गुरुवार, 15 सितंबर 2016

अंक ज्योतिष द्वारा खोई वस्तु पाये

अंक ज्योतिष द्वारा खोई वस्तु पाये

अंक ज्योतिष की सहायता से खोई हुई से किसी भी प्रकार की वस्तु का पता बड़ी आसानी से लगाया जा सकता हैं यह प्रयोग काफी हद तक सही व सटीक निकलता हैं आप सब भी इसे आजमाए व हमें बताए |

इसके लिए जातक जिसका समान अथवा वस्तु खोई हैं उसे 1 से 108 तक किसी भी अंक को सोचने के लिए कहे यदि वह अंक 9 से अधिक सोचता हैं तो उसे कहें की उस अंक को वह 9 से भाग दे दे | अब जो शेष अंक आता हैं उसे जातक की खोई वस्तु का पता निम्न  प्रकार से देखने को कहें |

1 आने पर खोई वस्तु पूर्व दिशा की और मिलेगी |

2 आने पर खोई हुई वस्तु किसी स्त्री के पास होगी परंतु वापस नहीं मिलेगी |

3 आने पर खोई वस्तु दोस्तों अथवा परिवार मे से किसी के पास होगी जो मिल जाएगी |

4 आने पर खोई वस्तु स्वयं की लापरवाही कारण खोई होगी जो वापस नहीं मिलेगी |

5 आने पर खोई वस्तु के 2,3 दिन मे मिलने की आशा की जा सकती हैं |

6 आने पर खोई वस्तु जातक स्वयं किसी को देकर भुल गया होगा जो उसने रसोई मे काम करते हुये किसी को दी होगी |

7 आने पर खोई वस्तु कुछ ही समय बाद मिल जाएगी |

8 आने पर खोई वस्तु नहीं मिल पाएगी उसकी आशा छोड़ दे |

9 आने पर खोई वस्तु उसी दिन मिल गयी तो ठीक अन्यथा फिर नहीं मिलेगी |


आइए एक उदाहरण देखते हैं यदि खोई हुई वस्तु का स्वामी 22 अंक सोचता हैं जिसे 9 से भाग देने पर 4 शेष आता हैं तो उसे कहें की वस्तु उसकी लापरवाही कारण खोई हैं जो उसे वापस नहीं मिलेगी |

कोई टिप्पणी नहीं: