सोमवार, 26 सितंबर 2016

मंगल चन्द्र केतू ........आत्महत्या 5

मंगल चन्द्र केतू ........आत्महत्या 5

1)16/9/2016 को दिल्ली के मधु विहार इलाके मे एक 30 वर्षीय महिला डॉक्टर ने ससुराल वालो से तंग आकर स्वयं को जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या करी | इस दिन मंगल की चन्द्र व केतू दोनों पर दृस्टी हैं |

2)18/9/2016 को चेन्नई मे अपनी प्रेमिका के कत्ल की सजा भुगत रहे 22 वर्षीय इंजीनियर ने बिजली की तारों से स्वयं को जेल मे ही मार डाला इस दिन मंगल केतू के नक्षत्र मे हैं और उसकी चन्द्र पर दृस्टी हैं |

3)19/9/2016 को दिल्ली मे एक व्यक्ति ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी प्रेमिका को मारकर स्वयं को भी मार डाला इस दिन चन्द्र व मंगल दोनों केतू के नक्षत्र मे हैं |

4)20/9/2016 को दिल्ली मे 16 वर्षीय काम करने वाली लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या करी इस दिन मंगल केतू नक्षत्र मे हैं तथा चन्द्र मंगल की राशि मे हैं |

5)22/9/2016 को दिल्ली मे एक 19 वर्षीय काम करने वाली लड़की ने अपने मालिक के घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या करी | इसी दिन पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके मे गाज़ियाबाद की एक 20 वर्षीय महिला ने किसी अज्ञात कारण से इमारत से कूद कर अपनी जान दे दी इस पूरे दिन मंगल केतू नक्षत्र मे हैं तथा चन्द्र मंगल की नक्षत्र  मे हैं |

6)24/9/2016 को दिल्ली मे एक बेरोजगार व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करी इस दिन मंगल केतू के नक्षत्र मे होकर चन्द्र को देख रहा हैं |

7)25/9/2016 को दिल्ली के नागलोई इलाके मे एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणो से स्वयं को फांसी लगा ली इस दिन भी मंगल केतू के नक्षत्र मे होकर चन्द्र को देख रहा हैं |


कोई टिप्पणी नहीं: