसरे भाव को देख रहा है शनि तीसरे भाव के स्वामी के संग है तथा बुध लग्नेश होकर दसवें भाव में है |

8]29 जुलाई 1988 1935 मुजफ्फरनगर में मकर लग्न कर्क चतुर्थांश में जन्मी जातिका का विवाह 23 फरवरी 2017 को हुआ जब उसे पर गुरु गुरु शनि चंद्र की दशा चल रही थी|

चतुर्थांश पत्रिका में गुरु राहु के संग है शनि सप्तमेश होकर छठे भाव मे दशम भाव के स्वामी से दृष्ट है तथा चंद्रमा लग्नेश होकर लग्न में स्थित है तथा सप्तम भाव को देख रहा है |

9]18 जुलाई 1990 10:20 मुजफ्फरनगर में कन्या लग्न कन्या चतुर्थांश में जन्मी जातिका का विवाह 21 जुलाई 2018 को हुआ जब उस पर राहु बुध शनि शुक्र की दशा चल रही थी |

चतुर्थांश कुंडली मे राहु बंधनकारक होकर अष्टम भाव में है बुध लग्नेश होकर पंचम भाव में तीसरे भाव के स्वामी से दृष्ट है शनि पंचमेश लग्न में है तथा शुक्र विवाह कारक होकर दसवें भाव में है |

1o]14 जुलाई 1982 रात्रि 8:09 दिल्ली में मकर लग्न मेष चतुर्थांश में जन्मी जातिका का विवाह 2 मार्च 2006 को हुआ जब उसकी शुक्र बुध शनि राहु की दशा चल रही थी |

चतुर्थांश कुंडली में देखें तो शुक्र सप्तमेश बुध तृतीयेश शनि दशमेष तथा राहु तीसरे भाव के स्वामी संग नवे भाव में है !

11]26/1/1988 525 मथुरा धनु लग्न,मिथुन चतुर्थांश में जन्मी जातिका का विवाह 19/5/2005 को हुआ जब शुक्र बुध शुक्र शनि की दशा चल रही थी |

चतुर्थांश कुंडली में देखें तो शुक्र तीसरे भाव में बैठा है बुध लग्नेश है शुक्र तीसरे भाव में ही है तथा शनि सप्तम भाव में ही बैठे हैं !

12]4/6/1973 5:05 बेंगलुरु में वृष लग्न व वृष चतुर्थांश मे जन्मी जातिका की पत्रिका में विवाह के दिन 30 जून 1994 को शनि राहु सूर्य राहु की दशा चल रही थी |

चतुर्थांश कुंडली में शनि दशमेश राहु दूसरे भाव में लग्नेश संग सूर्य सप्तम भाव में चतुर्थेश होकर तथा राहु शुक्र संग ही बैठा है जो स्पष्ट कर रहा है की जातिका इस दौरान अपने घर से दूर विवाह हेतु जाएगी !

13]ऐश्वर्या राय की पत्रिका में देखें तो 1/11/1973 4:05 मंगलौर कन्या लग्न व धनु चतुर्थांश की है | इनका विवाह 20/4/2007 को हुआ जब इन पर मंगल चंद्र शुक्र शुक्र की दशा चल रही थी |

चतुर्थांश कुंडली में देखे तो मंगल पंचमेष होकर लग्नेश संग अंचम भाव मे स्थित हैं चंद्रमा सप्तम भाव में बैठे हैं शुक्र लग्न में विवाह कारक होकर बैठे हैं |

कोई टिप्पणी नहीं: