गुरुवार, 27 अप्रैल 2017

नौकरी मे उन्नति व स्थाईत्व के लिए करे यह उपाय



आज के समय मे नौकरी प्राप्त करना व उसे बचाए रखना बड़ा मुश्किल होता हैं ऐसे मे ज्योतिष हमारी बहुत मदद कर सकता हैं ज्योतिष के छोटे छोटे उपाय जो की प्रत्येक राशि के अनुसार होते हैं तथा उनसे जीवन मे ना सिर्फ उन्नति होती हैं बल्कि आजीविका पर भी किसी प्रकार का संकट नहीं रहता हैं | प्रस्तुत लेख मे हम ऐसे ही कुछ उपाय प्रत्येक राशि के अनुसार बता रहे हैं |

1)मेष राशि-लाल कपड़े मे सवा किलो लाल मसूर की दाल बांधकर बांधकर घर पर रखे |

2)वृष राशि-मटके मे गंगाजल भरकर सफ़ेद कपड़े से ढककर रखे |

3)मिथुन राशि-हरे कपड़े मे कांसे का बर्तन बांधकर घर की पूर्व दिशा मे रखे |

4)कर्क राशि-पानी भरा बर्तन चांदी का सिक्का डालकर घर की पूर्व दिशा मे रखे |

5)सिंह राशि-कटोरी मे सेंधा नमक भरकर घर की पूर्व दिशा मे रखे |

6)कन्या राशि-कटोरी मे कपूर भरकर घर की पूर्व दिशा मे रखे |

7)तुला राशि-घर पर सफ़ेद रंग की मूर्ति रखे |

8)वृश्चिक राशि-शहद की शीशी लाल कपड़े मे घर के दक्षिण कोने मे रखे |

9)धनु राशि-पीले कपड़े मे कोई धार्मिक पुस्तक घर के पूर्वी कोने मे रखे |

10)मकर राशि-नारियल के तेल मे काले तिल एवं नारियल पर काला धागा बांधकर घर के पूर्वी कोने मे रखे |

11)कुम्भ राशि-दो नारियल गोलो मे अनाज भरकर एक दान करे एक घर पर रखे |


12)मीन राशि-21 सिक्के पीले कपड़े मे बांधकर घर के ईशान कोमे रखे |

कोई टिप्पणी नहीं: