सोमवार, 8 फ़रवरी 2021

आत्माकारक शनि

 आत्माकारक शनि 

7)शनि जब आत्मकारक होता है तो ऐसा जातक जीवन के सुखों को त्याग कर,औरों के दुखों को दूर करने का प्रयास करता है तथा उनके दुखों को काटता है जिस कारण उनकी पत्नी एवं परिवार विशेष तौर से बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है |

यह जातक बहुत ज्यादा मेहनती एवं किसी एक क्षेत्र में पारंगत होता है जो उसने आसानी से अनुभवों से सीखी होती है जब तक ऐसे जातक को आध्यात्मिक गुरु नहीं मिलता दुर्भाग्य उनके साथ रहता है ऐसे जातक जिद के पक्के तथा किसी एक क्षेत्र में पड़े रहते हैं बहुत सालों में तरक्की करते हैं परंतु यदि कोई हुनर सीख लेते हैं या किसी भी कार्य क्षेत्र में पारंगत बन जाते हैं तो इनका बड़ा सम्मान होता है |

इन्हें सेहत संबंधी दिक्कतें हमेशा रहती हैं परंतु यह दर्द एवं दुख को भुलाकर काम पर लगे रहते हैं बड़े लोगों का सम्मान करना कथा नौकरों को देखभाल करना इनके लिए शुभता प्रदान करता है इनका आध्यात्मिक मार्ग हेतु कर्म करना अच्छा रहता है। आत्माकारक शनि व्यक्ति को नेत्रत्व प्रदान कर जनमानस मे सफल बनाता हैं व्यक्ति दृढ़ निश्चय ही होने के कारण अपने कार्यों में सफलता पाता है यदि शनि बलि अच्छी स्थिति में हो तो व्यक्ति धनी भी होता है |

1)इन्दिरा गांधी 19/11/1917 23:11 इलाहांबाद कर्क लग्न |

2)मोरारजी देसाई 29/2/1896 13:27 बिल्लिमोरा मिथुन लग्न |

3)नरेंर मोदी 17/9/1950 12:09 वदनगर वृश्चिक लग्न |

4)मारलीन मुनरो 1/6/1926 9:30 लॉस एनजिलिस कर्क लग्न |

5)माँ आनंदमई 1/5/1896 3:01 खेरा मीन लग्न |

आत्माकारक शनि हो तो व्यक्ति को नेत्रत्व प्रदान कर जनमानस मे सफल बनाता हैं |

बिल गेट्स,मार्लिन मुनरो,शंकर दयाल शर्मा,प्रणब मुखर्जी,रोनाल्ड रीगन,बराक ओबामा,अकबर

 

आत्माकारक शुक्र

 आत्माकारक शुक्र 

6)शुक्र के आत्मकारक होने पर व्यक्ति आकर्षण व्यक्तित्व वाला होता है चेहरे पर शांत भाव होता है आकर्षक होने के कारण महिला मित्रों की संख्या ज्यादा होती है निर्णय लेने की संख्या शक्ति अच्छी होने के कारण हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है |

शुक्र यदि आत्मकारक होतो जातक विशेष बहुत साफ-सुथरी छवि वाला,व्यसन एवं वासना से दूर जीवन जीता है आत्मकारक होकर शुक्र खराब अवस्था मे होतो अधिकतर जातक विशेष को टेंशन एवं संबंधों में उलझा कर मधुमेह से संबंधित बीमारी देता है,ऐसे जातक कला के शौकीन तथा छोटी छोटी कलाओं पर नजर रखने वाले पेंटिंग एवं स्केचिंग से जुड़े होते हैं रंगों के बड़े शौकीन होते हैं और इनको रंगों का बड़ा ज्ञान भी होता है |

यह अपने घर को साफ सुथरा रखने वाले सुंदरता से सजाने वाले होते हैं परंतु यदि शुक्र पीड़ित हो तो यह लोग इसके ठीक विपरीत स्वभाव के भी हो सकते हैं जब भी यह तनाव में होते हैं यह अपना दिमाग सुंदरता की और कला की और लगा लेते हैं ऐसे जातकों को संग्रहालय में जाना इनके दिमाग को ताजा कर देता है यह परेशानियों को बड़े आसान तरीके से देखते हैं किसी भी प्रकार की कला इनको आनंद प्राप्त कर आती है जैसे कि फिल्मी नाच गाना मनोरंजन गाड़ियां इनको पसंद होती हैं बीच-बीच में कॉफी ब्रेक लेना इनकी आदत होती है |

यह बहुत जिद्दी तथा एक बात पर ड़ने वाले परंतु मिलजुल कर रहना पसंद करते हैं इन लोगों को बहुत ज्यादा समाज सेवा करने का शौक होता है विशेष तौर से स्त्रियों से संबंधित संगठनों में यह लोग जुड़ कर अपनी आत्मा को उगता हुआ माते हैं ऐसे जातक को जीवनसाथी का सम्मान करना तथा उसकी बातों को मानना शुभता देता है यदि जीवन साथी से रिश्ते अच्छे ना हो तो दुर्भाग्य उनके सामने रहता है आध्यात्मिक जीवन हेतु इन्हें भी भक्ति का सहारा लेना चाहिए ।

1)जॉर्ज बुश 6/7/1946 7:46 न्यू हवेन कर्क लग्न |

2)टेड बंडी 24/11/1946 2:30 बर्लिंग्टन कन्या लग्न स्त्रीयों का सीरियल किलर |

3)हिटलर 20/4/1889 18:34 ब्राड एल्म तुला लग्न |

4)एलीज़ाबेथ टेलर 27/2/1932 9:00 लंदन कन्या लग्न |

पृथ्वी राज कपूर,देवगोड़ा,के॰आर॰नारायनन,